Youtag क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए?

Youtag Fake or Real in Hindi: इस पोस्ट में हम Youtag की सच्चाई जानेंगे।

Youtag क्या है और इसका बिज़नेस प्लान कैसे काम करता है, इसके अतिरिक्त इससे जुड़े कुछ प्रमुख सवालों के भी जवाब इस लेख में है।


Youtag क्या है?

Youtag एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा आप मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह Paytm और Phonepe की तरह ई-वॉलेट है।

सबसे जरूरी बात यह है कि इससे आप नेटवर्क मार्केटिंग करके पैसे भी कमा सकते हैं। यह MCA के तहत 2020 में रजिस्टर हुई थी।

Similar Web के अनुसार, इनकी वेबसाइट Youtagindia.in को मार्च 2023 में 4 लाख लोगों ने देखा है।



Youtag Owners

Youtag Infotech Private Limited के मैनेजमेंट टीम दो मुख्य लोग हैं – विनोद कुमार और चंद्र भान सिंह।

पढ़िए: Safal Bharat 799 

Company Profile

NameYOUTAG INFOTECH PRIVATE LIMITED
CIN U51909RJ2020PTC072779
DirectorsVINOD KUMAR, CHANDRA BHAN SINGH
Incorporation Date30 December 2020
WebsiteYoutagindia.in
Head OfficeJaipur, Rajasthan
Email[email protected]
ProductsRecharge Services

Youtag Product

Youtag अपने वॉलेट ऐप के माध्यम से निम्न लिखे हुए प्रोडक्ट एवं सर्विस प्रदान करता है।

Recharge & Bills  Mobile Prepaid
DTH
Cable TV
Fastag
Electricity
Mobile Postpaid
Water
Subscription
Digital Voucher
FuelsLPG Gas
HP Petrol
Insurance & Finance      
LIC and Others  Life Insurance Insurance
Health Insurance
Credit Card
Education Fees Loan Repayment
Youtag Health & Society    
Hospital & PathologyHousing Society
Municipal Services
Municipal Taxes    
OthersPancard
Demat Account Instant
Pancard
Amazon

पढ़िए: Richind क्या है?

Youtag में रजिस्टर कैसे करे?

Youtag से जुड़ने के लिए आप इसके वेबसाइट या फिर ऐप मे रजिस्टर कर सकते है। इसके मोबाईल ऐप मे रजिस्टर करते समय मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, आपके द्वारा दिये गए नंबर मे OTP आयेगा।



उसके बाद नाम और ईमेल देना होता और अपने घर का पता डालना होगा।

उसके बाद आपको एक पासवर्ड बनाना है जिससे आप Youtag App Login करेंगे। फिर आप Youtag ऐप में रिचार्ज या पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।

सारी जानकारी देने के बाद Youtag App में आपका रजिस्टर पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप Youtag Login पेज पर जाकर इसमें लॉगिन कर सकते हैं।

यदि आपको इसके मेम्बर बनना चाहते है, तो किसी मौजूदा मेम्बर से उनका Youtag Sponser ID पा सकते है। आप दूसरे लोगों को भी इससे जोड़ सकते है।

इसका मेम्बर बनने के लिए ₹590 लिए जाते है।



पढ़िए: PRV Blaster 2.0 

Income Plan

Youtag अपने मेम्बर को 10 प्रकार से इनकम प्रदान करता है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। Youtag मे इनकम BV (Business Value) के रूप मे मिलती है, एक BV की वैल्यू 1 रुपए के बराबर होती है।

1. Cashback

Youtag ऐप का उपयोग कर के किसी भी प्रकार का रिचार्ज और पेमेंट करने पर आपको कुछ पैसे वापस मिलते है, जिसे कैशबैक इनकम कहते है।

2. Team Sales Commission

यह इनकम आपको तब मिलता है जब आप किसी व्यक्ति को जोड़ते है। इस इनकम में पहले लेवल से BV का 50% यानी की 250 रुपए मिलता है।

इसी प्रकार नीचे दी गई सूची में भिन्न लेवल पर इनकम बतायी गई है।



LevelsPercentageAmount
150%250 Rs
26%30 Rs
34%20 Rs
4-52%10 Rs
6-201%5 Rs

3. Team Performance Bonus

इस स्कीम में, अगर आप Youtag कंपनी में अपने नीचे 15 लोगों को जोड़ते हैं और 7500 BV का कमाई हो जाता है तब आपको पूरी टीम की BV का 1% Team Performance Bonus के रूप में आपको मिलता है।

4. Team Super Performance Bonus

इस स्कीम मे, अगर आप Youtag Company में अपने पहले लेवल से 25,000 BV कमा लेते हैं तब आपको आपकी टीम की पूरी टर्नओवर BV का 1% Team Super Performance Bonus के रूप में मिलता है।

5. Performance Club Bonus

इस स्कीम मे आपको 10 दिन के अंदर 10 लोगों को जोड़ना होता है यानी कि 5000 BV का बिजनेस करना होता है।

यदि आप ऐसा कर लेते है, तो आपको यह इनकम मिलता है। जो कि कंपनी अपने 10 दिन के टर्नओवर का 1% हिस्सा सभी Performance Club Bonus Achiever के बीच में बांटती है। यह इनकम आप महीने में तीन बार ले सकते हैं।

6. Rank and Royalty Income

अगर आप डाउनलाइन में 15 लोगों को जोड़ते हैं और 7500 BV का बिजनेस पूरा कर लेते हैं, तब Youtag में आपका रैंक Bronze हो जाता है।



यह इनकम आपकी रैंक के हिसाब से मिलता है, जो आप नीचे दी गई सूची मे देख सकते हैं।

A. Rank Income
LevelRanksPersonIncome Per PersonLevel IncomeRank Income
1Bronze152503750Gift
2Silver75302250Gift
3Gold375207500Gift
4Platinum18751018750Gift
5Diamond93751093750Gift
6Royal Star468755234375450000
7Crown Star234375511718752100000
8Crown Ambassador11718755585937511500000
B. Royalty Income
RanksNo. of Prime Business Associate Per DayDaily Prime Membership Turnover Per DayRoyalty PercentageRoyalty Per Day Income
Silver20001 Crore1%100000
Gold20001 Crore0.30%30000
Platinum20001 Crore0.20%20000
Diamond20001 Crore0.10%10000
Royal Star20001 Crore0.20%20000
Crown Star20001 Crore0.30%30000
Crown Ambassador20001 Crore0.40%40000

7. Mobile Fund Reward Income

Youtag में जब आप Gold Rank पर पहुंच जाते हैं तो आपको कंपनी टर्नओवर का 1% यानी की लगभग 15,000 रुपए Mobile Reward Fund के रूप में मिलता है।

8. Bike Fund Reward Income

Youtag में जब आप Platinum Rank पर पहुंच जाते हैं तो कंपनी आपको लगभग 100000 रुपए Bike Fund के रूप में देती है।

9. Car Fund Reward Income

Youtag में जब आप Diamond Rank पर पहुंच जाते हैं तो कंपनी आपको लगभग 500000 रुपए Car Fund के रूप में देती है।

10. House Fund Reward Income

 Youtag में जब आप Royal Star Rank पर पहुँच जाते हैं तब कंपनी आपको लगभग 2100000 रुपए House Fund के रूप में देती है।



पढ़िए: SBG Global

Youtag Review

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी सूचना से Youtag के बारे में जरूरी जानकारी मिल गयी होगी।

Youtag App को प्लेस्टोर पर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 4.2 स्टार रेटिंग मिली है।

youtag-real-or-fake

बतौर ई-वॉलेट ऐप, Youtag काफी अच्छा कर रही है, लेकिन इसके MLM और बिज़नेस प्लान को लेकर कुछ सवाल है।

Competitive Space

ऑनलाइन पेमेंट और ई-वॉलेट काफी भरा हुआ सेक्टर है, जिसमें PayTM, Google Pay और Phonepe जैसी कंपनी राज़ करती है।



ऐसे में बहुत से बड़े प्लेयर जैसे Mobikwik, Amazon Pay और Airtel Money भी मुश्किल से काम चला रहे है। यह एक बड़ी चुनोती Youtag के लिए भी है, इसलिए इन्होंने अपने प्रचार के लिए MLM कांसेप्ट का उपयोग किया है।

इसके अधिकतर यूजर, MLM प्लान के कारण इस ई-वॉलेट ऐप का उपयोग करते है।

ई-वॉलेट के लिए 590 रुपये

अभी के समय में हम जितने भी ई-वॉलेट उपयोग करते है, वो सभी मुफ्त होते है। लेकिन Youtag में आपको फूल-मेंबर बनने में लिए 590 रुपये देने होते है, उसके बाद ही इसके MLM प्लान से कमाई कर सकते है।

ऐसे में यह कंपनी पहले लोगों से पैसे लेती है और उसे ही रेफेरल कमीशन के रूप में वापस देती है।

चूंकि यह बहु-लेवल डाउनलाइन से कमीशन देती है, यह MLM प्लान का उपयोग करती है लेकिन डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन का पालन नहीं करती है।



वैधता पर सवाल

बतौर MLM कंपनी ई-वॉलेट इस कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट है, जो कई बड़ी कंपनियां मुफ्त में उपलब्ध करवाती है।

इन्होंने अपने Compliance Documents शेयर किये है और MCA के तहत रजिस्टर भी है।

लेकिन इनका प्लान Pay To Play है, जिसमें लोगों को पैसे डालने होते है और दूसरे लोगों को निवेश करवाने पर कमीशन मिलता है, यानी श्याम का पैसा राम को।

इसलिए यह कंपनी पूरे तरीक़े से भरोसेमंद नहीं है और इसका बिज़नेस प्लान पर सवाल बनता है।

पढ़िए: Meta Various



सवाल-जवाब

Youtag का फाउंडर कौन है?

Youtag के फाउंडर का नाम विनोद कुमार और चंद्र भान सिंह है।

Youtag में जुडने के कितने पैसे है?

इससे जुड़ने के कोई पैसे नही लगते। बिना किसी को पैसे दिये आप इससे जुड़ सकते। लेकिन अगर आप इसके मेम्बर बनना चाहते है तो आपसे ₹590 लिए जाते है।

क्या Youtag में लोगों को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, आप इसमें लोगो को जोड़ने का काम भी कर सकते है। लोगों की टीम बनाने पर उनके इनकम का कुछ हिस्सा आपको दिया जाता है।

क्या Youtag कंपनी फ्रॉड हैं?

Youtag एक रजिस्टर कंपनी है और ज़रूरी डॉक्यूमेंट भी शेयर किए है। लेकिन इसमें भाग लेने के लिये आपको खुदके पैसे डालने होते है, फिर ही रेफ़रल कमीशन मिलता है।

Youtag से जुड़ना चाहिए या नहीं?

यह निर्णय पूरी तरह से आपका होना चाहिए। यह कंपनी रियल है, लेकिन इसमें बड़ी टीम बनाना होगा और ई-वॉलेट को प्रमोट करना होगा, जो थोड़ा कठिन काम ज़रूर है।



पढ़िए: BharatPe 12% Club 

Categories MLM

3 thoughts on “Youtag क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए?”

Leave a Comment