IDA App क्या है? बहुत बड़ा घोटाला

इस लेख में IDA नामक क्रिप्टोकरेंसी निवेश ऐप के बारे में बात करेंगे। कुछ समय से यह ऐप काफी प्रचलित हुआ है, लेकिन लोग अब इससे Withdrawal की समस्या देख रहे है।

यह पोस्ट IDA App का सम्पूर्ण विश्लेषण है, जिसमें हम समझेंगे कि IDA App Real or Fake?


IDA App क्या है?

IDA एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है और यह 2021 में ही बनाया गया है। IDA App का कहना है, कि यह ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में दुनिया में सबसे स्थिर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक है।

IDA App को आप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसकी वेबसाइट Ida-vip.com अब बंद हो चुकी है और प्लेस्टोर पर इसके डुप्लीकेट ऐप मौजूद है।

साथ ही इस ऐप से निवेशक पेआउट नहीं ले पा रहें है और कई लोगों का पैसा लॉक हो चुका है।



पढ़िए: Jawa Eye क्या है?

IDA में रजिस्टर कैसे करें?

IDA से जुड़ने के लिए आप किसी की भी रेफ़रल लिंक या इनविटेशन कोड का उपयोग कर सकते है। लेकिन अब यह ऐप बंद हो चुका है, इसलिए इसे जुड़ने या इसमें पैसे डालने की भूल ना करें।

IDA में आप अपने फ़ोन नंबर या ईमेल ID के सहारे रजिस्टर कर सकते है। इसमें कुछ अन्य जानकारी भी आपको देनी होती है।

रजिस्टर करने के बाद आपको इसमें खुदका पैसा निवेश करना होता है।

पढ़िएSikka App क्या है?



IDA Income Plan

IDA App मुख्य रूप से तीन प्रकार की इनकम देता है।

1. VIP 1st

इससे जुड़ने वाले नए लोग को सबसे पहले $50 जमा करना होता है, जिसके लिए $8 साइन-अप बोनस मिलता है।

यदि आप 101 USDT जमा करते है तो आपको $15 का रजिस्ट्रेशन बोनस गिफ्ट मिलता हैं, और फिर हर दिन 30 Quantitative ऑर्डर कर सकते है। जिससे 1.75-3.25 के बीच कमीशन कमा सकते हैं।

यदि आप 100 USDT निवेश करते है, तो बिना कुछ करें 2 से 5 USDT प्रतिदिन कमा सकते है।

2.VIP 2nd

लंबे समय तक IDA App में काम करना चाहते हैं और पूरी तरह से इसके सदस्य बनना चाहते हैं, तो आपको VIP 1 से VIP 2 में अपग्रेड करना होगा।



IDA का VIP 2 सदस्य बनने के लिए आपके अपने खाते को कम से कम 300 USDT होना जरूरी है, साथ ही तीन लोगों को रेफर करना होता है।

VIP 2 को 2%-3.5% कमीशन मिलता है।

3. Downline Income

IDA App आपके 3 लेवल डाउनलाइन से कमीशन देता है, जो डाउनलाइन द्वारा की निवेश राशि पर निर्भर करता है।

यह कमीशन लेवल अनुसार कुछ इस प्रकार है:

  • Level 1: 15%
  • Level 2: 10%
  • Level 3: 5%

पढ़िए: Youtag क्या है?



IDA App Review

हमें उम्मीद है कि ऊपर दी जानकारी से आपको IDA App के बारे में समझ आ गया होगा।

IDA App काफी लुभावना कमीशन देता है और लोगों को बिना किसी मेहनत के अमीर बनाता है। लेकिन यह सिर्फ झूठे दांवे है और इसकी हक्कीत कुछ और है, जिसके बारे में हम आगे बता रहे है।

छुपे हुए फाउंडर

IDA App के संथापक और संचालक छुपे हुए है और लोगों को एक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से बेवकूफ बना रहे है।

इनका मकसद ही लोगों को लालच देकर पैसे उठाने का है, इसलिए इन्होंने अपनी वास्तविक जानकारी छुपाई है और झूठे दावों के सहारे इस ऐप को चलाया का रहा है।

यह कंपनी कई पर भी लीगल रुप से रजिस्टर नहीं है, इसलिये इसपर विश्वाश नहीं करना चाहिए।



क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर घोटाला

आज के समय में लोगों को क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर बेवकूफ बनाना बड़ा आसान है और कुछ ऐसा ही IDA App ने किया है।

क्रिप्टोकरेंसी उपयोग का सबसे बड़ा फायदा IDA App को ही है, क्योंकि इनके ट्रांसकेशन ट्रैक नहीं हो सकते है और बिना किसी रिस्क के लोगों का पैसा ले सकती है।

इसमें निवेश किया हुआ पैसा, कंपनी के पास ही रहता है और अपनी जरूरत के अनुसार ही लोगों को रिटर्न देती है।

मनी-सर्कुलेशन घोटाला

IDA App पूरी तरह से एक मनी-रोटेशन स्कीम है, जिसमें पुराने निवेशक को पैसा नए निवेशक के कारण मिलता है।

IDA App को रेफेरल कमीशन और टीम बोनस के नाम पर लोगों में फैलाया गया है, जिससे कंपनी के पास कम समय में बहुत सारा पैसा आ गया है।



IDA App पूर्ण रूप से एक पोंजी स्कीम है और इसने बहुत सारे लोगों का पैसा लूट लिया है।

Withdrawal Problem Update

अब कई लोगों ने IDA App के साथ Withdrawal और Payout की समस्या देखी थी, लेकिन यह सबसे बड़ा खतरे का निशान है।

सभी पोंजी और पिरामिड स्कीम की तरह IDA App पहले Withdrawal बंद करती है, जिससे लोगों का पैसा रुक जाता है।

लेकिन किसी बहाने से लोगों से निवेश लेना शुरू रखती है, जिससे कंपनी को बहुत सारा फायदा होता है।

अब IDA App पूरी तरह से बंद हो चुका है और हज़ारों लोगों का पैसा इस घोटाले में डूब चुका है।



पढ़िए: Safal Bharat 799 

सवाल-जवाब

IDA ऐप का फाउंडर कौन है?

IDA ऐप के फाउंडर की कोई जानकारी इंटरनेट मे उपलब्ध नहीं है।

IDA ऐप में जुडने के कितने पैसे लगते है?

इसमे रजिस्टर के कोई पैसे नहीं लगते है। लेकिन इसमें आपको न्यूनतम $50 का रिचार्ज करना पड़ता है।

क्या IDA ऐप में लोगों को जोड़ना पड़ता है?

जी हाँ, आप इसमें लोगों को जोड़ने का काम भी कर सकते है, जिससे उनके निवेश पर कमीशन मिलता है।

क्या IDA ऐप फ्रॉड हैं?

हाँ, IDA App एक पोंजी स्कीम घोटाला है, जो अब फरार हो चुका है।



IDA ऐप से जुड़ना चाहिए या नहीं?

नहीं, चूंकि यह ऐप बंद हो चुका है, इसलिए इससे जुड़ नहीं सकते है। लेकिन भविष्य में भी ऐसे फ्रॉड से दूर रहे, जो कम समय में अमीर बनाने की बात करते हो।

पढ़िए: Richind क्या है?

Leave a Comment