Sikka App क्या है? रियल और फ़ेक?

Sikka एक ऐसा ऐप है, जिससे हम घर बैठे पैसा कमा सकते है।

इस पोस्ट में हम Sikka App का पूरा रिव्यू करेंगे और जानेंगे, कि Sikka App Real or Fake?


Sikka App क्या है?

Sikka के प्रचलित ऐप है, जिससे घर बैठे आप पैसे कमा सकते है। इस ऐप का लक्ष्य दूसरे ऐप या गेम को विज्ञापन के द्वारा प्रमोट करना है।

Sikka-App-Review

इस ऐप में आप फ्री गेम खेल सकते है, और अन्य ऐप डाउनलोड कर सकते है। यह ऐप प्रतिदिन आपको टास्क देता है, जिसे पुरा करने के लिए आपको सिक्का मिलता है।

Sikka ऐप को आप किसी भी मोबाईल फोन में डाउनलोड कर सकते है।



गूगल प्ले की जानकारी के हिसाब से इस ऐप को 4.5 की रेटिंग दी गई है। इस ऐप को लगभग 10 लाख से अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है। इसके रिव्यू भी ज्यादातर पॉजिटिव है।

आगे हम जानेंगे की इस ऐप मे कैसे रजिस्टर कर सकते है, और इस ऐप से कमाई कैसे करें।

पढ़िए: Youtag क्या है?

Sikka App Registration

इस ऐप में रजिस्टर करना बहुत ही आसान है।

इस ऐप में रजिस्टर करने के लिए केवल मोबाईल नम्बर, नाम और ईमेल देना पड़ता है। इसमें रजिस्टर करने के लिए निम्नलिखित स्टेप का इस्तेमाल करे।



  • सबसे पहले इस ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
  • इस ऐप में सबसे पहले आपका फोन नम्बर माँगा जायेगा। फोन नम्बर देने के बाद आपको एक OTP मिलेगा, जिससे आप इसमें लॉग-इन कर सकते है।
  • जब आप इसमें रजिस्टर कर लेंगे, तो आपको इसको अपने फोन की कुछ ऐप परमिशन देनी पड़ती है।
  • लॉग इन करने के बाद आप इसमें अपना नाम और ईमेल डाल सकते है।

अकाउंट बनने के बाद पैसे कमाना शुरू करने के लिए आपको पहले तीन टास्क पूरे करने होंगे। दिये गए टास्क पूरे करने पर ही आप साधारण रूप से इसमें प्रतिदिन सिक्का जमा कर सकते है।

पढ़िए: Safal Bharat 799 

Sikka App Income Plan

Sikka ऐप अपने द्वारा दिये गए टास्क पूर्ण करने पर आपने उपयोगकर्ताओं को सिक्का के रूप मे पेमेंट देती है।

Sikka Logo

इस ऐप में मौजूद 100 सिक्के, 10 रुपये बराबर होते है।

इस ऐप मे दिये गए टास्क पूरे करने और ऐप डाउनलोड करने पर आपको सिक्का मिलते है। सिक्का निम्न लिखे कार्य को करने पर मिलते है।



1. Daily Reward

इस ऐप मे आपको प्रतिदिन रिवार्ड के रूप में सिक्के मिलते है। यह एक हफ्ते के हर दिन अलग अमाउंट आपको देता है।

इसको अपने वॉलेट मे डालने के लिए आपको 🎁 वाले चित्र मे क्लिक करना होगा उसके बाद “Claim Reward” पर क्लिक करना होगा। नीचे सूची मे लिखा है कि प्रतिदिन आपको कितने सिक्के मिलते है।

DayNumber Of Sikka
1st Day0.50
2nd Day1
3rd Day1.50
4th day2
5th Day2.50
6th day3.50
7th day4

यही अमाउंट हर हफ़्ते रिपीट होता रहता है।

2. App Download

 इस ऐप में आप दूसरे ऐप डाउनलोड कर सकते है। हर ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ सिक्के मिलते है।

एक बात ध्यान मे रखना जरूरी है कि सिक्के तब ही मिलते है, जब उसमें लिखे हुए प्रक्रिया को पुरा करते है।



किसी ऐप मे बस रजिस्टर करने से सिक्का मिल जाता है, लेकिन किसी-किसी मे KYC करना होता है।

3. Refer And Earn

इस ऐप को आप दूसरे लोगों को रेफर भी कर सकते है। जो लोग आपके रेफर कोड से इसमें लॉग इन करते है, उनके तीन टास्क पूरे करने के बाद आपको उनके इनकम का 50% आपको मिलता है।

4. Spin Wheel

यह ऐप आपको लकी-व्हील स्पिन करने का भी विकल्प देती है।

इसे घुमाने के लिए 10 सिक्का लगते है। इसमें कम से कम 10 सिक्का आपको मिलता है और ज्यादा से ज्यादा 11, 12, 14, 17 या 20 सिक्के आपको मिलते है।

पढ़िए: Richind क्या है?



Sikka ऐप से पैसे कैसे निकले?

इस आप से पैसे निकालने के लिए आपको इसके वेबसाइट में जाकर कुछ जानकारी देनी होगी। अगर आपके वॉलेट मे 300 से अधिक सिक्का है तो आप आराम से इसमें से पैसे निकाल सकते है।

आपको 300 सिक्का के लिए 30₹ दिए जाएँगे।

आप PayTM, PhonePe या बैंक अकाउंट मे पैसे निकाल सकते है।

पढ़िए: PRV Blaster 2.0 

Sikka App Review

मैंने 2022 में इस ऐप को डाउनलोड किया था। मैंने किसी भी तरह का पैसा इसमें नहीं लगाया नाहीं कोई अकाउंट खोला। मैंने केवल ऐप डाउनलोड किये और रिवार्ड जमा किये।



जितने दिन मैंने इसे इस्तेमाल किया उतने दिनों मे मुझे 7266.50 सिक्के जमा किये, जिसके मुझे लगभग 95₹ मिले। फिर मैंने इसे इस्तेमाल करना छोड़ दिया।

Sikka App Real or Fake?

यह सच है कि इसमें पैसे बहुत कम मिलते है, पर मिलते ज़रूर है।

कभी-कभी इस ऐप मे प्रतियोगिता भी होती है, जिसमें एक बार में बहुत ज्यादा सिक्के मिलते है, लेकिन उसके लिए कुछ नियम होते है। आपको जनरल नॉलेज की ज़रूरत इसमें होती है।

इन सबके अलावा आप इस ऐप मे गेम्स खेल सकते है और समाचार भी पढ़ सकते है, हालाँकि इन दो चीजों के लिए आपको सिक्का नहीं मिलता है।

आखिर में यही कहना है कि यह एक सुरक्षित ऐप है, इससे जुड़ने से कोई हानि नहीं है। लेकिन इससे बहुत सारे पैसे कमाने की उम्मीद नहीं कर सकते है और इसमें बहुत सारा समय जाता है, कुछ चंद रुपये के लिए।



पढ़िए: SBG Global

सवाल-जवाब

Sikka का फाउंडर कौन है?

Sikka ऐप के फाउंडर की कोई जानकारी इंटरनेट मे उपलब्ध नही है।

Sikka में जुडने के कितने पैसे लगते है?

इससे जुड़ने के कोई पैसे नहीं लगते है। बिना किसी को पैसे दिये आप इससे जुड़ सकते और पैसे कमा सकते है।

क्या Sikka ऐप में लोगों को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, आप इसमें लोगो को जोड़ने का काम भी कर सकते है। लोगो को रेफर कर के आप Sikka ऐप से पैसे कमा सकते है।

क्या Sikka ऐप फ्रॉड हैं?

Sikka ऐप फ्रॉड नहीं है, यह प्लेस्टोर पर मौजूद कुछ रुपये कमाने का ऐप है।



Sikka ऐप से जुड़ना चाहिए या नहीं?

इस ऐप में रजिस्टर करने में कोई हानि नहीं है, लेकिन इसमें बहुत कम पैसा मिलता है, जो समय के अनुसार पर्याप्त नहीं है।

पढ़िए: Meta Various

Leave a Comment