Yes World Token क्या है? फायदे और नुकसान

इस लेख में हम Yes World नामक कंपनी का सम्पूर्ण रिव्यु करेंगे। Yes World Token इस MLM Company का क्रिप्टो-टोकन है, जिसकी कीमत कुछ समय से काफ़ी बढ़ी है।

इसलिए कई निवेशक Yes World कंपनी और इसके प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानना चाहते है। यह लेख Yes World के बारे में पूरी जानकारी देगा।


Yes World क्या है? स्टैकिंग क्या है और Yes World Token खरीदना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब भी आपको इस लेख में मिल जाएगा। तो चलिए शुरू करते है।

Yes World क्या है?

Yes World की शुरुआत Dr. सन्दीप चौधरी द्वारा की गयी थी। इसका पूरा नाम Yes World Climate Tech Pte Ltd है, जो Singapore में पंजीकृत है।

Yes-World-Founder
सन्दीप चौधरी

Yes World का कहना है, कि वे एक ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है, जिसका मुख्य उद्देश्य धरती में बढ़ते कार्बन प्रदूषण को कम करना है।



“YES World” इस कंपनी के टोकन का नाम है, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 0.80 रुपए है।

Yes-World-Price

इनका डोमेन Yesworld.io, जनवरी 2022 में रजिस्टर हुआ था और इनका एक पोर्टल भी है, जिसके द्वारा आप प्लेन व ट्रेन की टिकट और मोबाइल का रिचार्ज कर सकते है।

कंपनी Play To Earn और Move To Earn जैसे गेम के जरिये भी कमाई करने का मौका देती है। इसके द्वारा Big Basket और Pantaloons जैसे कई वेबसाइट में डिस्काउंट पाने के लिए वाउचर भी दिए जाते है।

पढ़िए: IX Global in Hindi 

Yes World Products

YES World Token ही कंपनी का मुख्य प्रॉडक्ट है। कंपनी Token द्वारा ही पूरा बिजनेस का संचालन करती है, जिसकी वैल्यू घटती-बढ़ती रहती है। यह Token BNB (Binance BEP-20) नामक क्रिप्टोकॉइन की ब्लॉकचेन पर बना हुआ है।



Yes World Review

कंपनी यह दावा करती है, की धरती बचाओ मिशन के प्रसार हेतु YES World Token ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के द्वारा कई ऐसे प्रॉडक्ट और सेवाएँ देता है, जो पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाए बिना ग्राहकों के जीवन को आसान बना सके।

YES World Token कई क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे Binance, Constbit और Coingecko पर लिस्टेड है। इस Token की कुल सप्लाई 100 करोड़ है।

इसके अलावा Yes World ने पर्यावरण के लिए काँच (Window Mirror) बनाया है, जो सूरज की रोशनी को 90% तक कम करता है और बाहरी गर्मी को रोकता है।

Yes World Joining

YES World से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको कंपनी की वेबसाइट Yesworld.io में रजिस्टर करना होता है।

रजिस्ट्रेशन के बाद कंपनी के प्लान से पैसा कमाने के लिए Promoter बनना होता है, जिसके किए Token पैकेज को खरीदना होता है। पैकेज की सूची को आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते है।



पैकेजस्टेकिंग रिटर्न
$500.5%
$1000.5%
$2000.5%
$5000.5%
$6000.5%

जो भी पैसा आप Yes World में लगाते है, उसके Yes World टोकन मिलते है और स्टेकिंग में जाते है। स्टेकिंग से मतलब है, कि आपका पैसा लॉक हो जाएगा और उसपर फिक्स रिटर्न मिलता है। इसके बारे में अधिक जानकारी आगे दी गई है।

पढ़िए: Kibho Coin in Hindi

YES World Income Plan

Yes World Business Plan आपको कुल 6 प्रकार की इनकम प्रदान करती है, जोकि निम्नलिखित है।

  1. Staking Bonus
  2. Staking Refferal Bonus
  3. Staking Booster Income
  4. Staking Mentor Bonus
  5. Milestone Reward
  6. Weekly Contest

तो, चलिए हम सभी इनकम को विस्तार से समझते है:

1. Staking Bonus

यह कंपनी द्वारा दिए जाने वाली पहली प्रकार की इनकम है और जैसे ही आप कंपनी में पैकज खरीद कर Promoter बनते है, उसी दिन से आपके पैकेज के मूल्य का 0.5 प्रतिशत इस इनकम के रूप में मिलना शुरू हो जाता है।



यह इनकम कुल 400 दिन तक मिलती है, 400 दिन पूरे होने के बाद फिर से नया पैकेज लेना पड़ता है।

उदाहरण: मान लीजिए कोई व्यक्ति $50 (4000 रुपए) का पैकेज लेकर Promoter बनता है, तो उसे इस इनकम के अनुसार 5000 का 0.5 प्रतिशत लगभग 20 रुपए रोज़ मिलते है। 400 दिन के बाद कुल रिटर्न 8000 रुपये का होगा।

2. Staking Referral Bonus

इस इनकम के अनुसार आपको डाउनलाइन बनाने पर इनकम मिलती है। यह इनकम आपको डाउनलाइन के 25 लेवल तक मिलती है। हर लेवल पर अलग-अलग प्रतिशत इनकम के रूप में मिलता है।

इस इनकम के तहत आपके डाउनलाइन के जॉइनिंग पैकेज का कुछ प्रतिशत हर लेवल पर अलग-अलग मिलता है।

डाउनलाइन के 25 लेवल तक इस इनकम को पाने के लिए 25 डायरेक्ट डाउनलाइन होने जरूरी है।



नीचे दिए गए चार्ट की मदद से आप देख सकते है, कि किस लेवल के डाउनलाइन की इनकम का कितने प्रतिशत इस इनकम के तहत मिलता है।

उदाहरण: मान लीजिए इरफान नाम का एक मेंबर है जोकि अपने डायरेक्ट डाउनलाइन में हामिद को Promoter बनाता है और हामिद जिस पैकेज को लेकर Promoter बनता है, तो ऊपर दिए गए चार्ट के अनुसार उस पैकेज का 10 प्रतिशत, इरफान को इस इनकम के रूप में मिलेगा।

3. Staking Booster Income

जैसा कि, नाम से पता चल रहा है, की यह इनकम मिलने Staking Bonus इनकम के प्रतिशत को बढ़ाने का काम करती है।

इस इनकम को पाने के लिए डायरेक्ट डाउनलाइन बनाने पड़ते है। नीचे दिए गए चित्र द्वारा देखा जा सकता है, कि कितने डायरेक्ट डाउनलाइन बनाने पर कितना Staking Bonus बढ़ता है।

जैसा कि, आप देख सकते है, कि 3 डायरेक्ट डाउनलाइन बनाने पर Staking Bonus 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 0.8 प्रतिशत हो जाता है। इसी प्रकार आप आगे भी समझ सकते है।



4. Staking Mentor Bonus

इस इनकम के अंतर्गत आपके प्रत्येक डायरेक्ट डाउनलाइन द्वारा की गयी कमाई को जोड़ा जाता है और उनकी कमाई का कुछ प्रतिशत आपको रोज़ इस इनकम के रूप में मिलता है।

नीचे दिए गए चार्ट की मदद से आप समझ सकते है, की डायरेक्ट डाउनलाइन की कितनी कुल कमाई पूरी होने पर कितने प्रतिशत इनकम YES World द्वारा दी जाती है।

Yes-World-Staking-Metor-Bonus

जैसा कि, आप ऊपर दिए गए चार्ट द्वारा देख सकते है, कि अगर डायरेक्ट डाउनलाइन के कमाई का जोड़ $2000 (1,60,000 रुपए) तक है, तो आपको उनकी कमाई का 25 प्रतिशत रोज कंपनी द्वारा दिया जाएगा।

5. Milestone Reward

इस इनकम को आपके डाउनलाइन के कुल खरीद के आधार पर दिया जाता है। इस इनकम को पाने के लिए कुछ शर्तें होती है, जिन्हें पूरा करके आप इस इनकम को पा सकते है, नीचे दिए गए चित्र द्वारा आप शर्तें देख सकते है।

Yes-World-Milestone-Reward

ऊपर दिए चार्ट को देखकर आपके मन में एक प्रश्न आ रहा होगा, कंपनी इस इनकम को देने के लिए डायरेक्ट डाउनलाइन को तीन लेग में कैसे बांट देती है।



तो आपके डायरेक्ट डाउनलाइन में सबसे ज्यादा कुल खरीद करने वाले टॉप 3 Promoter को क्रमशः तीन लेग में बाँट दिया जाता है।

6. Weekly Contest

यह इनकम पूरी कंपनी के अंदर एक हफ्ते में सबसे ज्यादा डायरेक्ट जॉइनिंग करवाने वाले टॉप 10 Promoter को मिलती है।

नीचे दी गए चित्र द्वारा आप देख सकते है, की टॉप 10 Promoter को कितनी इनकम मिलती है।

Yes-World-Weekly-Contest

पढ़िए: Ads Exchange in Hindi

Yes World Review

हमें उम्मीद है कि ऊपर दी सूचना से Yes World के बारे में उपयुक्त जानकारी मिल गई है। साथ ही इसके इनकम प्लान और प्रोडक्ट के बारे में भी समझ आ गया होगा।



अब हम Yes World के बारे में कुछ जरूरी जानकारी और देंगे।

पर्यावरण से ज्यादा मार्केटिंग

Yes World पर रिसर्च के दौरान हमने एक चीज बहुत नोटिस की है, वो है मार्केटिंग।

Yes World का कहना है, कि वे पर्यावरण-कंपनी है लेकिन अभी तक जितना खर्चा मार्केटिंग पर किया है, उतना इन्होंने शायद ही पर्यावरण पर किया होगा।

Yes World ने बड़े-बड़े न्यूज़ चैनल और वेबसाइट पर अपना प्रचार करवाया है और छोटी से छोटी ख़बर को बड़ा बताया है।

यहाँ तक की फाउंडर संदीप चौधरी पर गैलरी और वीडियो कैटलॉग बनाया है। जो दर्शाता है, कि यह कंपनी पर्यावरण से ज्यादा मार्केटिंग पर ध्यान देती है।



योग्य प्रोडक्ट नहीं है

अभी तक Yes World ने सिर्फ बड़े दावें किये है, जबकि वास्तविक प्रोडक्ट कुछ है ही नहीं।

इस कंपनी का Yes World Token भी Binance की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर बना है, जो कंपनी की खुदकी टेक्नोलॉजी नहीं है।

इसके अतिरिक्त Heat Protection Window Mirror भी कोई नया अविष्कार नहीं है, बल्कि कंपनी सिर्फ अपना लेबल लगाकर प्रोडक्ट बेच रही है।

और अगर Yes World को पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देना है, तो एसी बहुत-सी अन्य समस्या पर काम कर सकती है। उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है, साथ ही ऑनलाइन ट्रांसकेशन और बुकिंग ई-वॉलेट से भी संभव है।

इसलिए प्रोडक्ट के मामलें में इस कंपनी के पास कुछ नहीं है।



भारत में गैरकानूनी है

Yes World एक MLM प्लान का इस्तेमाल कर रही है और इसका मुख्य टारगेट भारत ही रहा है। लेकिन यह कंपनी भारत में गैर-कानूनी है, क्योंकि यह Direct Selling Rules 2021 का पालन नहीं करती है।

Yes World सिंगापुर में रजिस्टर है, लेकिन यह MCA के तहत रजिस्टर नहीं है और कोई भी लीगल डॉक्यूमेंट शेयर नहीं किया है। इससे इसका भारत में सक्रिय MLM प्लान वैध नहीं है।

मनी-सर्कुलेशन प्लान

हमारे निजी राय में, Yes World एक मनी-सर्कुलेशन पोंजी स्कीम है। इसमें स्टैकिंग के नाम पर निवेशक का पैसा 400 दिन के लिए रोका जाता है और निवेशक को नए मेंबर जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Yes World ऐसा पहला प्रोग्राम नहीं है, जो क्रिप्‍टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट पर कई गुना रिटर्न्स देता है। हमने पहले भी बहुत सारे क्रिप्टो-MLM प्लान रिव्यु किये है, जिसमें Minting, Staking, Trading या Mining के नाम पर निवेश इक्कठा होता है। फिर MLM प्रोग्राम के सहारे और लोगो को बुलाया जाता है।

इनमें पुराने निवेशकों को नए लोगो के निवेश पर कमीशन मिलता है, जो एक तरह से पोंजी स्कीम है।



क्या Yes World Token में निवेश करना चाहिए?

हमारी सलाह अनुसार, Yes World Token में निवेश नहीं करना चाहिए और इसके कई कारण है।

सबसे पहले तो Yes World ने वास्तव में पर्यावरण के लिए कुछ नहीं किया है, बल्कि ज्यादा समय मार्केटिग में दे रही है।

Yes World के पास कोई वास्तिविक प्रोडक्ट नहीं है और टेक्नोलॉजी में इस कंपनी ने कुछ नहीं किया है। बल्कि Binance के सहारे अपना Token बनाया है, जो कोई भी आम व्यक्ति कर सकता है।

83% से ज़्यादा Yes World Token सिर्फ़ 10 होल्डर के पास है, जिससे इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है।

इसमें निवेश का पैसा 200 दिन के लिए होल्ड रहता है, उसके बाद ऊपर का रिटर्न्स मिलता है। वर्तमान में Yes World की कीमत बढ़ रही है, लेकिन अगले 100 दिन बाद इसकी कीमत घटेगी तो आपको फायदा नहीं नुकसान ही होगा, चाहे ये आपको ज्यादा रिटर्न्स भी क्यों ना दे।



इसलिए आप सोच समझकर ही निर्णय लीजिये।

पढ़िए: Elonpe in Hindi

Categories MLM

3 thoughts on “Yes World Token क्या है? फायदे और नुकसान”

  1. Waah, hemant ji aapne toh gazab ka Review likha hai, Aapne mujhe is company ke jhaase me fasne se bacha liya, bas aise hi logo ko mlm fraud se bachate rahiye, Dhanyawad.

    Reply
    • There are millions of website on internet, government can’t inspect each. These scams operate globally, but indian are easy are target for quick-rich schemes.

      Reply

Leave a Comment