OK Money App क्या है? Real or Fake?

OK Money एक मुफ्त कमाई वाला एप्लिकेशन है जिसमें दावा किया गया है कि आप कार्यों को पूरा करके और इस ऐप को दूसरों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं।

इस लेख में हम OK Money App की सच्चाई जानेंगे और समझेंगे कि OK Money App Real or Fake?


OK Money App Kya Hai?

OK Money App एक ऐसा एप्लिकेशन है, जिसमें बिना पैसे लगाये यूजर सिर्फ़ कार्यों को पूरा करके और दूसरों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। इसका पूरा नाम OK Money Earning App है।

आप OK Money App को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। प्ले स्टोर मे दी गई जानकारी के हिसाब से इस ऐप को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

प्ले स्टोर में जो भी जानकारी दी गई है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि इसें 2022 में बनाया गया है। इस ऐप को आखिरी बार 10 मई 2023 को अपडेट किया गया था।



इसे किसने बनाया है इसकी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, बस उसके वेबसाइट और ईमेल दी गई है। लेकिन वेबसाइट के लिंक को खोलने पर आपको कुछ नहीं दिखेगा।

पढ़िए: Fitcrafty Real or Fake?

Ok Money App Login

इस ऐप में रजिस्टर करना बहुत ही आसान है। इसमें रजिस्टर करने के लिए आपको केवल अपना ईमेल देना पड़ता है और ईमेल की मदद से आप इसमें लॉग-इन कर सकते है ।

इस ऐप से आप दो तरीके से पैसे निकाल सकते है। इसमें आप PhonPe या PayTM द्वारा पैसे निकाल सकते है।

पढ़िए: Mantri Malls App



Ok Money Income Plan

Ok Money App आपको अलग-अलग प्रकार के टास्क करने को और दूसरे लोगों को रेफर भी करने बोला जाता है। नीचे आपको सारे टास्क के बारे में बताया गया है और किस टास्क से कितने पैसे मिलते है।

१. Daily Bonus

इस ऐप में आपको हर रोज़ 2 रुपए डेली बोनस के नाम से मिलते है। इसे पाने के लिए आपको डेली ऐप को खोलना और रिवार्ड क्लेम करना पड़ता है।

२. Mega Quiz

आपको इस ऐप में क्विज़ खेलने पर कॉइन मिलते है। क्विज़ में क्लिक करते ही आपको दूसरे वेबसाइट पर ले जाते है, वहाँ आप क्विज़ खेल सकते है। इसमें कम से कम तीन लाख कॉइन की निलामी होती है। हालाँकि इन कॉइन की पैसे में वेल्यू नहीं होती है।

३. Play Games

इस ऐप में कम से कम दो मिनट गेम खेलने पर आपको २ रुपए मिलते है।

४. Spin Wheel And Solve Captcha

इन दोनों टास्क को करने के लिए सबसे पहले Ok Manager App डाउनलोड करने को बोला जाता है। इन दोनों टास्क से आप 25 रुपए से अधिक दोनों से कमा सकते है।



५. Install App

इसमें आपको एक बार में 40 रुपए से अधिक कमाने का मौका मिलता है। इसमें आपको ऐप डाउनलोड करना पड़ता है। इस टास्क को करने के लिए सबसे पहले आपको Ok Manager App डाउनलोड करना पड़ता है।

६. Refer And Earn

इसमें आपको WhatsApp में ऐप को शेयर करने को बोला जाता है। अगर आप 10 लोगों को सफलतापूर्वक शेयर करते है तो आपको 20 रुपए मिलते है।

आगे हम इस ऐप का रिव्यू देखेंगे और जानते है कि यह ऐप सुरक्षित है या नहीं।

पढ़िए: Achievers Club क्या है?

Ok Money App Review

ऊपर दी जानकारी से आपको Ok Money App के बारे में समझ आ गया होगा। लेकिन यह ऐप सिर्फ़ देखने में लुभावना है, बल्कि इसकी सच्चाई कुछ और है।



Ok Money App एक फेक ऐप है, जो सिर्फ़ लोगों को गुमराह कर रहा है।

ok money app real or fake

नीचे हम कुछ और कारण जानेंगे जिससे यह साफ पता चलता है कि यह एक नकली ऐप है जो बस लोगों को धोका देने के लिए बनाया गया है।

इंटरनेट में आपको इसके बारे में कई नेगेटिव रिव्यू पढ़ने को मिलेंगे।

इसे ऐप को बनाने वाले की कोई जानकारी नहीं है और इसमें पैसे भी नहीं मिलते है, बल्कि बस समय की बर्बादी होती है।

इस ऐप में आपको बहुत सारे विज्ञापन देखने को मिलेंगे। इस ऐप की कमाई इन्हीं विज्ञापन से होती है, लेकिन यूजर को कुछ नहीं मिलता है।



इसमें किसी भी टास्क को करते समय आपको बहुत सारे दूसरे वेबसाइट में ले जाया जाता है जहाँ आपको Ads देखने को मिलेंगे ।

इस ऐप में पेआउट निकालने के लिए कम से कम आपको 300 रुपए जमा करने पड़ते है। लेकिन जब आप 300 रुपए जमा कर लेते है और पैसे निकालना चाहते है तो आप पैसे नहीं निकाल पायेंगे।

इसमें पैसे निकलते समय आपको “Network Error” या पेमेंट ना होने के अलग-अलग कारण दिखाते है।

हमारी यही राय है कि इस ऐप में अपना समय ना बरबाद करें।

पढ़िए: SDFX Global क्या है?



2 thoughts on “OK Money App क्या है? Real or Fake?”

Leave a Comment