EmpowerLife क्या है? रियल और फेक?

EmpowerLife नाम की एक नई MLM कंपनी ने अपने आकर्षक 2×12 Global Matrix बनाने के अपने दावे के साथ मार्केट में प्रवेश किया है, जो अपने सभी मेम्बर को ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस पोस्ट में, हम EmpowerLife Review करेंगे और आपको इसकी सच्चाई बताएँगे।


EmpowerLife क्या है?

EmpowerLife एक MLM (Multi-level Marketing) आधारित ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो अपने मेम्बर को एक रेफ़रल प्रोग्राम प्रदान करती है।

इसमें शामिल होने के बाद, इसके डिजिटल मार्केटिंग, क्रिप्टोकरेंसी मार्केटिंग, Artificial Intelligence और अन्य ऑनलाइन कोर्स देख सकते है।

EmpowerLife in Hindi

EmpowerLife से बतौर एफिलिएट जुड़ने की लागत निःशुल्क और सशुल्क दोनों है। पर निःशुल्क शामिल होने वाले सहयोगी कम कमीशन कमाते हैं।



EmpowerLife के CEO एलेक्स थॉमस (Alex Thomas) हैं और इसके ऑफिस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

SimilarWeb के अनुसार, EmpowerLife की वेबसाइट पर कुल विज़िट 250k+ हैं, जिनमें शीर्ष देश रूस (13%), पोलैंड (8%) और USA (8%) हैं।

इसके अलावा, इसके डोमेन को WHOIS के अनुसार आखिरी बार अगस्त 2023 को अपडेट किया गया था।

पढ़िए: MTFE Trading क्या है? 

Website Profile

वेबसाइटEmpowerlife.club
नामEmpowerLife
प्रोडक्ट/सर्विसOnline Courses
डोमेन रजिस्टर5 जुलाई 2023
ऐड्रेसपता नहीं
संपर्क ई-मेलपता नहीं

पढ़िए: Bora.Band क्या है?



EmpowerLife Review

EmpowerLife के बिजनेस मॉडल और कंपनी प्रोफ़ाइल के अनुसार निम्न बिंदु को ध्यान में रखना चाहिये।

  • वेबसाइट पर पूरी सूचना मौजूद नहीं
  • मुख्यालय की कोई जानकारी
  • कोई संपर्क सहायता नहीं
  • मनी-सर्कुलेशन प्लान
  • मैनेजमेंट की जानकारी नहीं
  • अवास्तविक रिटर्न्स
  • कई पर रजिस्टर नहीं

इन सभी संकेतों से पता चलता है, कि EmpowerLife एक घोटाला है।

ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिए प्राथमिक खतरा इसका घटिया वेबसाइट डिज़ाइन है, जिसमें लॉगिन या साइन-अप पेज वाला केवल एक पेज है और कोई अन्य जानकारी नहीं है। 

EmpowerLife केवल लोगों को झांसा देने और उन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए वेबसाइट को बनाया है। वेबसाइट पर कोई भी ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कुल मिलाकर EmpowerLife एक पाँजी स्कीम है, जो कभी भी बंद हो सकता है।



पढ़िए: TBX Broker App Real or Fake?

सवाल-जवाब

EmpowerLife का संचालक कौन है?

एलेक्स थॉमस EmpowerLife के CEO हैं।

EmpowerLife कहाँ से संचालित हो रही है?

इसके परिचालन स्थान के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

क्या EmpowerLife लीगल है?

नहीं, EmpowerLife लीगल कंपनी नहीं है, यह सिर्फ़ एक वेबसाइट से द्वारा संचालित है।

क्या मुझे EmpowerLife में शामिल होना चाहिए?

नहीं, EmpowerLife से जुड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक नुक़सान हो सकता है।



पढ़िए: 5X Money App Review

Leave a Comment