Jawa Eye क्या है? मौक़ा या धोखा?

Jawa Eye एक ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो पैसे कमाने का अवसर भी देता है।

इस पोस्ट में हम जानेंगे, कि Jawa Eye से पैसे कैसे कमा सकते है? और Jawa Eye Real या Fake है? तो चलिए फिर शुरू करते है।


Jawa Eye क्या है?

Jawa Eye एक ग्लोबल मूवी इंटरनेट प्लेटफॉर्म है। यह इंडोनेशिया की एक कंपनी है और यह सबसे ज्यादा पाकिस्तान में प्रचलित है।

Jawa Eye कि स्थापना 2022 में हुई थी इस ऐप के द्वारा आप मूवी-प्रोडक्शन में पैसे इन्वेस्ट कर सकते है। आप अगर खुद भी मूवी बनाना चाहते है तो इस ऐप के द्वारा फंड इकाठ्ठा कर सकते है।

इसकी वेबसाइट का डोमेन Jawaeyes.com है। इसके फ़ेसबुक पेज का संचालन UAE से होता है।



Jawa Eye काफ़ी तरीक़े से पैसे कमाने का मौक़ा देता है, जिसके बारे में आगे जानकारी दी गई है।

पढ़िए: Sikka App क्या है?

Jawa Eye Joining Process

Jawa Eyes ऐप में रजिस्टर करने के लिए यूजर को बस ऐप डाउनलोड करना होगा और अपना ईमेल ID और पासवर्ड डालना होगा। इसमें और भी अन्य जानकारी माँगी जाती है।

रजिस्टर होने के बाद आप इसमें लॉग-इन करके इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।

Jawa Eye में रजिस्टर करने के बाद आपको इसमें रिचार्ज करना होता है, जो 2 तरीक़ों का होता है।



1. बैंक रिचार्ज

बैंक रिचार्ज एक साधारण रिचार्ज होता है। यह बस अपने Jawa Eye के अकाउंट में पैसे रखने के लिए होता है।

इसमें कम से कम $10 का रिचार्ज कर सकते है और ज्यादा से ज्यादा $500 का रिचार्ज कर सकते है।

2. ऑफिसियल रिचार्ज

आप जो पैसे निकालते है, वह फंड से निकलता है। इसमें कम से कम $20 का रिचार्ज कर सकते है और ज्यादा से ज्यादा $100,000 का रिचार्ज कर सकते है।

पढ़िए: Youtag क्या है?

Jawa Eye Income Plan

इसमें आप 3 तरीके से पैसे कमा सकते है।



1. Membership Earning

इसमें आपको प्रतिदिन अलग-अलग कार्य दिये जाते है, उनको पूरा कर करने पर आपको पैसे मिलते है।

2. Team Earning

इसके अंदर आप जितने भी लोगों को जोड़ते है उनके कमाई का कुछ हिस्सा आपको मिलता है। हर लेवल के लीड से अलग प्रतिशत में कमाई होती है।

3. Investment Earning

यह सबसे पेचीदा और महत्वपूर्ण कमाई होती है। इसमें कितने पैसे वापस मिलेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती है, लेकिन इसमें मिलने वाला रिटर्न बहुत ज्यादा होता है।

इसमें आपको अलग-अलग मूवी प्रोजेक्ट में अपना पैसा निवेश करना होता है और मूवी की कमाई अनुसार रिटर्न मिलता है।

पढ़िए: Safal Bharat 799 



Jawa Eye Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको Jawa Eye का बिजनेस प्लान समझ आ गया होगा। Jawa Eye का कई लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार करते है, लेकिन इस प्लेटफार्म को लेकर काफी सवाल खड़े होते है।

संस्थापक का छुपना

Jawa Eye के संस्थापक और संचालक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। यह एक वेबसाइट के माध्यम से चलती है और इसका लीगल पता कुछ नहीं है।

Jawa Eye को इंडोनेशिया की कंपनी बताया जा रहा है, लेकिन इसका फेसबुक पेज UAE से चलता है।

कुल मिलाकर इसके संचालक चुप रहे है और दुनियाभर में लोगों से पैसा ले रहे है।

कोई जरूरी जानकारी नहीं मौजूद

Jawa Eye ने कोई भी जरूरी जानकारी अपने प्लेटफार्म पर शेयर नहीं की है।



यह कंपनी कई पर भी रजिस्टर नहीं है और इसपर कोई रेगुलेशन नहीं है। लेकिन सवाल यह है, कि क्या वास्तव में यह मूवी प्रोडक्शन से जुड़ी हई है?

Jawa Eye की वेबसाइट काफी बुरी क्वालिटी के साथ डिज़ाइन की हुई है और इसका मूवी प्रोडक्शन से लेना-देना नहीं है।

यह कंपनी सिर्फ लोगों से पैसा उठाने के लिए खुदका बड़ा प्लेटफार्म बताती है, जबकि इनके वेबसाइट पर बहुत सारी जरूरी जानकारी गायब है।

मूवी इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखा

यह बात साफ है, कि यह कंपनी मूवी प्रोडक्शन और इन्वेस्टमेंट में नहीं है। अगर होती तो इन्हें बहुत सारे जरूरी डॉक्यूमेंट, एग्रीमेंट और लीगल पेपर की जरूरत होती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

Jawa Eye एक फ्रॉड कंपनी है, जो लोगों का झूठ के सहारे पैसा उठाती है। इससे आप ज्यादा रिटर्न की उम्मीद करना बेवकूफी है।



पढ़िए: Richind क्या है?

सवाल-जवाब

Jawa Eye ऐप का फाउंडर कौन है?

Jawa Eye ऐप के फाउंडर की कोई जानकारी इंटरनेट में उपलब्ध नहीं है।

Jawa Eye में जुडने के कितने पैसे लगते है?

इसमें रजिस्टर के कोई पैसे नहीं लगते है। लेकिन इसमें आपको कम से कम $10 इन्वेस्टमेंट करने को बोला जाता है और ज्यादा से ज्यादा $100,000 का  इन्वेस्टमेंट कर सकते है।

क्या Jawa Eye ऐप में लोगों को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, आप इसमें लोगो को जोड़ने का काम भी कर सकते है। लोगो को रेफर कर के आप Jawa Eye ऐप से पैसे कमा सकते है।

क्या Jawa Eye ऐप फ्रॉड हैं?

Jawa Eye एक पोंजी स्कीम घोटाला है, जो कभी भी बंद हो सकता है और आपके पैसे बर्बाद हो सकते है।



Jawa Eye ऐप से जुड़ना चाहिए या नहीं?

नहीं, इस कंपनी से नहीं जुड़ना चाहिए। Jawa Eye एक फ्रॉड कंपनी है और कभी भी बंद हो सकती है।

पढ़िए: PRV Blaster 2.0 

Categories MLM

Leave a Comment