Future Maker MLM Business Scam | पूरी कहानी

Future Maker Fraud in Hindi: Future Maker ने अब लोगो के मन में डर ला लिया है, जिन्होंने Future Maker या अन्य MLM कंपनी में सिर्फ पैसा देखकर कभी निवेश किया हो।

Future Maker के सभी निवेशकों के मन मे एक ही सवाल है, क्या Future Maker बंद हो गयी है?, Future Maker वापस कब शुरू होगी?, Future Maker बन्द क्यों हुई? और क्या Future Maker फ्रॉड थी?


ऐसे ही Future Maker से जुड़े सवालो के जवाब आपको इस लेख में मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त यह भी बतायंगे, कि Future Maker जैसे MLM घोटाले से कैसे बचे।

Future Maker क्या है?

Future Maker एक भारतीय कंपनी थी, जो खुदकों MLM कंपनी बताती थी। Future Maker निवेश करने और दो नए लोगो को जोड़ने पर 24 महीने तक 1500-1500 रुपए देने का वादा करती थी।

future maker band kyu hui?

Future Maker की निवेश राशि 7500 रुपए थी, जिसके बदले कंपनी जुड़े हुए मेंबर को 10,000 रुपए के प्रॉडक्ट देने का दावा करती थी। पंरन्तु Future Maker का शुरुवाती दावा ही झूठ शाबित होता है।



जांच में आई रिपोर्ट के अनुसार फ्यूचर मेकर अपने प्रॉडक्ट पर 50 से 100 गुना ज्यादा MRP देती है। प्रॉडक्ट पर Future Maker की खुदकी पैकेजिंग होती है, जिससे वह मनमानी करती थी और प्रॉडक्ट के नाम पर लोगों से बड़ा निवेश लेती थी।

Future Maker की पिरामिड स्कीम

Future maker शुरू तो MLM के नाम पर हुई थी, पर यह एक पिरामिड स्कीम चला रही थी।

future maker ponzy scheme


Future Maker से जुड़ने के 7500 रुपए लगते थे, जिसमे से कंपनी कुछ कीमत के प्रॉडक्ट देती थी। फिर Future Maker दो अन्य लोगो को कंपनी से जोड़ने को कहती थी। जिससे 7500 + 7500 = 15,000 रुपए और कंपनी के पास आ जाते थे।

अब पहले जुड़े मेंबर और उसके द्वारा अन्य दो मेंबर की कुल निवेश 22,500 रुपए (7500+7500+7500) कंपनी के पास आ जाता था। जिसमे से कुछ प्रतिशत कीमत प्रॉडक्ट के कट जाते थे, यानी की तकरीबन 18,000 रुपए तक कंपनी के पास पहुँच ही जाते थे।

अब कंपनी को पहले से जुड़े मेंबर को 32,000 रुपए 24 महीने में 1500-1500 करके देने होते थे। यानी की 24 महीने में Future Maker को पहुंची हुई रकम को कई गुना करके देना है और अपना मुनाफा भी कमाना है। इसके अतिरिक्त जो लोग नीचे जुड़े है, उनके भी पैसे आगे काम करने पर चुकाने पड़ेंगे।



कुल मिलाकर Future Maker, 24 महीनो में पैसा 3 से 4 गुना करने का दावा करती थी, जिसके लिए 2 जॉइनिंग कराना जरूरी थी।

Future Maker की यह पिरामिड स्कीम कुछ महीनों के लिए सबसे ज्याद प्रचलित स्कीम बन गयी और देखते ही देखते कुछ ही महीनो में Future Maker से लाखों की तादाद में लोग जुड़ गए।

Future Maker पर FIR

Future Maker का मुख्य आफिस हरयाणा के हिसार में है, पर कंपनी पर सबसे पहले छापा तेलंगाना में पड़ा। तेलंगाना पुलिस ने FIR Future Maker के खिलाफ दर्ज की और देखते-देखते हिसार में भी ऑफिस को सील कर दिया गया। Future Maker के CMD राधेश्याम और डायरेक्टर देवेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया।

जांच में सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार Future Maker का घोटाला कुल 1200 करोड़ रुपए तक का है। जिससे कुल 5 से 10 लाख लोग प्रभाभित है और अपने पैसे ख़तरे में डाल बैठे है।

Future Maker क्या वापस आएगी?

Future Maker ने बड़े घोटाले का स्वरूप ले लिया है, इसके बावजूद भी कई कंपनी के निवेशक उम्मीद में है, कि कंपनी वापस शुरू होगी। इसके अतिरिक्त कंपनी के बड़े लीडर और कंपनी के CMD राधेश्याम ने मामूली जांच कहकर यूट्यूब वीडियो बनाकर बात को टाल रहे है।



Future Maker के खिलाफ देश के और भी जगह से FIR दर्ज हुई है। कंपनी के वापस शुरू होने की कोई भी उम्मीद नही है। इसलिए अगर कोई निवेशक वापस Future Maker के शुरू होंने का इंतज़ार कर रहे है, तो इसमे अपना समय ना गवाएं।

Future Maker की तरह और भी है पिरामिड स्कीम

Future Maker एक ही गिरफ्त में आयी है, लेकिन देश मे आज भी सैकड़ों कंपनिया है, जो पिरामिड स्कीम से जनता को लूट रही है।

अधिकतर पिरामिड स्कीम, MLM, डायरेक्ट सेलिंग का सहारा फ्रॉड के लिए लेती है, क्योंकि ये समान लगते है और लोग इनमें अंतर नहीं पता लगा पाते है।

अक्सर लोग एक कंपनी के बंद होने के बावजूद ऐसी दूसरी कंपनियों से जुड़ रहे है। ये पिरामिड स्कीम वाली कंपनियां शुरुवात में बेशक पैसे देती है, पंरन्तु जैसे ही इनकी जेब भर जाती है, वे गायब हो जाती है और लाखों लोगों के पैसे उड़ा ले जाती है।

इसलिए जनता को खुदको शतर्क रहना चाहिए और बिना किसी जाँच के बाद जुड़ने का सोचें।



ऐसे बचे घोटाले से

आज-कल ऐसी कंपनिया अपने सरकारी कागजात और सर्टिफिकेट दिखाकर लोगो को बेवकूफ बना रही है। इनका कहना होता है, कि उन्हें सरकार से मान्यता मिल गयी है। इसका मतलब यह नही है, कि कंपनी कभी भी फ़्रॉड नही करेगी। बल्कि हर एक कंपनी का रजिस्टर होना जरूरी है, इसलिए उन्हें वे सर्टिफिकेट मिलते है नाकि फ़्रॉड ना होने का प्रणाम।

इसके अतरिक्त अगर आप पहली बार किसी MLM कंपनी या प्लान के बारे में सुनते है, तो किसी की भी बातों में जल्दी से ना आये। क्योंकि कंपनी के मेंबर का काम होता है, नए लोगो को लाना।

ऐसे में आप किसी की जबर्दस्ती का शिकार ना बने। किसी कंपनी प्लान में पैसे और अपना समय लगाने से पहले दस बार सोचे।

पिरामिड स्कीम और एक सही MLM कंपनी में अंतर को जानने के लिए, पहले कंपनी के प्रॉडक्ट/सर्विस को देखें, अगर प्रॉडक्ट कीमत अनुसार किफ़ायती है और क्वालिटी में अच्छे है। तभी उस कंपनी से जुड़े, अन्यथा उस कंपनी के फ्रॉड होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

इसके अतिरिक्त एक बार डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन जरूर पढ़ें।



1 thought on “Future Maker MLM Business Scam | पूरी कहानी”

  1. ek baar vestige ka plan bhi dekhen aur iske products ke baare me bhi jaankari le .
    Vestige ki adhik jaankari ke liye call karen 9971748099

    Reply

Leave a Comment