GSA App क्या है? Real or Fake?

आज की पोस्ट में हम GSA नामक एक ऑनलाइन अर्निंग ऐप और वेबसाइट के बारे में बात करेंगे। GSA App एक इन्वेस्टमेंट स्कीम चलाती है, जिसमें भारी रिटर्न मिलता है।

GSA App के बारे में सभी सवालों के जवाब के लिए यह पोस्ट पूरा पढ़ें और समझते है, GSA App Real or Fake?


GSA App क्या है?

GSA की फुलफॉर्म Global Seafood Alliance है।

GSA App का दावा है कि कोई भी उनके मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ढेर सारा पैसा कमा सकता है।

इस ऐप से पैसे कमाने के लिए आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करना होगा और बदले में आपको कमीशन मिलेगा। साथ ही कुछ अन्य टास्क भी करने के लिए बोला जाता है। जिससे बिना इन्वेस्टमेंट किये भी आप पैसे कमा सकते है।



GSA App में आपको अलग-अलग समुद्री-जीव के नाम पर प्रोजेक्ट दिखेंगे, जिनमें निवेश करने पर भारी रिटर्न दिया जाता है।

SimilarWeb के हिसाब से इसके वेबसाइट, Gseafood.fyi को 12 लाख से अधिक लोगों ने विजिट किया है। लेकिन अब इसकी वेबसाइट बंद आ रही है, जो इसके ख़िलाफ़ बड़े सवाल खड़े करता है।

पढ़िए: 196 Store Real or Fake?

GSA App Review

GSA यानी Global Seafood Alliance के बड़ा समूह है, जो अमेरिका से संचालित है और काफ़ी सालो से चल रहा है।

लेकिन यह GSA App का GSA कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि GSA App इस कंपनी का नाम ग़लत तरीक़े से उपयोग कर रहा है।



कुछ ऐसा ही Dole App में हुआ था, जो Dole नामक कंपनी का नाम और लोगो (Logo) उपयोग कर, सबको गुमराह कर रही थी।

GSA App भी कुछ ऐसा ही कर रहा है और लोगों से पैसे उठा रहा है।

पढ़िए: Fliptwirls Real or Fake?

GSA App Real or Fake?

GSA App पूरी तरह से फ़ेक ऐप है और हाल-फ़िलहाल इसकी वेबसाइट भी बंद आ रही है।

आगे हम GSA ऐप के चेतावनी चिन्हों के बारे में जानेंगे, जिससे आपको यकीन हो जायेगा कि यह एक फ्रॉड ऐप है:



  • GSA ऐप का डिज़ाइन काफ़ी ख़राब है।
  • GSA खुद को प्रोमोट करने कर लिए नेटवर्क मार्केटिंग का प्रयोग करता है। इसमें अलग-अलग लेवल और अर्निंग स्कीम भी दिखाये जाते है।
  • GSA ऐप के संस्थापक के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध भी नहीं है।
  • इस ऐप के रजिस्टर होने की कोई जानकारी भी नहीं हैं।
  • GSA ऐप में काम के पूर्ण जानकारी भी नहीं है।
  • इंटरनेट पर GSA ऐप के बारे में अनेक बुरी रिव्यू हैं, जिससे यह साबित हो सकता है कि ऐप अविश्वसनीय है।
  • GSA ऐप में सही संपर्क करने की जानकारी भी नहीं हैं।
  • ऐप में दिखाए गए प्रमाण-पत्र और सबूत नकली है।
  • GSA ऐप के एक्टिव सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है।
  • समान खरीदने के साथ-साथ आपको कुछ इन्वेस्टमेंट टास्क करने के लिए बोला जाता है।

पढ़िए: Morlife क्या है?

सवाल-जवाब

क्या GSA में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए?

बिल्कुल नहीं, GSA में पैसे ना लगाये।

क्या GSA एक असली कंपनी है?

जी हाँ, यह एक असली कंपनी है। लेकिन इसके नाम से एक फ्रॉड ऐप भी है।

GSA ऐप से पैसे कैसे कमा सकते है?

GSA ऐप सिर्फ़ फ्रॉड के लिये बनाया गया है।

क्या GSA सुरक्षित ऐप है?

नहीं, यह एक सुरक्षित ऐप नहीं है।



पढ़िए: LootSell.in Real or Fake?

Leave a Comment