Herbalife Formula 2 Multivitamin के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी

Review Herbalife Multivitamin Mineral & Herbal Tablets Benefits in Hindi

पिछले कुछ पोस्ट में हमने Herbalife Afresh और Herbalife Formula 1 Shake के बारे में जाना था। इस लेख में हम Herbalife के ही प्रचलित प्रॉडक्ट की बात करने वाले हैं, जिसका नाम Formula 2 Multivitamin Mineral & Herbal है।


Herbalife Formula 2 Multivitamin in hindi

इस लेख में आपको Herbalife Nutrition के Formula 2 Multivitamin Benefits & Uses, Ingredient, Side Effects, Dosage पर जानकारी मिलेंगी, साथ ही हर्बल लाइफ़ फ़ोर्मुला 2 मल्टीविटामिन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी देंगे।

What is Herbalife Formula 2 Multivitamin in Hindi?

Formula 2 Multivitamin, हर्बल लाइफ़ कंपनी की एक विटामिन-मिनरल और Phytonutrients सप्लिमेंट हैं, जो टैबलेट के रूप में उपलब्ध हैं।

Herbalife एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है और इसके डिस्ट्रीब्यूटर इसके प्रोडक्ट का प्रचार और बिक्री करते है।



यह सप्लिमेंट शरीर में 21 जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता हैं। इसमें Vitamin A, C, E, K और B के साथ कई वर्ग के मिनरल भी शामिल हैंं।

पढ़िये:

Herbalife Formula 2 Multivitamin Composition – संरचना

Herbalife-Formula-2-Multivitamin

Herbalife Formula 2 Multivitamin में निम्न घटक शामिल होते हैं।

  • Vitamin-A (Beta-Carotene)
  • Vitamin-C (Ascorbic Acid)
  • Vitamin-D (Cholecalciferol)
  • Vitamin-E (DL Alpha Tocopheryl Acetate )
  • Vitamin-K
  • Thiamin (Thaimin mononitrate)
  • Riboflavin
  • Vitamin B6 (Pyrixoxine Hydrochloride)
  • Vitamin B12 (Cyanocobalamin)
  • Niacin
  • Folate
  • Biotin
  • Calcium
  • Iron
  • Zinc
  • Iodine
  • Magnesium
  • Selenium
  • Copper
  • Pantothenic Acid

Formula 2 Multivitamin काम कैसे करता है?

Herbalife Formula 2 Multivitamin में 21 प्रकार के विटामिन, खनिज और Phytonutrients मौजूद हैं, जो दैनिक कार्यों को करने के लिए हमारे शरीर हेतु आवश्यक होते है।

यह टैबलेट इन जरूरी तत्वों को प्रदान कर कुपोषण से लड़ता हैं और शरीर को इन विटामिन और खनिज की कमी से होने वाले अनेक रोगों से बचाता हैं। इनके अलावा, इस सप्लिमेंट में कई Antioxidant भी हैं, जो मुक्त कणों (Radical) को कम कर कोशिकाओं का डेमेज कम करता है।



जिन लोगों में विटामिन और खनिज की कमी हैं, उन लोगों के लिए यह उत्पाद काफी फायदेमंद होता हैं।

पढ़िए:

Herbalife Formula 2 Multivitamin Benefits in Hindi – फायदे

इस सप्लिमेंट को लेने से होने वाले फायदे कुछ इस प्रकार है।

  • यह उत्पाद जरूरी 21 पोषक तत्वो को प्रदान करता हैं, जो बहुत ज्यादा अलग-अलग तरह के भोजन करने के बाद मिल सकते हैं।
  • कुल मिलाकर यह कुपोषण दूर करता हैं।
  • इसमें बहुत सारे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैंं, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं।
  • इससे प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती हैं।
  • यह बालों को मजबूत और मोटा बनाता हैं। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद विटामिन त्वचा के लिए बहुत अच्छे हैं।
  • यह सप्लिमेंट कसरत, व्यायाम करने वालों को जल्द अच्छा परिणाम देता हैं।

Herbalife Formula 2 Multivitamin Side Effects in Hindi – दुष्प्रभाव

Herbalife Formula 2 Multivitamin के आमतौर पर कोई खास दुष्प्रभाव नहीं हैंं, लेकिन इसके जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से कुछ निम्नलिखित दुष्परिणाम सामने आ सकते हैंं।

  • यह अपच पैदा कर सकता हैं।
  • यह अचानक वजन घटा सकता हैं।
  • इसके बहुत ज्यादा प्रयोग करना, लिवर पर बुरा असर डाल सकता हैं।
  • इसमें मौजूद Folate, अगर ज्यादा मात्रा में शरीर में जाए तो जी-मचलाना, गैस, खुजली, अनिद्रा इत्यादि समस्याएं हो सकती हैंं।
  • इसमें मौजूद Biotin इन्सुलिन के निकलने में दिक्कत, किडनी संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता हैं।
  • Selenium रक्त को पतला करने, सर चकराने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता हैं।
  • इसमें मौजूद Pantothenic Acid अगर अनियंत्रित मात्रा में शरीर में जाए, तो दस्त होने की संभावना रहती हैं।

इनके अतिरिक्त भी Herbalife से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। लेकिन आमतौर पर साइड इफेक्ट्स शरीर की अलग प्रतिक्रिया या इसमें मौजूद घटकों से एलर्जी होने पर होते हैं।



Herbalife Formula 2 Multivitamin Dosage in Hindi – खुराक

किसी भी उत्पादन को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति, लत और जीवनशैली का पूर्ण विवरण अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ के साथ जरूर करें। उनके द्वारा बताये गए सीमित अवधि तक निर्देशानुसार ही किसी उत्पादन का इस्तेमाल करें। फिर भी, एक स्वस्थ इंसान के लिए इसकी खुराक निम्नलिखित हैं।

  • इस उत्पाद की 1 टैबलेट को भोजन के बाद पानी के साथ लेना चाहिए।
  • जरूरत अनुसार इसे दिन में 2 से 3 बार तक भी लें सकते हैं।
  • गर्म, ठंडा या सामान्य पानी के साथ इसे ले सकते हैं।
  • इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ भोजन के साथ शोषित होते हैं।

Herbalife Formula 2 Multivitamin Precautions – सावधानी

इस उत्पाद को कुछ मामलों में सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए-

छोटे बच्चों को इस उत्पाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसकी टैबलेट को खाने के बाद ही पानी के साथ लेना चाहिए और इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए।

यदि किसी को भोजन से उपयुक्त पोषक तत्व मिल जाते हैंं, तो इस सप्लिमेंट लेने की कोई जरूरत नहीं हैं।

इसे सोने से तुरंत पहले नहीं लेना चाहिए। सोने से पहले कम से कम 1 घंटे का अंतर होना चाहिए, क्योकि इसमें मौजूद विटामिन और खनिजों का अच्छे से अवशोषण नहीं होता है।



मधुमेह के मरीजों को लेने से बचना चाहिए, व गर्भवती और स्तनपान करानेवाली महिलाओं को चिकित्सक के निर्देश में बड़ी सतर्कता के साथ इसका उपयोग करना चाहिए।

लिवर के मरीजों को भी इसका इस्तेमाल चिकित्सक के निर्देशन में करना चाहिए।

किड़नी और रक्त-विकार से संबंधित मरीजों को इसका उपयोग चिकित्सक के निर्देशन में सावधानी के साथ ही करना चाहिए।

सवाल जवाब

Herbalife Formula 2 Multivitamin के इस्तेमाल के दौरान शराब का सेवन किया जा सकता हैं?

इस सप्लिमेंट और शराब के परस्पर क्रिया के स्पष्ट नतीजे सामने नहीं आये हैं। अतः आप इस मामले पर अपने चिकित्सक से अवश्य बात करे। क्योंकि शराब दूसरे पदार्थो के गुणों पर असर डालता हैं।

क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin का उपयोग गर्भवती महिलायों के लिए सुरक्षित हैं?

इस अवस्था में डॉक्टर से निजी सलाह ही सबसे उचित और सुरक्षित विकल्प हैं।



क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin का प्रयोग स्तनपान करानेवाली महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं?

नहीं, क्योंकि इसमें मौजूद अत्यधिक पोषक तत्व बच्चे के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। इसे मुख्यतौर पर युवा वर्ग के लिए बनाया गया सप्लीमेंट हैं।

क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin लत लगाता हैं?

नहीं, इसमें कोई लत लगने वाले पदार्थो का प्रयोग नहीं किया गया हैं।

क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin को दूसरी दवाइयों के साथ लिया जा सकता हैं?

इस सप्लिमेंट में मौजूद सामग्री और दूसरी दवाइयों के प्रकृति और उनके परस्पर क्रिया पर निर्भर करता हैं। अतः आप इसको किसी दूसरी दवाइयों के साथ इस्तेमाल करने से पूर्व चिकित्सक से सलाह जरूर ले।

क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin को खाली पेट लिया जा सकता हैं?

नहीं, इसे भोजन करने के बाद लेने का सुझाव दिया जाता हैं।

क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin जैविक हैं?

नहीं, यह उत्पाद पूर्ण जैविक नहीं हैं।



क्या Herbalife Formula 2 Multivitamin शाकाहारी हैं?

हाँ, यह पूर्णतया शाकाहारी सप्लीमेंट हैं।

पढ़िये:

2 thoughts on “Herbalife Formula 2 Multivitamin के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी”

Leave a Comment