Wintub की सच्चाई क्या है? Real या Fake?

इस लेख में हम Wintub.com के बारे में जानेंगे, जिसे Wintub App के नाम से भी जाना जाता है। यह लेख Wintub का निष्पक्ष रिव्यु है।

  • Wintub App क्या है?
  • Wintub से पैसे कैसे कमाए?
  • Wintub Real or fake है?

इन सभी सवालो के जवाब और Wintub के बारे में पूरी जानकारी भी इस लेख में प्राप्त हो जाएगी, तो चलिए शुरू करते है।


Wintub क्या है?

आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट और App है, जो घर बैठे कुछ काम करके पैसे कमाने का मौका देती है, उन्ही में से एक Wintub भी है।

Wintub से कोई भी व्यक्ति मुफ्त में जुड़कर पैसे कमा सकता है। जुड़ने के बाद Wintub में अन्य लोगो को जॉइन कराके और वीडियो देख कर पैसे बनाये जा सकते है।

Wintub-Review

Wintub इंटरनेट के माध्यम से सभी देशों में सक्रिय है और Similar Web के आंकड़ो के अनुसार वेबसाइट में अधिकतर विजिटर मोर्रोको, भारत तथा पुर्तगाल से आते है, लेकिन Wintub के फाउंडर की कोई जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है।



WHOIS के आंकड़ों के अनुसार इस कंपनी का डोमेन, Wintub.com दिसंबर 2020 में रजिस्टर हुआ था और इसके मासिक विजिटर लगभग 10 लाख है, जोकि लगातार बढ़ते जा रहे है।

पढ़िए: Yes World Token 

Wintub से कैसे जुड़े?

Wintub से जुड़ना बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको बस इसकी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए आपको Wintub.comर Sign Up का ऑप्शन मिल जाएगा।

Wintub-App-Login

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें आपको अपना नाम, पता और संपर्क नंबर और कुछ अतिरिक्त जानकारी देनी होती है। इसके बाद आप कमाई शुरू कर सकते है। लेकिन इसकी सच्चाई हमने आगे रिव्यू में शेयर की है।

पढ़िए: IX Global in Hindi



Wintub से पैसे कैसे कमाए?

Wintub से जुड़कर आप आप दो तरीके से पैसे काम सकते है, जो कि निम्नलिखित है:

1. By Watching Videos

यह Wintub से पैसे कमाने का पहला तरीका है, जिसमें आप वेबसाइट में रोज़ वीडियो देखकर कुछ पैसे बना सकते है।

इस इनकम के अंतर्गत आपको रोज 5 वीडियो दिखाए जाते है और प्रति वीडियो कुछ निर्धारित इनकम दी जाती है।

2. Referral Income

इस इनकम को पाने के लिए आपको लोगो को Wintub जॉइन करने के लिए Refer करना होता है।

अगर आप किसी को अपने Referral Link से रेफर करते है और वह आपके Link से जॉइन करता है, तो Wintub द्वारा प्रति व्यक्ति लगभग $1 इनकम आपको दी जाती है।



Referral इनकम द्वारा आप Wintub से तेज़ी से पैसे कमा सकते है।

पढ़िए: Kibho Coin in Hindi

Wintub Payout

Wintub में वीडियो देखकर और लोगो को जॉइन कराके जो इनकम कमाते है, वो इनकम आपके Wintub अकाउंट में जाती है।

Wintub अकाउंट से इनकम को अपने निजी बैंक एकाउंट में पाने के लिए आपको लगभग $80 की कुल कमाई एकत्रित करनी होती, फिर इन पैसो को आप PayPal, Western Union और Payoneer जैसे पेमेंट एप्लीकेशन के जरिये अपने निजी बैंक अकाउंट में पा सकते है।

लेकिन Wintub के यूजर का कहना है, कि वे अपनी Wintub कमाई को निकाल नहीं पा रहे है और पेआउट हमेशा फैल होता है।



Wintub Real or Fake?

हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको Wintub के बारे में समझ आ गया होगा। Wintub से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और कमाई कर सकता है। लेकिन वो बैलेंस Wintub में दिखाता है, वो कभी हाथ में नहीं आता है।

wintub-app-review

ऐसा सिर्फ़ हम नहीं कह रहे है, बल्कि TrustPilot पर Wintub को 117 यूजर से 1.4 रेटिंग दी है और Wintub को फ़ेक प्लेटफार्म कहा है।

Wintub सिर्फ़ लोगो का समय बर्बाद कर रहा है और ख़ुद विज्ञापन से कमाई कर रहा है, जबकि Wintub यूजर को घंटों तक विज्ञापन देखने के बाद भी कुछ हाथ में नहीं आ रहा है।

Wintub समय के साथ विज्ञापन इनकम को कम करता है और यूजर को $80 तक पहुँचने नहीं देता है। जो लोग मेहनत करके $80 पहुँचते है, उनको भी कुछ नहीं मिल रहा है।

पढ़िए: Elonpe in Hindi



Leave a Comment