MLM की सच्चाई और अफवाए | MLM Myth in hindi

MLM / नेटवर्क मार्केटिंग बहुत से सवालो से गिरी हुई है। कई लोग तो जुड़ने के बाद नही जान पाते है,कि MLM में करना क्या था? और फिर MLM को ही गलत बताते है। दूसरी ओर कई लोग तो MLM के नाम पर गैरकानूनी पिरामिड और पोंजी स्कीम से जुड़ जाते है और अपना पैसा और समय गवा देते है। MLM की सच्चाई और अफवाए बहुत सारी है, जिसमे से प्रमुख अफवाए और MLM की सच्चाई और अफवाए (MLM Myths) बतायंगे.


MLM की सच्चाई और अफवाए

MLM को लेकर भारत मे बहुत ज्यादा गलत-फेमिया लोगो ने पाल रखी है और वे ही अफवाएं फैलाते रहते है। इसलिए आज का यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमे MLM से जुड़ी गलतफ़ेमिया यानी की MLM Myth हिंदी में बतायंगे। तो चलिए शुरू करते है।

MLM Saturation 

बहुत से लोग इसलिए भ्रमित है,कि “उनकी MLM कंपनी से जुड़ने वाले लोग सीमित है”। यानी की एक दिन उनकी कंपनी और प्लान से जुड़ने वाले नए लोग खत्म हो जाएंगे और उनकी कमाई बन्द हो जाएंगी। MLM की सच्चाई कुछ ओर है।

आपको पहले ही बताया है,कि MLM कंपनिया प्रोडक्ट या सर्विस आधारित होतीे है ,और लोगो की जरूरत कभी पूरी नही होती। इसलिए सेल्स प्रॉफिट हमेशा मिलता रहेगा। वही बात नए लोगो के जोड़ने की रही ,तो हर दिन लाखों बच्चो का जन्म होता है और लाखों लोग 18+ होते है, इसलिए लोग सीमित नही है। वही भूगोल क्षेत्र भी बहुत ज्यादा है, इसलिए MLM प्लान जितना फैलता है, वो भी कम है।



MLM पिरामिड स्कीम है 

MLM, नेटवर्क मार्केटिंग, चैन मार्केटिंग, डायरेक्ट सैलिंग एक ही है। जिसको लोग अलग-अलग नाम से जानते है।पर अधिकतर लोग समझते है,कि MLM, पिरामिड स्कीम और पोंजी स्कीम भी एक ही है। पंरन्तु ऐसा नही है। पिरामिड और पोंजी स्कीम पर हमने पहले ही बहुत जानकारी दी है। 

सभी पिरामिड स्कीम MLM कंपनी होती है, लेकिन हर सही MLM कंपनी पिरामिड स्कीम नही होती है।इसलिए आप गैरकानूनी पिरामिड स्कीम और MLM में फर्क करना सिख ले।

पिरामिड स्कीम प्रोडक्ट आधारित नही होती है, वे सिर्फ लोगो को जोड़कर ओर पैसे निवेश करवाती है। बल्कि MLM कंपनिया क्वालिटी प्रोडक्ट को बेचने में फोकस करती है। वही MLM की शुरुवात भी इसिलए हुई थी,कि लोग जुड़कर कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस को हर जगह पहुँचा सके।

MLM से जल्दी अमीर बने

दूसरे देशों का पता नही, लेकिन भारत में आज भी MLM से जुड़ने वाले लोग MLM को “जल्दी और आसानी से अमीर बनो” ऐसी स्कीम मानते है और इसका जिम्मा बहुत से भारतीय MLM कर्ता को ही जाता है।क्योंकि ये लोग ख़ुद का जेब भरने के लिए दूसरे लोगो को गलत और अधूरी जानकरी देकर MLM में लाते है।

MLM में केवल 100 में से 1 यक्ति ही सफल होता है,जो कि IIT एग्जाम पास करने जितना कठिन है।वही MLM में सफल होने के लिए कुछ साल कड़ी तपस्या करनी पड़ती है।



इसलिए MLM को जल्दी करोड़पति बनाने वाली इंडस्ट्री ना समझें। यहाँ बेशक बहुत ज्यादा पैसा है, पर सिर्फ ज्यादा मेहनत करने वालो के लिए।

सिर्फ MLM लीडर पैसा कमाते है

“सिर्फ ऊपरी लीडर ही अच्छा पैसा कमाते है!” यानी की जो लोग फाउंडर और नेटवर्क के ऊपरी हिस्से में है, उनकी इनकम ही अच्छी होती है। इस मिथ को बहुत से लोग मन में रखते है। 

पंरन्तु, हर जगह जो लोग सिनियर जैसे की किसी कंपनी के CEO की सैलरी एम्प्लोयी से ज्यादा ही होती है।वही जो ज्यादा मेहनत करते है,बेशक वे ज्यादा सफल होते है।

आप MLM में चाहे देर से जुड़ते है, लेकिन आप अपने स्पॉन्सर को भी पीछे कर सकते है, बस आपको मेहनत अपने स्पांसर से भी ज्यादा करनी है। ऐसा बहुत बार देखा भी गया है,की लोग अपने स्पांसर से दोगुणी तरक्की करते है।इसलिए MLM प्लान से जुड़ने का समय महत्व नही रखता है। (अगर आप एक प्रोडक्ट और सर्विस आधारित कंपनी में है,तो)

IDSA और FDSA सर्टिफिकेट जरुरी है

IDSA और FDSA भारत मे मौजूद दो सबसे बड़े MLM संस्था है। जो की कुछ MLM कंपनीयो ने मिलकर ही बनाये है, इसलिए ये संस्था निष्पक्ष नही है। 



परन्तु फिर भी बहुत से लोग IDSA और FDSA को जरूरीे समझते है, और मानते है कि जिन कंपनी के पास IDSA, FDSA सर्टिफिकेट है, वे कंपनिया ही लीगल है।

पर MLM की सच्चाई कुछ ओर है, । IDSA (Indian Direct Selling Association) और FDSA (Federation of Direct Selling) का नाम सिर्फ मार्केटिंग के लिए किया जाता है। वही FDSA और IDSA समेत किसी भी DSA (Direct Selling Association) का मेंबर होना किसी भी MLM कंपनी के लिए जरूरी नही है।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है,कि MLM and Network Marketing Myth आपको आज अच्छे से जानने को मिले होंगे। अपना सवाल या सुझाव जरूर दे। आप भी MLM Myth कमेंट में बता सकते हैं।

2 thoughts on “MLM की सच्चाई और अफवाए | MLM Myth in hindi”

    • कंपनी पर निर्भर करता है. परन्तु उन्ही कंपनी से जुड़े जो क्वालिटी प्रोडक्ट के पैसे लेती हो. जो कंपनी जुड़ने की फीस लेती है, उन MLM कंपनी से सतर्क रहे

      Reply

Leave a Comment