Herbalife Afresh के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी, कीमत

Herbalife Afresh Benefits & Side Effects in Hindi – हर्बल लाइफ अफ्रेश पीने के नुकसान और फायदे

इस लेख में हम Herbalife नामक कंपनी के प्रचलित उत्पाद Herbalife Afresh की बात करने वाले है। जिसमें Herbalife Afresh Benefits & Uses, Ingredient, Side Effects, Dosage, Price देखेंगे,


तो चलिए फिर शुरु से जानते है, कि हर्बल लाइफ़ अफ्रेश क्या है?

What is Herbalife Afresh in Hindi?

Afresh, Herbalife Nutrition नामक कंपनी का एक ऊर्जा वर्धक उत्पाद हैं, जो पाउडर के रूप में उपलब्ध हैं। Herbalife एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी हैं, इसलिए Afresh समेत Herbalife के प्रोडक्ट की मार्केटिंग और बिक्री इसके डिस्ट्रीब्यूटर करते है।

herbalife afresh in hindi

Herbalife Afresh भारत में 6 जायकों (Flavours) में उपलब्ध हैं।



  • इलायची
  • निम्बू
  • अदरक
  • दालचीनी
  • आड़ू
  • तुलसी

Herbalife Afresh शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में, वजन घटाने और मेटाबोलिज्म को बेहतर करने के लिए प्रयोग होता हैं।

Herbalife Afresh को चाय और कॉफ़ी के जगह इस्तेमाल किया जा सकता हैं, क्योंकि Herbalife Afresh में भी कैफीन मौजूद होता हैं। Herbalife कंपनी का दावा हैं, कि इसे दैनिक तौर पर बिना किसी दुष्प्रभाव की आशंका के इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

पढ़िए:

Herbalife Afresh Composition in Hindi – संरचना

Herbalife Afresh कई जायकों में बाज़ार में उपलब्ध हैं। जायका डालने के कारण, हर एक Herbalife Afresh के Flavours अनुसार संरचना थोड़ी अलग हो सकती हैं।

Herbalife-Afresh

नीचे कुछ सामग्रियों के नाम बताये हैं, जो Herbalife Afresh के हर जायके में शामिल हैं।



  • Maltodextrin
  • Orange Pekoe Extract
  • Guarana Seed Extract
  • Acidity Regulator – 330
  • Caffeine Powder

Herbalife Afresh काम कैसे करता हैं?

Herbalife Afresh की कार्यशैली, इसमें मौजूद घटकों की गुणवक्ता और उनके आपस के परस्पर क्रिया के परिणाम के आधार पर बताया जा सकता हैं। इस आधार पर Herbalife Afresh के काम करने का तरीका निम्न हैं।

  • Herbalife Afresh में मौजूद कैफीन पाउडर ऊर्जा बढ़ाता, आलस हटाता और ताज़गी महसूस करने में मदद करता हैं।
  • कैफीन मौजूद होने के कारण ही Herbalife Afresh को चाय या कॉफ़ी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
  • Herbalife Afresh में मौजूद Orange Pekoe Extract एक शक्तिशाली Antioxidant हैं, जो मुक्तकणों की सफाई करता हैं और घायल उत्तकों की मरम्मत करता हैं।
  • Orange Pekoe Extract उम्र से पहले आने वाले बुढ़ापे को भी रोकता हैं।

Herbalife Afresh Benefits in Hindi – फायदे

Herbalife Afresh के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • Herbalife Afresh पीने से ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता हैं।
  • यह आपको ताजा महसूस करने में मदद करता हैं।
  • Herbalife Afresh को चाय या कॉफी के जगह प्रयोग कर सकते हैं।
  • Herbalife Afresh वजन और चर्बी कम करने में मदद कर सकता हैं।
  • यह मेटाबोलिज्म बेहतर करने में मदद करता हैं।
  • इसके अतिरिक्त बुरे कोलेस्ट्रॉल भी कम करता हैं।

Herbalife Afresh Side Effects in Hindi – दुष्प्रभाव

Herbalife Afresh के आमतौर पर कोई खास दुष्प्रभाव दर्ज नहीं किये गए हैं। Herbalife Afresh में मौजूद सारे सामग्री अजैविक हैं, जिनके गुण और परस्पर क्रिया के आधार पर निम्न आशंकित दुष्प्रभाव हो सकते हैंं।

  • Herbalife Afresh में मौजूद Meltodextrin को अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो रक्त में शुगर के स्तर को बहुत बढ़ा देता हैं।
  • Meltodextrin की ज्यादा मात्रा पेट में मौजूद बैक्टीरिया, जो हमारे पाचन में मदद करते है, उनके लिए खतरनाक हैं।
  • Herbalife Afresh में मौजूद Guarana Seed Extract रक्तचाप, हृदयगति को तीव्र कर सकता हैं।
  • Guarana Seed Extract, Nervous System को गहरे तरह से प्रभावित कर सकता हैं।
  • Herbalife Afresh में मौजूद कैफीन अनिंद्रा, पेट की समस्या, जी-मचलाना, चिंता जैसी समस्या कर सकता हैं।

इनके अलावा भी Herbalife Afresh से अन्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। साइड इफेक्ट सबको नहीं होते हैं और हमेशा एक जैसे नहीं होते हैं। आमतौर पर साइड इफेक्ट इसमें मौजूद घटकों से एलर्जी या शरीर की अलग प्रतिक्रिया से होते हैं।

पढ़िए:



Herbalife Afresh Dosage in Hindi – खुराक

किसी भी उत्पादन को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्वास्थ स्थिति, लत और जीवनशैली का विस्तृत विवरण अपने चिकित्सक/विशेषज्ञ से अवश्य करें और बताये गए अवधि तक निर्देशानुसार ही उत्पाद का इस्तेमाल करें। फिर भी एक स्वस्थ इंसान के लिए Herbalife Afresh की खुराक निम्नलिखित हैं:

  • Herbalife Afresh को दिनभर में 1 से 3 बार तक ले सकते हैं।
  • Herbalife Afresh को गर्म, ठंडे या सामान्य पानी के साथ लिया जा सकता हैं। जो Herbalife Afresh से ज्यादा फायदा चाहते हैंं, वो गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • पाउडर के 2 चम्मच 250 मी.ली गर्म, ठंडे या सामान्य पानी में मिलाकर ले।
  • Herbalife Afresh को सुबह खाली पेट चाय या कॉफ़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसको रात में सोने से पहले न ले, क्योकि इसमें मौजूद कैफीन नींद में बड़ी तकलीफ पैदा कर सकता हैं।

Herbalife Afresh Precautions in Hindi – सावधानियाँ

Herbalife Afresh से जुड़ी सावधानियाँ निम्नलिखित हैं।

  • Herbalife Afresh का 15 साल से कम उम्र के बच्चो को प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को Herbalife Afresh के उपयोग से बचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी हैं।
  • स्तनपान करानेवाली महिलाओं को Herbalife Afresh का इस्तेमाल चिकित्सक या जानकार के निर्देशन में बड़ी सतर्कता के साथ करना चाहिए।
  • उच्च रक्तचाप के मरीजों को Herbalife Afresh के उपयोग से बचना चाहिए।
  • Herbalife Afresh को रात में नही उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन नींद में परेशानी कर सकता हैं।
  • हृदय, किडनी व लिवर दुर्बलता के मामले में Herbalife Afresh या कोई भी सप्लिमेंट लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Herbalife Afresh Price – कीमत

Herbalife Afresh के 1 पैक की कीमत 680 रुपये तक हैं। जिसे आप Herbalife के किसी डिस्ट्रीब्यूटर से खरीद सकते हैं।

सवाल जवाब

क्या Herbalife Afresh के इस्तेमाल के दौरान शराब का सेवन किया जा सकता हैं?

Herbalife Afresh और शराब के परस्पर क्रिया के कोई स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आये हैं। लेकिन दुष्प्रभाव व अनचाहे खतरे से बचने के लिए, शराब के साथ इसका सेवन ना करें।

क्या Herbalife Afresh का उपयोग गर्भवती महिलायों के लिए सुरक्षित हैं?

नहीं, गर्भावस्था में Herbalife Afresh का उपयोग सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि इसमें कैफीन होता हैं। कैफीन बच्चों के विकास लिए घातक सिद्ध हो सकता हैं।



क्या Herbalife Afresh स्तनपान करानेवाली महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं?

स्तनपान करवाने वाली महिलाएं अगर इसका ज्यादा उपयोग करती हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन शिशु पर गलत प्रभाव दे सकता हैं।

क्या Herbalife Afresh लत लगाता हैं?

ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया हैं। लेकिन, इसमें मौजूद कैफीन से नशा या लत लग सकती हैं।

क्या Herbalife Afresh को दूसरे दवाइयों के साथ लिया जा सकता हैं?

इसका उत्तर Herbalife Afresh में मौजूद सामग्री और दूसरे दवाइयों के प्रकृति और उनके परस्पर क्रिया पर निर्भर करता हैं। अतः आप Herbalife Afresh को किसी दूसरे दवाइयों के साथ इस्तेमाल करने से पूर्व चिकित्सक से ज़रूर सलाह ले।

पढ़िये:

15 thoughts on “Herbalife Afresh के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी, कीमत”

  1. I took herbalife for 1and 1/2 yr.. I lost 8 kg with regular exercise, but now I stopped and went for routine blood tests.. I got my sugar 289 fasting and B. P. 180/97. , I got my R. A. Factor positive. So i increased weight by 3 kg with full diet plan adopted. So what should I do… I will never take these products. It’s only for business.

    Reply
  2. ये केवल व्यापार के लिए ?
    आप को हर्बल लाईफ से फायदा हुवा या नुकसान कृपया प्रकट करे धन्यवाद

    Reply
  3. Main iske bare mein Puri jankari chahta hun aur is product Ko main khud hi use karna chahta hun main mere hi Raebareli ke andar ek jagah milta hai yah main vahan Pi chuka hun ise isliye mujhe fayda laga aur aur uska ham product use karna chahte hain aur main usse paise bhi kamana chahta hun kripya Sahi jankari Dene ka kasht Karen

    Reply

Leave a Comment