PRV Blaster 2.0 क्या है? मौका या धोखा?

PRV Blaster 2.0 कुछ समय पहले बंद हुई, PRV Blaster का दूसरा प्लान है। कई लोगों ने PRV Blaster के ख़िलाफ़ शिकायत की है, ऐसे में PRV Blaster 2.0 की हक्कित जानना ज़रूरी है।

इस पोस्ट में हम PRV Blaster 2.0 पूरी सच्चाई और इससे जुडना सुरक्षित है या नहीं, यह जानेंगे।


PRV Blaster 2.0 क्या है?

PRV Blaster एक विज्ञापन आधारित MLM कंपनी है। यह कंपनी MCA के तहत रजिस्टर नहीं है, साथ ही कोई भी आवश्यक जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नही है।

prv blaster 2.0

यह कंपनी पहले केवल PRV Blaster के नाम से जाना जाता था। लेकिन कुछ समय बाद इस कंपनी ने अपना पहले वाला वेबसाइट बंद कर दिया। अब दुबारा यह PRV Blaster 2.0 के नाम से काम शुरू हुआ है।

इसकी वेबसाइट का डोमेन नाम Prvblaster2.in है, जो 16 फरवरी 2023 को रजिस्टर हुआ है।



PRV Blaster का मुख्य रूप से कोई प्रोडक्ट नही है। यह कंपनी लोगोंं को पैसे निवेश करने और करवाने को प्रोत्साहित करती है।

PRV Blaster 2.0 से कैसे जुड़े?

PRV Blaster से जुड़ने के लिए उसके वेबसाइट मे रजिस्टर करना पड़ता है। इस कंपनी से जुड़ने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का प्रयोग करें।

इस कंपनी के वेबसाइट मे रजिस्टर करते समय आपसे Sponsor ID, नाम, ई-मेल, और अन्य जानकारी माँगी जायेगी।

PRV Registration

रजिस्टर करते समय आपको पासवर्ड बनाने को बोला जायेगा। रजिस्टर करने के बाद आपको User ID दी जायेगी।

आपको जो User ID दी गई है, उससे आपको इसकी वेबसाइट मे Login करना होगा। Login के बाद आप इसमें काम शुरू कर सकते है।



PRV Homescreen

इसमें आपको 500₹ का निवेश करके अपनी ID को ऐक्टिव करना होगा। आगे हम जानेंगे की किस तरह यह कंपनी इनकम देती है और इससे जुड़ने की नियम और शर्ते क्या है।

पढ़िए: Meta Various

Income Plan

यह कंपनी आपको विज्ञापन (Ads) देखने और लोगों को जोड़ने के पैसे देती है।

1. Daily Self Ads View Income

इसमेंहर रोज 10 विज्ञापन (Ads) देखने होते है, जिसके बदले 70₹ मिलते है।

2. Daily Level Ads View Income

आप जिन लोगों को जोड़ते है, जब वो लोग Ads देखते है तो उनके इनकम का कुछ पैसे आपको मिलते है। नीचे दी फोटो में इस इनकम को साझा किया गया है।



PRV Daily Level Ads View Income

जैसे, अगर डाउनलाइन लेवल 6 पर कोई विज्ञापन देखेगा, तो आपको 1 रुपये मिलता है। यह कमाई टीम के साथ बढ़ती है।

लेकिन इसमें हर लेवल पर प्रतिदिन की लिमिट (Capping) है, जिसे आप नीचे चार्ट में देख सकते है।

PRV Per Day Capping

3. Direct Income

इसमें हर एक व्यक्ति को जोड़ने के लिए आपको 170 रुपये दिए जाते है। यहाँ जोड़ने से मतलब है, नये मेंबर से 500 रुपये निवेश करवाना।

इसके अलावा निम्न इनकम भी यह कंपनी देती है।

  • Level Income Autopool Income
  • Royalty Income
  • Reward Income

पढ़िए: BharatPe 12% Club 



नियम और शर्ते

यहाँ पर PRV Blaster के सबसे जरूरी नियम दिए गए है।

हर 30 दिनों में ID रिन्यू करनी होती है।

Daily Self Ads देखने के लिए 3 लोगों को जोड़ना अनिवार्य है। 2 डायरेक्ट जॉइनिंग Daily Self Ads इनकम के पेआउट के लिए ज़रूरी है।

Daily Level Ads View इनकम के लिए 15 लोगों को जोड़ना अनिवार्य है।

Daily Self Ads के लिए कम से कम Withdrawal अमाउंट 400 है और Daily Level Ads View इनकम के लिए कम से कम पेआउट अमाउंट 500 रुपये है और प्रत्येक लेनदेन पर कई TDS शुल्क कटौती 15% है।



पढ़िए: CloudFut App

PRV Blaster 2.0 Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको PRV Blaster 2.0 का बिज़नेस प्लान समझ आ गया होगा।

PRV Blaster 2.0 इसके पुराने प्लान PRV Blaster का अपडेट है और विज्ञापन आधारित MLM प्लान है।

Ads Exchange, Jaa Lifestyle और Tallwin Life, विज्ञापन आधरित इनकम देते है, लेकिन ये कभी भी भरोसेमंद नहीं होते है।

स्टेबल मॉडल नहीं है

विज्ञापन देखने पर कमीशन देना काफी प्रचलित कांसेप्ट है, लेकिन यह स्टेबल नहीं है। क्योंकि जो कंपनी विज्ञापन के लिए पैसा देती है, वे टारगेट ऑडिएंस चाहते है।



ऐसे में एक ही व्यक्ति दिन के 10 विज्ञापन देखेगा, तो कंपनी को कुछ खास फायदा नहीं होता है।

इसलिए बाद में कंपनियां ना बराबर पैसा देती है या विज्ञापन ही नहीं देती है, ऐसे में इसमें बहुत समय बर्बाद होता है और कमाई कम होती है।

मनी-सर्कुलेशन प्लान

PRV Blaster 2.0 का प्लान एक मनी-सर्कुलेशन स्कीम की तरह है। इसमें कोई प्रोडक्ट या सर्विस नहीं है और जोइनिंग के लिए 500 रुपए देने होते है।

साथ ही इसमें लोगों को जोड़ना भी जरूरी है, अन्यथा विज्ञापन देखने की कमाई भी नहीं होती है। इसलिए यह एक पिरामिड स्कीम है।

Direct Selling Rules 2021 के अधीन कोई भी कंपनी जोइनिंग फीस नहीं ले सकती है, जबकि यह कंपनी विपरीत कर रही है।



भरोसेमंद नहीं है

PRV Blaster 2.0 बिल्कुल भरोसेमंद कंपनी नहीं है और कभी भी बंद हो सकती है।

इसके फाउंडर और संचालक की कोई जानकारी नहीं दी है, साथ ही यह कंपनी कई पर रजिस्टर नहीं है।

इसका संचालन इनकी वेबसाइट और टेलीग्राम से होता है। इनकी वेबसाइट भी सही डिज़ाइन नहीं है और कई लोग पेआउट नहीं ले पाते है, ऐसे में फर्जीवाड़े से दूर रहना चाहिए।

PRV Blaster Real or Fake?

PRV Blaster 2.0 एक फेंक कंपनी है। इसमें जुड़ना अपने पैसे और समय की बर्बादी है। इसमें से निवेश किया हुआ पैसा निकालना भी मुश्किल है और कभी भी बंद हो सकती है।

इसलिए झूठे दावें और वादों में ना फ़सें और इससे दूर ही रहें।



पढ़िए: B-Love Network 

सवाल-जवाब

PRV Blaster का फाउंडर कौन है?

PRV Blaster के फाउंडर की कोई जानकारी इंटरनेट मे उपलब्ध नहीं है और यह कंपनी रजिस्टर नहीं है।

PRV Blaster में जुडने के कितने पैसे है?

PRV Blaster मे रजिस्टर मुफ्त में कर सकते है परंतु इसमें 500 ₹ का निवेश ज़रूरी है।

क्या PRV Blaster में लोगोंं को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, इसमें लोगों को जोड़ना ज़रूरी है।

PRV Blaster कंपनी फ्रॉड हैं?

जी हाँ, PRV Blaster पूर्ण रूप से फ्रॉड कंपनी है। पैसे तो इसमें ले लिए जाते है, परन्तु पेआउट में कई बार दिक़्क़त आती है। साथ ही विज्ञापन पर इनकम भी बहुत कम होती है।



PRV Blaster से जुड़ना चाहिए या नहीं?

नहीं, PRV Blaster से जुड़ना पैसे और समय की बर्बादी है, इसलिए इससे ना जुड़े।

पढ़िए: TT Coin Network

Categories MLM

1 thought on “PRV Blaster 2.0 क्या है? मौका या धोखा?”

Leave a Comment