TT Coin की सच्चाई क्या है? Real या Fake

TT Coin Network Review in Hindi: इस लेख में हम TTcoin के बारे में जानने वाले है, जिसके ऐप का नाम TTCoin Network – Energy है। इस ऐप को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

TTcoin Real or Fake इस लेख में पूरी जानकारी मिलेगी, तो चलिए शुरू करते है।


TTCoin क्या है?

TTcoin Network- Energy एक एंड्राइड एप्लिकेशन है। इसके द्वारा TTcoin नामक क्रिप्‍टोकरेंसी को भिन्न एक्सचेंज में प्रवेश करने के लिए डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

ttcoin network energy

TTcoin Games and Application द्वारा TTCoin ऐप को जारी किया गया है। इनके 2 और ऐप प्लेस्टोर पर मौजूद है।

  • TC Wallet – Cryptocurrency
  • TTcoin Sports Club

TTcoin का संचालन तुर्की से होता है, लेकिन इसकी वेबसाइट Ttcoin.info पर जाने वाले अधिकतर लोग USA (49%), माल्डोवा (20%) और फ़िनलैंड (15%) से है। इसके अतिरिक्त TTcoin में भारत के बहुत सारे निवेशक है।



TTcoin को TC नाम से भी जाना जाता है, यह बिटकॉइन की तरह एक क्रिप्‍टोकरेंसी है। TTcoin एक डिजिटल मुद्रा है जो ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करती है।

ttcoin network

TTcoin का उपयोग Tronlink, Trust Wallet और अन्य प्रकार के वॉलेट में भुगतान के लिए कर सकते है।

TTcoin को Cloud Minining के माध्यम से मेंबर को डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। नीचे दिये सारणी में इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Circulating Supply1,648,041,615 TC
Total Supply3,828,481,635 TC
Maximum Supply6,000,000,000 TC
Amount Burned2,171,518,365 TC
Locked Amount499,050,299.1 TC
Total Holders43,578 WALLET

पढ़िए: WFDSA क्या है?

TTcoin Network Registration

इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दिये गए स्टेप को फॉलो करें।



सबसे पहले “TTcoin Network – Energy” ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें।

TC Network Sign In Page

डाउनलोड करने के बाद, Sign in with Google पर क्लिक करें। इतना करने पर आपका अकाउंट इसमें बन जायेगा। कुछ अन्य जानकारी देकर, इसमें Mining शुरू कर सकते है।

TTcoin Network – Energy Home Page

अगर आप इस ऐप से ट्रेडिंग करना चाहते है, तो आपको Buy पर क्लिक करना होगा ।

उसके बाद आपको Binance का वॉलेट कनेक्ट करने को कहा जायेगा। वॉलेट कनेक्ट होते ही आप इससे TC ट्रेडिंग कर सकते है।

पढ़िए: Onpassive Real or Fake



TTcoin Income Plan

TTcoin Network- Energy ऐप में माइनिंग के अलावा दो काम करके कमाई कर सकते है।

1. Referral Commission

जब आप TTcoin नेटवर्क पर अपना साइन-अप कर लेते हैं, तो आपके पास अपना खुद का प्रोमोशन कोड होगा। जिसे आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

TTcoin Network Invite & Earn

जब आप अपने रेफरल कोड के साथ किसी मित्र को TTcoin Network पर आमंत्रित करते है, तो आपको 500 TC मिलते है। इसे रेफ़र करके आप TC जमा कर सकते है और फिर आगे TC को बेचकर पैसे कमा सकते है।

2. TTcoin Trading 

अन्य क्रिप्‍टोकरेंसी तरह आप TTcoin की ट्रेडिंग कर सकते है।

Ttcoin trading

इस कॉइन की क़ीमत लगातार बदलती रहती है, जिसमें ट्रेड करके प्रॉफिट कमा सकते है। लेकिन इसमें आर्थिक रिस्क भी होता है।



पढ़िए: Young Passion Value Marketing 

TTcoin Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको TTcoin के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

TTcoin में अधिकतर लोग माइनिंग कमीशन के लिये जुड़ते है, लेकिन कई बार इसमें तकनीकी खराबी आयी है।

इसके अलावा इनका नया इंटरफ़ेस लॉन्च किया है, लेकिन वो भी कुछ खाश नहीं है।

कई लोगो ने शिकायत की है, कि उन्हें रेफ़रल कमीशन नहीं मिल रहा है, साथ ही Withdrawal Problem भी देखने को मिली है। इससे प्रतीत होता है, कि यह कंपनी ज्यादा भरोसेमंद नहीं है।



रेफ़रल कमीशन से प्रचार

TTcoin की प्रशिद्धता के पीछे रेफ़रल कमीशन का सबसे बड़ा योगदान है। कई लोग 500 TC प्रति रेफर कमाने के लिए इसका जमकर प्रचार सोशल मीडिया पर करते है।

इसलिए भारत में भी कई लोग इस कॉइन का प्रचार करते है और इसकी कीमत बढ़ोतरी का इंतजार करते है।

कीमत में घटोती

TTcoin का प्राइस चार्ट देखें, तो इसकी कीमत शुरुआत से काफी घट चुकी है। पिछले एक साल से TTcoin के मेंबर की संख्या जरूरी बढ़ी है, लेकिन इसकी कीमत में कोई बढ़ावा नहीं आया है।

ttcoin price

हमारे अनुमान अनुसार TTcoin की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ने वाली है। क्योंकि ज्यादा Burn Rate के साथ इसकी कुल सप्लाई भी बहुत अधिक है। चूंकि TTcoin ने कुछ नया नहीं किया है और खास प्रोजेक्ट नहीं है।

यह Binance (BEP20) और Tron (TRC20) की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर चलता है, इसलिए इस कंपनी से खाश उम्मीद नहीं कर सकते है।



Pump and Dump Scheme

TTcoin एक Pump व Dump स्कीम ज्यादा लगती है, इसलिए अपना वास्तविक पैसा इसमें ना डाले। TTcoin की अधिकतर सप्लाई इसके संस्थापक के पास में है, जिससे इसकी क़ीमत को घुमाया जा सकता है। इसलिए इसमें नुक़सान का खतरा ज़्यादा है और वास्तविक निवेशक इसमें नहीं है।

आप सिर्फ रेफ़रल और माइनिंग कमीशन कमा सकते है, लेकिन इसमें बड़ी राशि निवेश करने का रिस्क ना लें।

पढ़िए: Lazada Project क्या है? 

Categories MLM

Leave a Comment