Mantri Malls App क्या है? Real or Fake?

इस पोस्ट में हम Mantri Malls नाम से एक ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप और वेबसाइट के बारे में जानेंगे और पता लगाएंगे कि Mantri Malls App Real or Fake?

इस पोस्ट में हम Mantri Malls App से जुड़े सभी सवाल के जवाब देंगे, जैसे कि Mantri Malls App क्या है?, Mantri Mall App कैसे काम करता है? और इसका प्रयोग करना चाहिए या नहीं।


तो चलिए फिर शुरू करते है।

Mantri Mall App Kya Hai?

Mantri Mall App का दावा है कि कोई भी उनके मोबाइल एप्लिकेशन या वेबसाइट के माध्यम से बहुत पैसा कमा सकता है। इसमें आपको कुछ कार्य करने होंगे और बदले में आपको कमीशन मिलेगा।

Mantri Mall नामक अभी बहुत सारे ऐप आपको ऑनलाइन मिल जाएँगे और सभी Color Prediction गेम आधारित है।



इसके फाउंडर या डेवलपर की स्पष्ट जानकारी कहीं नहीं है और इसकी वेबसाइट में भी कोई विशेष जानकारी नहीं है।

आइये आगे हम इसकी सच्चाई जानते है और ये कैसे काम करता है।

पढ़िए: Achievers Club क्या है?

Mantri Malls App से कैसे जुड़े?

आप इस एप्लिकेशन में अपने मोबाइल नंबर के द्वारा रजिस्टर कर सकते हैं।

रजिस्टर करने के समय पासवर्ड बनाने के लिए बोला जाता है। उसके बाद कुछ जानकारी ली जाती है, जैसे कि आपका नाम, पता, फोन नम्बर आदि।



एक बार लॉगिन करने के बाद, इसमें असली पैसा लगाना होता है।

पढ़िए: SDFX Global क्या है?

Mantri Malls: Color Prediction Game

Mantri Mall एक रंग सट्टेबाजी का खेल है जिससे आप वास्तविक पैसा कमा सकते हैं।

इसमें तीन अलग-अलग रंग हैं RED, GREEN और VIOLET। RED रंग में इवन संख्याएँ होती हैं (0,2,4, 6 और 8) हरे में 1, 3, 5, 7 और 9 की ओड संख्या है।

संख्या 0 और 5 को Voilet माना जाता है। दांव लगाने के लिए 480 चांस होते हैं जिसे पीरियड कहा जाता है।



प्रत्येक पीरियड में आपको किसी भी रंग या संख्या पर दांव लगाने के लिए 2 और आधा मिनट देती है, और परिणाम पूरे 3 मिनट में आपको मिलते है।

जो लोग इस गेम को बहुत गंभीरता से खेलते है वह कम से कम हर रोज 4 बार बेट लगाते हैं, लेकिन भविष्यवाणी 100% सही नहीं होती है।

यहाँ जीतने के लिए आपके पास पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए। यह खेल आसान नहीं है और इसमें पैसा खोने का बड़ा रिस्क होता है।

पढ़िए: PLC Ultima Real or Fake?

Mantri Mall App से पैसे कैसे कमाए?

Color Prediction के अलावा Mantri Mall App से और भी तरीके से पैसे कमा सकते है।



इस App में आप थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते है और सर्वे भरने पर थोड़ा पैसा मिलता है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर पोस्ट लाइक करने और YouTube पर वीडियो देखने आदि जैसे कार्य करना होता है।

साथ ही इस ऐप को दूसरों को रेफर करने पर भी इनकम होती है।

पढ़िए: Keva Industries क्या है?

Mantri Malls Real or Fake?

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से Mantri Malls ऐप के बारे में समझ आ गया होगा। अब इससे जुड़े ज़रूरी तथ्य जान लेते है।

कई लोगों ने इस एप्लिकेशन को रिपोर्ट किया है कि यह लोगों को धोखा देता है और टास्क पूरा करने के बाद भी उनके वॉलेट में पैसे नहीं देता है।



mantri malls app review

इसके अलावा यह लोगों को जोड़ने के लिए कहते है और जब वे जोड़ते हैं, उसके बाद भी लोग पैसे नहीं निकाल पाते है।

यह पहली बार नहीं है जब ये लोग इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे हैं, इससे पहले ये अलग-अलग के नाम से लाखों लोगों को ठग चुके हैं।

Mantri Malls के फ्रॉड होने के कुछ ठोस कारण नीचे लिखे गए है।

  • Mantri Mall Earning एप्लिकेशन किस कंपनी और व्यक्ति द्वारा बनाया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
  • ऐप को बनाने वालो से संपर्क करने की भी जानकारी नहीं है। आप ऐप डेवलपर या ऐप टीम से संपर्क नहीं कर सकते।
  • एप्लिकेशन के बारे में इंटरनेट पर ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू हैं, बहुत से लोग इस एप्लिकेशन पर भरोसा नहीं करते हैं।
  • किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह एप्लिकेशन मौजूद नहीं है।
  • इस एप्लिकेशन में काम के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं है और इसका पे-आउट सिस्टम भी फर्जी है।

यदि आपने इस ऐप को पहले से डाउनलोड और उपयोग किया है, तो अब आपको इसका उपयोग करना बंद कर देना चाहिए और इस एप्लिकेशन में पैसे भी नहीं लगाने चाहिए।

पढ़िए: Winfinith क्या है?



Leave a Comment