NIOS D.EL.ED in Hindi: आज की इस पोस्ट में हम आपको NIOS द्वारा बहुत से अंडर-ग्रेजुएट अध्यापकों के लिए जरूरी कोर्स NIOS D.EL.ED के बारे में बताएंगे।
इसके अलावा क्यों D.EL.ED करना अध्यापकों के लिए जरूरी है और NIOS D.EL.ED कैसे करे, इस बारे में भी बताएंगे।
NIOS D.EL.ED Kya Hai?
D.EL.ED की फुलफोर्म Diploma in Elementary Education है। जो एक तरह से टीचिंग डिग्री ही है।
D. EL.ED भारत मे NIOS (National Institute of Open Schooling) के द्वारा करवाई जा रही है। जो 2 साल का कोर्स है, जिसके बाद अनट्रेंड टीचर भी ट्रेंड टीचर बन जाता है। जिससे उन्हें अपनी टीचर की जॉब करने में कोई भी तकलीफ आगे नहीं आएगी।
D.EL.ED उन अध्यापको के लिए जरूरी है, जो 1 से आठवीं क्लास तक को पढ़ाते है और उनके के पास कोई टीचिंग क्वालिफिकेशन नहीं है। यानि जो टीचर, जिनके पास पढ़ाने की कोई डिग्री ना हो और आगे भी टीचर बने रहना चाहते है।
एक तरीके से D.EL.ED टीचिंग क्वालिफिकेशन लेने का मौका है। D.EL.ED प्राइवेट और सरकारी टीचर दोनो के लिए है।
NIOS D.ELED करने के लिए जरूरत
NIOS से D.EL.ED करने के लिए हर अनट्रेंड टीचर के पास कुछ चीज़ों की जरूरत होती है। जिसके बिना NIOS से D.ELED करना मुमकिन नहीं है। यहाँ, हम आपको D.ELED के लिए 2 मुख्य चीज़ों के बारे में बता रहे है।
UDISE Code
UDISE कोड हर स्कूल का यूनिक पहचान कोड होता है, जिसके बिना D.EL.ED के लिए रजिस्टर नही कर सकते है। कैंडिडेट जिस स्कूल में कार्यरत है, उसे रजिस्ट्रेशन के समय उस स्कूल के UDISE कोड को डालना होता है।
किसी भी स्कूल का UDISE कोड आप इंटरनेट पर इस साइट udiseplus.gov.in से जाकर निकाल सकते है, नही तो कैंडिडेट अपनी स्कूल से UDISE कोड प्राप्त कर सकते है।
50% से ज्यादा अंक 10+2 में
NIOS D.EL.ED कोर्स करने के लिए कैंडिडेट के 10+2 में 50% से ज्यादा अंक होने चाहिए। अगर कैंडिडेट ST/SC/OBC या PH कैटेगरी से है, तो उन्हें 5% की छूट है। यानी की ST/SC/OBC और PH कैटेगरी वालो के लिए D.EL.ED करने के लिए मात्र 45% की ज़रूरत होती है, वही जनरल में 50% 10+2 में होना जरूरी है।
अगर कैंडिडेट के पास न्यूनतम प्रतिशत से भी कम अंक है, फिर भी वे D.EL.ED के लिए अप्लाई कर सकते है, जिसके बारे में हमने निचे बताया है।
NIOS D.EL.ED Fees
NIOS D.EL.ED एक टीचिंग डिग्री है, इसकी कोर्स फ़ीस 6000 रुपए है। जैसा की आपको पहले बता दिया है, कि इस कोर्स को करने में कम से कम दो साल लगते है।
NIOS पर D.EL.ED के लिए रजिस्टर कैसे करे
1) NIOS पर अकॉउंट बनाये
सबसे पहले D.ELED के लिए NIOS पर रजिस्टर होना पड़ता है। इसके लिए आप NIOS D.EL.ED की ऑफिशियल साइट Dled.nios.ac.in पर जाकर होम पेज पर “Teacher Section” में रजिस्टर कर सकते है। इसके लिए आपके पास एक फ़ोन नंबर और ईमेल ID होनी चाहिए।
2) जरूरी जानकारी भरे
अकाउंट बनाने के बाद आप अपनी सारी जानकारी NIOS D.EL.ED पर दर्ज कर ले। मतलब की आप NIOS पर D.EL.ED के लिए रजिस्टर फॉर्म भर ले। यहां, आपको UDISE कोड की आवयश्कता होती है, जिसे आप ऊपर बताये तरीके से प्राप्त कर सकते है।
3) पेमेंट करे
D.EL.ED कोर्स के लिए रजिस्टर करने से पहले आपको कोर्स फीस चुकानी पड़ती है। जिसे आप ऑनलाइन डैबिट, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग या अन्य तरीके से चुका सकते है।
कम प्रतिशत पर अप्लाई कैसे करें?
अगर कोई टीचर,जो D.EL.ED करना चाहता है और उनके अगर आवश्यक प्रतिशत से कम अंक बाहरवीं में है। तो, NIOS से उनको एक और सुनहरा मौका मिल रहा है। जिनके प्रतिशत कम है, वे NIOS की ऑफिसियल साइट से वापस 12वी के सुधार (Improvement) एग्जाम दे सकते है।
इसमें कैंडिडेट 1 से 4 विषय तक का वापस एग्जाम देकर अपने प्रतिशत बड़ा सकता है। बस, उन्हें NIOS से स्ट्रीम 1 या स्ट्रीम 4 के तहत 1 से लेकर 4 तक विषय की परीक्षा वापस देनी है, जिससे उनके अंक 50% से ज्यादा बाहरवीं में हो जाये। परन्तु, उन्हें इसके लिए पहले से ही तैयारी करनी होती है। क्योंकि NIOS पर सुधार की परीक्षा के लिए रजिस्टर करने के तुरंत 1 महीने बाद उनकी परीक्षा होती है।
अगर कैंडिडेट 10+2 के सुधार एग्जाम में सफल हो जाये, तो वे भी फिर NIOS से D.EL.ED कर सकते है। इसके अलावा अगर आपको पता नहीं है, कि NIOS से 10th और 12th का फॉर्म कैसे भरे, तो आप हमारा यह आर्टिकल NIOS पर पढ़ सकते है।
विडियो के माध्यम से समझे
अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल D.EL.ED के बारे में है, तो आप इस विडियो के माध्यम से समझ सकते है। इसमें इस विषय पर और जानकारी दी हुई है।
हमे उम्मीद है, कि इस पोस्ट से आपको NIOS D.EL.ED के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा। अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो हमे कमेंट में जरूर बताएं।
Sir graduation mera 44%hai aur inter 70%hai high school 74%hai to mera BTC ho jaega
Sir,
Percentage badhne par inter ka dusra mul praman patra, marks sheet aur Provisinal certificate usi board se milega?
Sc candidate k liye kya fees h
2019 m kB online hoge NIOS deled k form
Kisi ko nios se de.el.ed ki jankari hai to please 9452463429 par jarur de
Hmko online karke ye kaise pta chalega ki mera selection nios me ho gya hai
Eski pdhai kaise karni hai
Aur eska exam kahan dena hoga
Practical agar hota hai to wo kahan dena hoga
Aur fees kya online ke samay hi kategi
Pta nhi fees kat jaye aur admission na hua to
Please
Help me
With contact 9452463429
NIOS ki official website par jao, wahaa se form fill karo, fir aage subject or center select karo, sabhi jankari or len-den NIOS ki webiste par hee hoga.. Addmission ke liye iss link par jao https://nios.ac.in/admission.aspx . Iske alawa NIOS exam ke bahut se agent bhi hote hai, lekin isme thoda risk hai..
Sir nios se dled complete hone ke baad govt job ke liye apply kar sakte hai ki nhi?
Ye coarse govt job ke liye eligible hai ki nhi
Sir mene 12th open board se ki h or kya me ab bstc ke kr skti hu kya.. pls btana jrur
सर जी में एक विकलांग obc की महिला हु मेने 12th 2006 मे 44% से पास की उस समय bstc भी इस मार्क्स वाला कर सकता था , मेने D. EL. ED. भी 2019 मे 78% से पूरी कर ली अब मुजे मेरे 12th के अंको का हवाला देकर मार्क शीट नहीं दी जा रही हे क्या ये गलत नही हे जबकि फोरम भरवाते समय मेरे इस बारे मे मुजे नहीं बताया गया। मे इस बारे मे आपसे जानकारी चाहती हु ओर क्या यह राजस्थान टीचर भर्ती के लिए मुजे योग्य समजा जाएगा । कृपया बताने का कष्ट करावे ।
Sir nios me apply kb kr skta hu….Aur krne ke bad kya Delly classes join krni pdegi kya
Dled admission kb hoga
Sir mai 2012 me BCA passout hu to kya ab mai btc kr sakti hu??
मैंने डीएलएड 501 से 514 तक के सभी विषय उत्तीर्ण कर लिए सीनियर में 50% से कम रहने के कारण रिजल्ट में एनसी लगा हुआ है इसके बाद मैंने अक्टूबर-नवंबर 2019 में इंटर में श्रेणी सुधार कर लिया अब 50% से ज्यादा अंक है रिजल्ट आने के तुरंत बाद 23-12-2019 को मैंने प्रार्थना पत्र मय दस्तावेज क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में जमा करवा दिए मैं ग्रेजुएट भी हूं अब मेरा एनसीका सुधार कब तक हो जाएगा जानकारी दी जावे हम आपके आभारी रहेंगे ताकि हमें मानसिक सहायता मिल सके
Hello sir
Mujhe d. El. Ed karna hai
Kya structure hai mujhe batao plz
Mera 65% hai total 10th & 12th ka marks ka percentage hai