SBG Global क्या है? Real or Fake Company?

SBG Global Real or Fake in Hindi: SBG Global ऑनलाइन क्रिप्‍टोकरेंसी आधारित इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है। इस लेख में हम SBG Global का पूर्ण विश्लेषण करेंगे और इसकी सच्चाई जानेंगे।

यह कंपनी कुछ ऐसे दावें करती है, जिनकी हक्कित SBG Global से जुड़ने से पहले जानना जरूरी है।


SBG Global क्या है?

SBG Global ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी है। SBG Global क्रिप्टो इन्वेस्टर को बिना रिस्क के इन्वेस्टमेंट पर भारी रिटर्न कमाने में मदद करता है।

SBG Global Owners

इस कंपनी के डायरेक्टर अनिल यादव एवं प्रवीण राय है। अनिल यादव कंपनी के CEO है, और प्रवीण राय मार्केटिंग हेड है।

कंपनी के वेबसाइट के आधार पर यह कंपनी 15 जनवरी, 2020 को स्थापित की गई थी। इस कंपनी से जुड़ने वाले लोगों को SBG Global Ecosystem से जोड़ा जाता है।



SBG Global के Ecosystem में निम्न सुविधा प्रदान देने का वादा किया जाता है, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

  • Block Chain Educational Institution
  • Investment Platforms For Fixed Returns Reward Plan
  • Crypto Tokens
  • Crypto Exchange
  • Crypto Gaming
  • Robot Trading
  • NFT Market Place
  • Robot Trading
  • NFT Market Place
  • Forex Brokerage House (Admin Panel)
  • Forex Bot
  • Stock Market Investment
  • Technologies Development
  • Commercial Brokerage

आगे हम इस कंपनी का बिजनेस प्लान और बाकी जानकारी जानेंगे।

पढ़िए: Meta Various

Company Profile

NameSBG Global
CINNot Registered
DirectorsAnil Yadav, Praveen Rai
Head OfficeDubai, UAE (Not Verified)
WebsiteSbgglobal.io
Sbgrewards.io
Email[email protected]
Products Digital Currency (BGVT, MMIT & ZillionXo)

SBG Global Products

SBG Global लोगों को क्रिप्‍टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट कर के पैसे कमाने में मदद करता है। इसके लिए यह तीन प्रकार के क्रिप्‍टोकरेंसी (BGVT, MMIT & ZillionXo) और विभिन्न प्रकार के पैकेज प्रोडक्ट के रूप मे बेचता है।

SBG Global Token

इन पैकेज की कीमत क्रिप्‍टोकरेंसी में ली जाती है। यह ज्यादातर SBG क्रिप्‍टोकरेंसी का प्रयोग करते है। वर्तमान में 1 SBG की कीमत 0.007823 USD है, जो हमेशा बदलती रहती है।



लेकिन हमें SBG के टोकन किसी भी क्रिप्टो-एक्सचेंज पर नहीं दिखें है, नाहीं पब्लिक में इनके बारे में जानकारी है।

SBG Global के 9 पैकेज है, जिसमें सबसे कम 50 SBG का पैकेज है। नीचे SBG Global के द्वारा दिये जाने वाले पैकेज और उसकी वैल्यू कि सूची दी गई है। आगे हम जानेंगे की SBG Global से कैसे जुड़े।

SBG Global Package

पढ़िए: BharatPe 12% Club 

SBG Global से कैसे जुड़े?

SBG Global से इसके वेबसाइट पर रजिस्टर कर के जुड़ सकते है।

सबसे पहले इनकी वेबसाइट (Sbgrewards.io) पर जा कर Register करे। रजिस्टर करना काफी आसान है, रेफ़रल जानकारी के साथ बस एक साधारण फ़ॉर्म भरकर इस कंपनी से जुड़ा जा सकता है।



SBG-Global-login

अपना अपना पैकेज चुनें और अपना पहला दांव लगाएं।

आप ZAX, MMIT, BGVT जैसे क्रिप्‍टोकरेंसी के साथ अपना पहला दांव लगा सकते है। इसके लिए कम से कम 50 SBG जमा करना होता है।

अपना दैनिक इनाम आप कभी भी, कहीं भी निकाल सकते हैं। लेकिन न्यूनतम 50 SBG निकाल सकते है।

पढ़िए: CloudFut App

SBG Global Income Plan

SBG Global इनकम बाँटने के लिए स्टेकिंग रिवार्ड का प्रयोग करते है।



स्टेकिंग रिवार्ड स्कीम में लोगों को उनके स्टेकिंग पैकेज के अनुसार रिटर्न रिवार्ड मिलता है।

नीचे दिये टेबल में आप देख सकते है, कि किस पैकेज पर कितने दिन में कितना रिटर्न मिलता है।

Package NamePackageStake ProfitPeriodStake Profit %Total ProfitTotal Restake %Restake Profit
SILVER50 SBG0.3%600 Days180%90 SBG600%300 SBG
GOLD100 SBG0.5%600 Days300%300 SBG2000 %2000 SBG
TOPAZ200 SBG0.5%600 Days300%600 SBG2000%4000 SBG
PLATINUM500 SBG0.5%600 Days300%1500 SBG2000 %10000 SBG
DIAMOND1000 SBG0.5%600 Days300 %3000 SBG2000 %20000 SBG
RUBY2000 SBG0.5%600 Days300%6000 SBG2000%40000 SBG
EMERALD3000 SBG0.5%600 Days300%9000 SBG2000 %60000 SBG
SAPPHIRE5000 SBG0.5%600 Days300%15000 SBG2000 %100000 SBG
TITANIUM10000 SBG0.5%600 Days300%30000 SBG2000%200000 SBG

SBG Global 4 तरह से इनकम प्रदान करता है।

  1. SBG SPONSOR REWARD
  2. SBG COMMUNITY (UNILEVEL REWARD)
  3. SBG VIP REWARD
  4. SBG GLOBAL POOL REWARD

इन सभी में रिवार्ड के रूप मे अलग-अलग मात्रा मे क्रिप्‍टोकरेंसी या अन्य गिफ्ट दिए जाते है।

इन सभी में सबसे जरूरी Unilevel Reward होता है। यह उन लोगों को दिया जाता है जो दूसरे लोगों को कंपनी से जोड़ते है।



यह एक डाउनलाइन मे निश्चित प्रतिशत मे बाटाँ जाता है। नीचे दिखाया गया है कि किस लेवल मे कितना प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।

SBG Global Level and Return %

पढ़िए: B-Love Network 

SBG Global Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको SBG Global के बारे में जरूरी जानकारी मिल गई होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है, कि SBG Global से जुड़ना चाहिए या नहीं?

इस सवाल का जवाब जानने से पहले, कुछ जरूरी पॉइंट आपको पता होने चहिये।

पर्याप्त जानकारी नहीं

SBG Global खुदकों एक क्रिप्टो कंपनी बताती है, लेकिन इन्होंने काफी कम जानकारी शेयर की है। जहाँ बड़े क्रिप्टो प्रोजेक्ट Whitepaper के माध्यम से पूरी टेक्नोलॉजी समझाते है, वही SBG Global की वेबसाइट भी अधूरी है।



इसके अतिरिक्त SBG Global कैसे इतना स्टैकिंग (Staking) कमीशन दे रही है, इसके बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है। जो इसके खिलाफ संदेह खड़ा करता है।

अत्यधिक रिटर्न

SBG Global क्रिप्टो निवेश करने पर 300% तक रिटर्न्स 600 दिन में देती है, वो भी बिना किसी रिस्क है, जो किसी लॉटरी से कम नहीं है।

SBG Global इतना ज्यादा क्रिप्टो रिटर्न कैसे दे रही है, जबकि क्रिप्टो-मार्किट डाउन है और वास्तविक में इतना स्टैकिंग रिटर्न्स मुमकिन नहीं है।

खोखले दावें

SBG Global की कंपनी प्रोफ़ाइल ख़ास नहीं है, नाहीं ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर इनकी पकड़ है।

लेकिन इस कंपनी ने बहुत सारे खोखले दावें किये है, जिन्हें ये कभी पूरा नहीं कर सकती है।



SBG-Global-Fake-or-Real

इस कंपनी के पास कोई अच्छा प्रोजेक्ट या प्रोडक्ट नहीं है, जिससे कोई इसमें निवेश करेगा। इसलिए इस कंपनी के दावों पर भरोसा ना करें।

SBG Global Real or Fake?

हमारी जानकारी के अनुसार, SBG Global एक फेक कंपनी है और इसके दावें झूठे है। यह कंपनी किसी भी क्रिप्टो-टेक्नोलॉजी पर काम नहीं करती है, बल्कि लोगों का पैसा लोगों में घुमाती हैं और उसे स्टैकिंग व रेफेरल कमीशन कहती है। SBG Global एक पोंजी स्कीम है।

कई मेंबर इस कंपनी से अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे है, जो दर्शाता है कि यह फ्रॉड कंपनी है। SBG Global कभी भी डूब सकती है और लोगों का पैसा बर्बाद हो सकता है।

पढ़िए: TT Coin Network

सवाल-जवाब

SBG Global का फाउंडर कौन है?

SBG Global के डायरेक्टर का नाम अनिल यादव और प्रवीण राय है।



SBG Global में जुड़ने के कितने पैसे है?

SBG Global से जुड़ने के पैसे नहीं लगते, लेकिन जुड़ने के बाद इसके पैकेज की खरीद करनी पड़ती है। कम से कम एक पैकेज का दाम 50 SBG होता है, जिसका वैल्यू 0.39 USD होता है।

क्या SBG Global में लोगों को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, SBG Global में आप लोगों को जोड़ने का काम भी कर सकते है। लोगों को जोड़ने पर आपको Unilevel Reward दिया जाता है।

SBG Global कंपनी फ्रॉड हैं?

हाँ, SBG Global एक फ्रॉड कंपनी है और मनी-सर्कुलेशन घोटाला है।

SBG Global से जुड़ना चाहिए या नहीं?

नहीं, हमारी यही राय है की इससे ना जुड़े। क्योंकि बहुत जगह पेआउट में दिक्कत बताई गई है और यह क्रिप्‍टोकरेंसी स्कीम भरोसेमंद नहीं है।

SBG Global Real or Fake Company?

SBG Global एक घोटाला है और कभी भी बंद हो सकती है। इसलिए इसमें अपना पैसा और समय व्यर्थ ना करें।



पढ़िए: WFDSA Kya Hai?



Categories MLM

4 thoughts on “SBG Global क्या है? Real or Fake Company?”

Leave a Comment