Morlife क्या है? Real or Fake Company?

इस पोस्ट में हम आपको Morlife Healthcare के बारे में जानकारी देंगे, जिसे Morlife Company नाम से भी जाना जाता है।

Morlife क्या है?, इसका बिजनेस प्लान क्या है, इसके प्रोडक्ट क्या है और भी ज़रूरी सवालों के जवाब इस लेख में आपको मिल जायेगी। साथ ही हम समझेंगे कि Morlife Company Real or Fake?


Morlife क्या है?

Morlife एक MLM Company है इसका पूरा नाम Morlife Healthcare Pvt Ltd है।

इस कंपनी को 31 अगस्त 2022 को MCA में रजिस्टर किया गया था। इस कंपनी का हेड ऑफिस छत्तीसगढ़ के रायपुर में है।

इस कंपनी में तीन डायरेक्टर हैं। जिनके नाम रजनी पटेल, आशीष कुमार पटेल और अमित कुमार पटेल है। रजनी पटेल मैनेजिंग डायरेक्टर है, आशीष पटेल COO और अमित कुमार पटेल CEO है।



Morlife में इसके डायरेक्ट सेलर के रुप में कोई भी जॉइन कर सकता है और Morlife Products की बिक्री करके इससे पैसा कमा सकता है।

इसमें डायरेक्ट सेलर के रूप में जॉइन करने के लिए आपको नीचे दिया गया फॉर्म भरना पड़ता है।

Morlife में डायरेक्ट सेलर बनने के लिए Morlife Products खरीदना होता है और उन्हें आगे बेचना होता है।

साथ ही अन्य लोगों को भी कंपनी में जॉइन कराना होता है और उन्हे भी Morlife Products की खरीदारी करवाना होता है जिससे अतिरिक्त कमीशन मिलता है।

पढ़िए: LootSell.in Real or Fake?



Company Profile

Company NameMORLIFE HEALTHCARE PRIVATE LIMITED
DirectorsRAJANI PATEL, ASHISH KUMAR PATEL, AMIT KUMAR PATEL
Head OfficeProgressive Point, Main Road Lalpur, Raipur, Chhattisgarh – 492007, India  
Date of Incorporation31/08/2022
CINU51909CT2022PTC013642
Email[email protected]
WebsiteMorlife.in

Morlife Products

Morlife सप्लीमेंट, पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक, FMCG, एग्रीकल्चर, खाद्य उत्पाद, किचन केयर और अन्य प्रकार के प्रोडक्ट बेचती है।

Morlife से जुड़ने वाले लोग दो प्रकार के काम कर के पैसे कमा सकते है। Morlife Products की खरीदारी व बिक्री करना या दूसरे लोगों को अपने साथ Morlife में रिक्रूट कर के। जो डायरेक्ट सेलर अधिक लोगों को अपने साथ Morlife में ज्वाइन कराते जाते हैं उनका मोरलाइफ कंपनी में रैंक प्रमोशन होते जाता है जिससे उनका कमीशन प्रॉफिट भी बढ़ते जाता है।

पढ़िए: OK Money App क्या है?

Morlife Joining Package

Morlife से जुड़ते समय तीन प्रोडक्ट पैकेज का विकल्प दिया जाता है, जिसमें से एक पैकेज ख़रीदकर इस कंपनी से बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ सकते है।

PackagePoint ValueMatching BonusCapping/Day
2000 Rs1200 Rs3400 Rs
4000 Rs2400 Rs6800 Rs
10000 Rs51000 Rs17000 Rs

इन पैकेज के आधार पर डिस्ट्रीब्यूटर की इनकम तय होती है। जितना महँगा पैकेज ख़रीदते है, उतना ज़्यादा कमीशन दिया जाता है।



पढ़िए: Fitcrafty is Real or Fake?

Morlife Income Plan

Morlife अपने डिस्टीरब्यूटर निम्न प्रकार की इनकम देती है, जिन्हें पाने के लिए भिन्न शर्ते पूरी करनी होती है।

1. Matching Bonus

यह बोनस आपके टीम मैचिंग पर मिलता है। जितनी भी PV मैच होती है, उसे 200 से गुणा करके यह इनकम निकाल सकते है।

2. Direct Sponsor Income

यह इनकम आपकी टीम में जुड़े नये मेम्बर की पहली ख़रीद पर मिलती है।

First PurchaseIncome
1st Level50%
2nd Level30%
3rd Level20%

3. Retail Profit

Morlife से आप अधिकतर 40% तक का रिटेल प्रॉफिट कमा सकते हैं। आप Morlife के 100 रुपए के प्रोडक्ट को 60 रुपए में खरीदकर 40 रुपए प्रॉफिट कमा सकते है।



4. Rank & Reward

Morlife में आप जब भी आप कोई नया रैंक अचीव करते हैं तब आपको रिवार्ड मिलता है।

इन चार प्रमुख इनकम के अलावा, निम्न इनकम भी डिस्टीरब्यूटर को दी जाती है।

  • Royalty Income
  • Self Purchase Bonus
  • Master Bonus
  • Leadership Bonus
  • Tour Fund
  • Car Fund
  • House Fund
  • Luxury Bonus
  • Director Bonus

पढ़िए: Mantri Malls App क्या है? 

Morlife Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको Morlife Healthcare में समझ आ गया होगा।

Morlife एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है और इससे जुड़ने से पहले बहुत से बिंदु ध्यान में रखने होंगे।



Morlife Company Real or Fake?

Morlife कंपनी MCA के तहत रजिस्टर है और लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है।

Morlife को भारत में MLM करने की अनुमति है और इससे कोई व्यक्ति जुड़कर काम कर सकता है।

बिल्कुल नई कंपनी है

भारत में कई सालों से Vestige, Modicare और Amway जैसी बड़ी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी का राज़ रहा है।

ऐसे में इतनी प्रतियोगिता में Morlife को विकसित करना, बड़ी चुनौती होगी।

इसके अलावा इसके प्रोडक्ट भी काफी महंगे है और इनकम प्लान भी जटील है।



क्या Morlife से जुड़ना चाहिए?

यह निर्णय पुरी तरह से खुदका होना चाहिए, नाकि किसी प्रभाव में। Morlife एक MLM कंपनी है और इसमें काम करने के लिए मार्केटिंग, प्रेजेंटेशन और कंम्यूनकेशन स्किल जरूरी है।

इसके अतिरिक्त MLM की सफलता दर मात्र 0.4% है और इसमें सफलता के लिए 5 साल तक कठिन परिश्रम करना होता है।

MLM को जल्दी पैसा कमाने का तरीका मत समझे, बल्कि वास्तविकता को ध्यान में रखकर अपना निर्णय ले।

पढ़िए: Achievers Club क्या है?

Categories MLM

Leave a Comment