इस लेख में हम MNW App की बात करने वाले है, जिसमें हज़ारों लोगों ने अपना पैसा डाला है, लेकिन कुछ दिनों से यह ऐप बंद आ रहा है।
बहुत सारे लोगों का पैसा MNW App में फँस गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा है। इस लेख में हम MNW App की सच्चाई जानेंगे। साथ ही ऐसी पोंज़ी स्कीम से कैसे बचें, यह समझेंगे।
MNW App क्या है?
MNW एक ऐसा App है जिसमें आप क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर सकते है।
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग का मतलब होता है, क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-बिक्री कर कम समय में प्रॉफिट निकालना। लोग अक्सर क्रिप्टोकरेंसी को कम दाम में खरीदते है और जब उसकी वैल्यू बढ़ जाती है तो उसे बेच देते है।
सीधे शब्दों में कहा जाए, तो यह बिटकोईन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर के घर बैठे पैसे कमाने का एक विकल्प है।
MNW App का नाम और लोगों Morpheus.network नामक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से मैच करता है, लेकिन इन दोनों का कोई संबंध नहीं है। Morpheus.network की शुरुआत 2018 में हुई थी, जिसके टोकन का नाम MNW Token है।
लेकिन इसका भारत में प्रचलित MNW App से लेना देना नहीं है।
MNW App के खिलाफ बहुत सारे फ़ोरम में लोगों ने शिकायत दर्ज की है और इसे बड़ा घोटाला बताया है, जो फरार हो चुका है। इसका संचालन मुख्य रूप से टेलीग्राम से होता था, जो अब बंद हो चुका है।
पढ़िए: IDA App क्या है?
MNW App Login
MNW एक थर्ड-पार्टी ऐप है, जो आपको प्ले स्टोर मे नहीं मिलेगा। यह ऐप आप सीधे इसके वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है, हालाँकि इसकी वेबसाइट Mnwapp.app अब बंद हो चुकी है।
इसका ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको User Name, Email ID, Phone Number और Refer Code जैसी जानकारी रजिस्टर करने के लिए देनी होती है।
इस ऐप से पैसे कमाने के लिए फिर 5,000 रुपये का निवेश माँगा जाता है और इसके टेलीग्राम चैनल पर जॉइन होना पड़ता है।
पढ़िए: Jawa Eye क्या है?
MNW App Income Plan
MNW App में पैसे कमाने के मुख्य दो तरीक़े थे।
1. Trading
MNW App मे आप क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर के पैसे कमा सकते है।
MNW App पर ट्रेडिंग करने के लिए आपको 5000 रूपए का रिचार्ज करना होगा। फिर जो ट्रेडिंग सिग्नल टेलीग्राम पर दिया जाएगा, उसी के हिसाब से आपको ट्रेडिंग करना है।
इस ऐप में जो ट्रेडिंग करने के लिए सिग्नल दिया जाता है, वह हमेशा सही नहींं होता है और कभी-कभी गलत होने के वजह से आपका नुक़सान भी हो सकता है।
MNW App में मुख्य रूप Call और Put के सिग्नल का पालन करना होता था, जिससे रिस्क-फ्री प्रॉफिट मिलता है, यह कंपनी का दावा था।
2. Refer & Earn
इस App में आपको Refer & Earn का विकल्प भी दिया जाता है। जिसके द्वारा इस App को रेफर करके कमीशन कमा सकते है।
जब भी कोई आपके रेफरल लिंक इस App को डाउनलोड करके निवेश करेगा, आपको कुछ प्रतिशत कमीशन मिलेगा। चूँकि अब यह ऐप बंद हो चुका है, इसलिए रेफ़रल कमीशन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
पढ़िए: Sikka App क्या है?
MNW App Review
हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको MNW App के बारे में पता चल गया होगा। वर्तमान में MNW की वेबसाइट और ऐप कोई भी एक्टिव नहीं है।
इसका मुख्य रूप से संचालन Telegram से होता है, लेकिन अब वो चैनल भी बंद हो चुका है।
यानी कुल मिलाकर यह MNW App भाग चुका है और लाखों लोगों को इसमें भारी नुकसान हुआ है।
6% निश्चित रिटर्न
MNW App ने सबसे पहले तो लोगों को पूरी गारंटी के साथ ज्यादा रिटर्न्स देने का वादा किया था। इसके चलते हज़ारों लोगों ने इसमें पैसा लगाना शुरू किया था।
साथ ही यह कुछ ट्रेडिंग सिग्नल देती थी, जिसपर कई लोग यकीन करते थे। शुरूआत में MNW App ने लोगों को वास्तव में प्रॉफिट दिया था, जिससे यह और भी लोगों में फैलता रहा।
मनी-सर्कुलेशन फ्रॉड
MWN App ने ट्रेडिंग कमीशन के अलावा रेफरल कमीशन भी दिया था, जिससे लोग इसे आपस में प्रमोट करने लगे।
लेकिन यह एक मनी-सर्कुलेशन फ्रॉड था, जिसमें लोगों का पैसा लोगों में ही घुमाया जाता है। जिन लोगों को इसमें थोड़ा भी प्रॉफिट हुआ था, उन्होंने इसका जमकर प्रचार किया था। लेकिन धीरे-धीरे इस ऐप ने लोगों को Withdrawal (Payout) देना बंद किया और फिर पूरी कंपनी ही गायब करदी है।
ज्यादा लालच ना करें
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर यह पहला फ्रॉड नहीं है, बल्कि हर दिन ऐसे ऐप और वेबसाइट आते है, जो लोगों को लाखों-करोड़ों का चूना लगाते है। लेकिन इसका बड़ा कारण, लोगों का लालच ही है।
अक्सर लोग जल्दी प्रॉफिट कमाने के चक्कर में, कई पर भी बिना सोचे-समझे पैसा लगा लेते है। इसी चीज़ का फायदा ये फ्रॉड उठाते है, जिसमें कुछ लोगों को प्रॉफिट देकर लाखों लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है।
इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले उसकी पूरी पुष्टि करें। साथ ही निन्म सवाल जरूर पूछें:
- कंपनी का मालिक कौन है?
- क्या कंपनी MCA और अन्य एजेंसी में रजिस्टर है?
- कंपनी आपको रिटर्न और प्रॉफिट कैसे दे रही है?
- क्या यह सरकार के नियमों का पालन कर रही है?
साथ ही बहुत ज्यादा रिटर्न्स, रिस्क-फ्री और गारंटी-रिटर्न्स जैसे शब्दों में ना फसे।
पढ़िए: Youtag क्या है?
सवाल-जवाब
MNW App के फाउंडर की कोई जानकारी इंटरनेट मे उपलब्ध नहीं है।
इसमें आपको निन्यतम ₹5000 रिचार्ज करने को बोला जाता है।
हाँ, लोगों को रेफर कर के आप MNW App से पैसे कमा सकते है। लेकिन ऐसा करना बड़ी भूल है, क्योंकि यह एक घोटाला है।
हाँ, MNW App फ्रॉड है और यह ऐप लोगों का पैसा लेकर भाग चुका है।
नहीं, यह ऐप एक पाँजी स्कीम है और इसपर भरोसा करना बड़ी बेवक़ूफ़ी है।
पढ़िए: Safal Bharat 799