MTFE Trading क्या है? Real or Fake

MTFE Review in Hindi: आपने MTFE ऐप नाम के एक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लिकेशन के बारे में सुना होगा, जो दावा करता है कि आप ट्रेडिंग करके बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।

MTFE, एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जो आज-कल बहुत चर्चा में है। आज के इस रिव्यू में हम आपको MTFE ट्रेडिंग के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जिससे आप पता लगा सकते है कि MTFE Trading Real or Fake.  


MTFE Kya Hai?

MTFE ट्रेडिंग को मेटावर्स फॉरेन एक्सचेंज ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मोबाइल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट है। MTFE ओंटारियो, कनाडा में स्थित एक ऑनलाइन ब्रोकर है।

MTFE ऐप अभी केवल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इसे गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते है।

MTFE में आप फॉरेक्स मार्केट, स्टॉक, बिटकॉइन, एथेरियम, लिइटकॉइन, डॉगकॉइन, पोलकाडॉट, बिटकॉइन कैश और बीएनबी जैसी क्रिप्टोकरेंसी पर ट्रेड कर सकते हैं।



कंपनी का कहना है कि वह फिनट्रैक द्वारा रेगुलेट किया जाता है। MTFE में आप कम से कम $25 इन्वेस्ट कर सकते है।

MTFE ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लगभग दस लाख से अधिक लोगों डाउनलोड किया हैं और डोमेन Mtfe.ca पर हर महीने लगभग 1 लाख 70 हजार से ज्यादा ट्रैफ़िक है।

पढ़िए: Bora.Band क्या है?

Website Profile

WebsiteMtfe.ca
Known asMTFE (Metaverse Foreign Exchange Group)
Site typeInvestment Scheme
Products OfferedTrading
Domain registration date12 December 2021
AddressOntario, Canad
Contact e-mailNot Known

पढ़िए: TBX Broker App Real or Fake?

MTFE Review

हमने कई वेबसाइट, गूगल प्ले स्टोर और अन्य ऐप स्टोर पर कई रिव्यू देखें हैं। इस ऐप के बारें में बहुत ही शिकायतें दर्ज की गई है। MTFE बहुत ही रिस्क वाला इन्वेस्टमेंट ऐप है।



सबसे बड़ी बात तो यह है की MTFE पाँजी स्कीम मॉडल का इस्तेमाल करता है, जो इसके फ़ेक होने का प्रमाण है।

MTFE ट्रेडिंग ऐप ख़ुदको असली दिखाने के लिए, कुछ लोगों को प्रॉफिट देता है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है।

MTFE एप्लिकेशन के लिए कई लोग दावा करते हैं कि उनके ग्राफ़ निश्चित हैं। इसलिए, जब आप डेमो अकाउंट के साथ व्यापार करते हैं तो आप कई बार जीतेंगे, लेकिन जब आप असल में पैसे के साथ खेलते हैं तो आपको नुकसान होता है।

MTFE Real or Fake?

हमारे हिसाब से MTFE ट्रेडिंग भरोसेमंद नहीं है। सबसे पहले तो यह कंपनी के रूप में रजिस्टर नहीं है और इसे निवेश प्लेटफार्म चलाने की अनुमति नहीं है।

हम यही सलाह देंगे कि इसमें पैसा ना लगाये और इससे दूर रहें। क्योंकि यह कभी भी बंद हो सकता है और इससे जुड़े लोगों का सिर्फ़ नुक़सान ही होगा।



पढ़िए: 5X Money App Review

FAQs

MTFE का हेड ऑफिस कहाँ है?

MTFE का दावा है, कि ये ओन्टारियो, कनाडा में स्थित है।

क्या MTFE ट्रेडिंग भारत में लिगल है?

नहीं, MTFE ट्रेडिंग भारत में लिगल नहीं है।

क्या MTFE ट्रेडिंग सुरक्षित है?

MTFE ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के लिए सुरक्षित नहीं है।

MTFE ट्रेडिंग असली है या नकली?

नहीं, MTFE ट्रेडिंग लीगल नहीं है।



MTFE ट्रेडिंग में मिनिमम इन्वेस्टमेंट कितना होता है?

MTFE ट्रेडिंग में कम से कम $25 इन्वेस्ट करना पड़ता है।

पढ़िए: GSA App क्या है? 

Leave a Comment