Bora.Band की सच्चाई क्या है? Real or Fake?

Bora.Band Latest News Today: Bora.band ट्रेडिंग एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था।

इस पोस्ट में, हम आपको Bora.band की सच्चाई बताएँगे और इसके बंद होने से कारण जानेंगे। तो चलिए फिर शुरू करते है।


Bora.band क्या है?

Bora.band एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो मार्जिन ट्रेडिंग, स्पॉट ट्रेडिंग और डेरिवेटिव ट्रेडिंग सहित कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने का दावा करता है। Bora.band प्रति दिन 3% तक मुनाफा कमाने का भी दावा करता है।

SimilarWeb के हिसाब से, इसकी वेबसाइट पर 6 लाख से अधिक लोग हर महीने विजिट करते है और Bora.band का ऐप भी है।

पढ़िए: TBX Broker App Real or Fake?



Website Profile

WebsiteBora.band
Known asBORA
Site typeInvestment Website
Service offeredCryptocurrency 
Domain registration dateJuly 5, 2022
AddressNot Available
Contact e-mail[email protected]

पढ़िए: 5X Money App Review

Bora.band की सच्चाई

Bora.band सोशल मीडिया के द्वारा मार्केटिंग कर के लोगों अपनी तरफ आकर्षित करता है। Bora.band 30 जून 2023 के आस-पास बंद हुई है।

भास्कर हिन्दी के अनुसार, Bora Trading App से 20-30 दिन में पैसा डबल करने का दावा किया जाता है।

भंडारा पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और एक व्यक्ति को अरेस्ट भी किया गया है।

Bora-band-latest-news

आरोपी व्यक्ति, किशोर कुंभारे और विक्की ज़ादे ने लोगों के पैसे को दोगुना करने का वादा करके धोखे से पैसे लेने का आरोप है।



तकिया वार्ड के साईं मंदिर निवासी किशोर कुम्भारे की गिरफ्तारी से पीड़ितों को कुछ सांत्वना मिली है। हालाँकि, दूसरा आरोपी, विक्की ज़ादे, अभी भी फरार है, जिससे प्रभावित लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Bora.band की वेबसाइट अभी भी चल रही है और वेबसाइट पर एक नोटिस है जिसमें कहा गया है:

पढ़िए: GSA App क्या है? 

Bora.band से पैसे कैसे निकाले?

Bora.band के बंद होने के बाद से इसमें लगाये गये पैसे निकालना असंभव है। लेकिन इसकी वेबसाइट अभी भी काम चल रही है। वेबसाइट में इन्वेस्ट करने का विकल्प अभी भी है, लेकिन पैसे निकालने का नहीं।

लोग फिर भी पैसे निकलने की कोशिश कर सकते है और उन्हें पैसे वापस मिल जाए।



इसके अलावा Bora.band के वेबसाइट में,”BORA M&A Valuation Progress Notice and Big Gift Giveaway” नाम की कोई स्कीम का नोटिस दिखाया जा रहा, इससे ऐसा लगता है कि यह पूर्ण रुप से एक घोटाला है।

हमारी यही सलाह है कि यदि आपको Bora.band या किसी अन्य समान पोंजी स्कीम के कारण कोई नुकसान हुआ है, तो पुलिस में रिपोर्ट कर सकते है।

पढ़िए: Dole App क्या है?

FAQs

क्या Bora.band बंद हो चुका है?

हाँ, Bora.band अब बंद होने की कगार पर है।

Bora.band घोटाले से बचने के लिए क्या करें?

इस तरह के ऐप और वेबसाइट से दूर रहे, जो पैसा डबल करने की स्कीम चलाती है।



Bora.band कब बंद हुआ?

Bora.band 30 जुन 2023 के आस-पास बंद हुई है।

Bora.band का भविष्य क्या है?

ऐसी फ़्रॉड स्कीम, लोगों को सिर्फ़ बेवकूफ बनाने के लिए आती है और कम समय में घोटाला करके फ़रार हो जाती है।

पढ़िए: 196 Store Real or Fake? 

Leave a Comment