eBiz से पैसा रिफंड कैसे पाए? eBiz Refund Process

eBiz Refund कैसे पाएं या eBiz refund process क्या है? ऐसे ही सवाल में कई लोग आ जाते है,जब कोई eBiz से संतुष्ट ना हो और अपना निवेश किया पैसा वापस चाहते हो। eBiz में ही नही,बल्कि ज्यादातर MLM कंपनी में यह होता है।जहाँ लोग अपने प्लान और कंपनी से जुड़ने के बाद संतुष्ट नहीं होते है।

दरअसल कई लोग अधूरी या गलत जानकारी के तहत MLM में कदम रख देते है और असल के नही जानते,कि “MLM में क्या करना है“। ऐसे में अपने पैसे जल्द से जल्द वापस लाने में ही भलाई है।


इस लेख में हम eBiz Refund कैसे पाएं? यानी की eBiz को कैसे छोड़े? वो भी अपना निवेश वापस लेकर। इस विषय पर जानकारी देंगे।

eBiz रिफंड कैसे पाएं?

eBiz Refund Process


eBiz से जुड़ने के बाद वापस पैसे रिफंड पाना मुमकिन है।लेकिन कुछ शर्तें, नियम और प्रक्रिया का पालन करना होता है,उसके बाद लंबे समय के पश्चात आपको पैसा eBiz से रिफंड मिलेगा।

कई सीनियर और लीडर अपनी Downline को eBiz की रिफंड प्रक्रिया नही बताते है। जिससे लोग असंतुष्ट होकर भी eBiz करते है और अंत मे अपना निवेश तक नही कमा पाते है।इसलिये रिफंड के बारे में पहले जानना बेहद जरूर है।



eBiz रिफंड की शर्तें/नियम

eBiz में निवेश करने के बाद छोड़ने पर रिफंड सबको नही मिल सकता है। रिफंड के लिए आपको एक प्रमुख नियम को मानना पड़ता है।

रिफंड पाने के लिए आपको जुड़ने के ठीक 30 दिन के अंदर-अंदर रिफंड के लिए आवेदन करना पड़ता है। उसमें भी 30वे दिन शाम 6 बजे से पहले।
आप जुड़ने के 31वे दिन रिफंड के लिए चाहकर भी आवेदन नही कर सकते है।क्योंकि तब तक आपका पैसा आपके स्पांसर और upline को मिल चुका होगा।

यह 30 दिन आप जिस तारीख को आपने eBiz का “डिमांड ड्राफ्ट” भरा था और आपकी eBiz ID एक्टिव हुई थी, उस दिन से गिन सकते है।

इसलिए जो लोग जुड़ चुके है और 30 से ज्यादा दिन हो गए है। तो आप eBiz से पैसे वापस पाने के लिए अफसोस काबिल नहीं हो।

eBiz रिफंड आवेदन कैसे दे:

  • सबसे पहले तो आपको eBiz की ऑफिसियल साइट पर “Support” पेज पर जाना होगा। या फिर यहाँ क्लिक करे
  • उसके बाद आपको अपने eBiz ID से लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको मेनू में से “Post New Query” पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको केटेगरी में “Refund Request” को चुनना है।
  • अब आपको “Contact Number” पूछे,तो आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। जिससे eBiz वाले जरूरत होने पर आपसे संपर्क कर सके।
  • और “Subject” में “Cancel My eBiz Package” लिख सकते है।
  • Query के अंदर आपको eBiz को छोड़ने का कारण बताना है। आप इस तरह लिख सकते है,कि “I was not aware about actual plan.I don’t want to work with eBiz anymore.“।
  • और फिर “Submit Query” पर क्लिक करें और आपका eBiz रिफंड फॉर्म भर जाएगा। यहाँ आपको एक “टिकट नंबर” भी मिलेगा।

अब आगे की प्रक्रिया सबके लिए नही।पंरन्तु जरूरत होने पर या eBiz की तरफ से पूछने पर करनी पड़ सकती है।



यहाँ आपको अपनी ID की ओरिजिनल स्कैन कॉपी eBiz को mail करनी पड़ सकती है।
eBiz Mail ID:
[email protected]
[email protected]

eBiz रिफंड चेक कैसे करे?

आपका रिफंड आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं,यह आपको दो-तीन दिनों के बाद ही पता लग सकता है। यह जानने के लिए आपको अपने नंबर पर मैसेज या कॉल आ सकता है। नही तो आप तीन दिन बाद खुद कस्टमर केअर में कॉल करके पूछ सकते है।

वही अगर आपकी eBiz लॉगिन ID बन्द हो गयी हो, इसका मतलब भी यही है।कि आपका रिफंड स्वीकार कर लिया है।

eBiz से रिफंड कब तक आएगा?

रिफंड स्वीकार होने के बाद कुल 90 से 120 दिन तक रिफंड में लग सकता है। कही बार तो 120 से भी ज्यादा दिन का समय लगता है। इसलिए आप हमेशा रिफंड को लेकर eBiz से अपडेट लेते रहे।

eBiz से कैसे और कितना रिफंड मिलेगा?

eBiz आपको पैसा चेक के सहारे आपके पता पर भेजेगी।चेक के ऊपर आपका नाम लिखा होगा। आप ने पैसे कैसे भी भरे,आपको रिफंड चेक से ही मिलेगा। उस चेक को अपने बैंक और उसकी कोई भी ब्रांच में जाकर सबमिट कर सकते है।



eBiz रिफंड में आपको पूरा निवेश किया पैसा नही देता है। eBiz निवेश राशि मे से औसतन 900 रुपए तक का चार्ज काटता है। इसलिए आप सारे पैसे रिफंड पाने की उम्मीद नही कर सकते है।

eBiz में 30 दिन से ज्यादा होने पर क्या करे?

अगर आपको eBiz से जुड़े हुए, 30 दिन से ज्यादा हो गए है और पैसा रिफंड चाहते है।तो यह नामुमकिन के बराबर है। पंरन्तु,फिर भी आप अपील कर सकते है।

जुड़े हुए साल होने आया हो,तो फिर कुछ भी आस नही है। लेकिन आपको 1 महीने से थोड़े ही ज्यादा दिन हुए है,तो आप eBiz के सपोर्ट से एक बार बातचीत करके कोशिश करे। इसके अलावा आप अपने सीनियर को भी कहे।(इस बात का ध्यान रखे,अक्सर लोग नही चाहते,कि उनकी downline से कोई हटे।)

अगर आपके पूछने पर भी आपको रिफंड का विकल्प ना बताया हो,तो आप लीगल कार्यवाही भी कर सकते है।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है,कि eBiz Refund से जुडा यह लेख आपके काम का शाबित हुआ होगा। कोई भी सवाल या सुझाव होने पर कमेंट में जरूर बताएं.



4 thoughts on “eBiz से पैसा रिफंड कैसे पाए? eBiz Refund Process”

  1. हा सर मैं भी अपना पैसा रिफंड करना चहता हू
    पर मुझे 5-6 महीने हो गये हैं
    तो अब मुझे क्या करना चाहिए
    मैं चाहता हूं कि आप मुझें gide करे ताकि मेरा पैसा मिल सके
    मैं आपको इसके लिए charg भी देंने के लिये तैयार हूँ तो मैं आप से आशा करता हूँ कि आप मुझे gide करे
    धन्यवाद

    Reply
  2. Mera naam chandrakant hai mujhe jhooth bolkar galway company mai join kara diya12000 3february kojama karye mera i. D. Number ALF326AA hai sir mujhe mera paisa refund chahiye ho sakta hai kya meri i. D. Par billing bhee nahi hui hai abhi tak

    Reply

Leave a Comment