Vestige POS App कैसे उपयोग करे? Online Shopping, Joining व KYC करे

Vestige Marketing Private Limited भारत की सबसे प्रसिद्ध MLM कंपनी में से एक है। जो की पिछले कुछ वर्षों से भारत मे MLM इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

आज के समय में हर जगह टेक्नोलॉजी और इंटरनेट का इस्तेमाल होता है। और ऐसा ही कुछ MLM बिज़नेस में है, जहाँ MLM कंपनीया MLM Software के बिना काम ही नहीं कर सकती है।


Vestige ने भी अपने कुछ ऐप प्ले स्टोर पर डाले है। जिसमे Vestige App, Vestige POS App, Best Deals – Vestige नामक ऐप भी शामिल है। 

Vestige Business Plan और Vestige Products के कारण बहुत से डायरेक्ट सेलर की पहली पसंद कंपनी है. Vestige Business Plan यहाँ तक की Amway जैसी कंपनी को भी भारत में पीछे कर चुका है.

इस पोस्ट में हम Vestige POS ऐप की बात करने वाले है। और कैसे हम इस ऐप का इस्तेमाल Vestige Online Joining, Vestige Downline KYC और Vestige Products Online Shoping Order के लिए कर सकते है।



तो चलिए जानते है, Vestige POS के बारे में।

Vestige POS App क्या है?

Vestige POS ऐप वेस्टीज द्वारा लॉन्च किया गया, इनका एक ऑफिसियल ऐप है। 

जिसका इस्तेमाल प्रत्येक Vestige डायरेक्ट सेलर/ डिस्ट्रीब्यूटर/ एसोसिएट या मेंबर कर सकते है।

Vestige POS App का इस्तेमाल आप डाउनलाइन में नए डिस्ट्रीब्यूटर को जोड़नेे और ऑनलाइन Vestige प्रोडक्ट आर्डर करने के लिये लार सकते हैं।

Vestige POS ऐप से आप ऑनलाइन खुद KYC कर सकते है।इसके अलावा आपके सभी पुराने आर्डर इसमे देख सकते है। 



जो काम आप Veston पर करते थे, अब वो सब Vestige POS से मुमकिन है।

Vestige POS App डाउनलोड कैसे करें?

Vestige POS ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सीधे प्ले स्टोर पर जाकर Vestige POS सर्च करके डाउनलोड कर सकते है। 

अन्यथा आप नीचे दिए बटन पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकतेे है।

Vestige POS Window 7 और Window 10 के लिए अभी उपलब्ध नही है। लेकिन आप कोई भी Emulator की मदद से Vestige POS App को अपने Window कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकते है।

Vestige POS से Online Joining कैसे करे?

Vestige POS App से आप डाउनलाइन में ऑनलाइन जोइनिंग करवा सकते है। Vestige Online Joining के लिए आपको निचे दिए स्टेप फॉलो करने है।



Step 1: डाउनलोड और लॉगिन करें

सबसे पहले आपको Vestige POS App डाउनलोड करके, अपनी ID और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना है।

लॉगिन करने के बाद आप ऐप की होम स्क्रीन कुछ इस प्रकार दिखेगीं।

Vestige-POS-1

Step 2: क्लिक Add Distributors और अपनी ID Validate करे

अब आपको Add Distributors में जाकर सबसे ऊपर Upline ID में अपनी स्पॉन्सर ID डालनी है और Validate पर क्लिक करना है। Validate पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम स्क्रीन पर दिखेगा।

Vestige-POS-Online-Joining

Step 3: Downline Distributor ID चुने और जानकारी भरे

Upline ID validate करने के बाद आपको Downline ID चुननी होगी। यह ID डाउनलाइन की है यानी जिसे आप जोड़ रहे है, उसकी ID होगी।

इसके बाद आपको सारी जानकारी सही-सही भरनी है और Distributor की फ़ोटो अपलोड करनी होगी। आपको डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, पता, पिन कोड, राज्य जैसी जानकारी भरनी होगो। 



Step 4: Co-Distributor की जानकारी भरे

अंत मे आपको Co-डिस्ट्रीब्यूटर की कुछ जानकारी भरनी होगी। जिसमें सिर्फ नाम और उम्र है।

Step 5: क्लिक Save और फॉर्म जमा करे

एक बार सभी जानकारी चेक करके, Save बटन पर क्लिक करे। जिससे डिस्ट्रीब्यूटर की नई ID रजिस्टर हो जाएगी। 

लेकिन आपको फॉर्म भरने के बाद मिलने वाली सॉफ्ट कॉपी की प्रिंट निकलवाकर नजदीकी ब्रांच में 7 दिनों में जमा करनी होगी।

Vestige POS App से KYC कैसे करे?

अगर आप Vestige से जुड़े हुए है,और अभी तक KYC नही की है। तो Vestige POS ऐप से कुछ ही मिनटों में ये काम कर सकते है।KYC के लिए आपके पास लीगल पहचान पत्र होना चाहिए। जिसमे आप आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर ID कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है।

Step 1: ऐप खोले और KYC पेज खोले

सबसे पहले आपको Vestige POS ऐप खोलना है, और Vestige KYC पेज पर जाना है। 



ऐप खोलते समय भी आपसे KYC करने को पूछा जाएगा।

Step 2: जानकारी भरे और डॉक्यूमेंट नंबर डाले

सबसे ऊपर आपकी डिस्ट्रीब्यूटर ID होगी, उसके बाद नाम होगा। और अपना Document Type चुन लें। 

उसके बाद आप डॉक्यूमेंट नंबर डाले और उसकी फोटो अपलोड करे।

Step 3: Save पर क्लिक करे

जैसे हो आपको डॉक्यूमेंट का फ़ोटो अपलोड हो जाये, Save बटन पर क्लिक कर दे।

आप अपनी डाउनलाइन को KYC भी इसी प्रकार कर सकते है।



Vestige POS से ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करे?

Vestige POS ऐप के माध्यम से वेस्टीज डिस्ट्रीब्यूटर ऑनलाइन प्रोडक्ट की खरीद कर सकते है।

 इस ऐप से खरीदी करते समय उनके पास दो विकल्प होते है, जिसमें वे प्रोडक्ट अपने घर कूरियर करवा सकते है या फिर अपनी नजदीकी ब्रांच से ख़ुद ले सकते है।

Vestige POS ऐप का एक और यह फायदा यह है,कि इसमें शॉपिंग के समय ही हर प्रोडक्ट की PV और BV बताता है। जिससे ख़रीद करते समय ही प्रॉफिट का पता चल जाता है। 

Step 1: ऐप खोले और Order में जाये

सबसे पहले आपको Vestige POS ऐप खोलना है और आपकी ID लॉगिन होनी चाहिए। आपके सामने कुछ आइकॉन आएंगे, उसमे आपको Order पर क्लिक करना है।

Vestige-POS-1

Step 2: Self या Courier Address चुने

अब आपको Self और Courier में से एक विकल्प चुनना है। Self चुनने पर आपको खुद जाकर ब्रांच से अपने प्रोडक्ट लेने होंगे और Courier में प्रोडक्ट की होम डिलीवरी होगी। 



Vestige-POS-Online-Shoping

Note: अगर आप पहले आर्डर Vestige POS से कर रहे है, तो कोई डिलेवरी चार्ज नही लगेगा। अन्यथा जब भी आप 4000 से कम के प्रोडक्ट खरीदते है, तो 65 रुपए डिलवरी चार्ज देना पड़ता है।

Courier Address चुनने पर आप नीचे बाई ओर Change Address पर क्लिक करके अपना डिलेवरी के लिए पता भी बदल सकते है।

Step 3: क्लिक Order और प्रोडक्ट चुने

अब नीचे दायीं ओर Order पर क्लिक करे और प्रोडूस्ट केटेगरी चुने। अब आपको जो वेस्टीज प्रोडक्ट खरीदने है, उन्हें चुने और उनकी क्वांटिटी सेट कर ले।

Vestige-Online-Shoping

Step 4: क्लिक Processed फिर Place Order

प्रोडक्ट चुनने के बाद Processed पर क्लिक करे। अब आप अपना पता और आर्डर अमाउंट चेक कर ले। यहाँ आप अपना प्रमोशन और वाउचर भी ऐड कर सकते है.

Vestige-Online-Shoping-2

उसमे बाद Place Order पर क्लिक करे।



Step 5: My Order में जाये और क्लिक Pay

अब आपको ऐप की होम स्क्रीन में My Order पर जाना है और अपने कोई आर्डर पर टिक मार्क करना है।

Vestige-POS-Online-Shoping-2

अब आपको आर्डर अमाउंट Pay करने का विकल्प उपर कोने में मिल जाएगा, उसपर क्लिक कर दे।

Step 6: पेमेंट करें

अंत मे आपको अपने द्वारा किये आर्डर की पेमेंट करनी है। पेमेंट के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है। 

निष्कर्ष:

हमे उम्मीद है,कि Vestige POS App से जुड़ी यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगी। 

इस पोस्ट से आपको Vestige POS Online Joining, Vestige Online Shoping और Vestige KYC Update के बार में पता चल गया होगा.



अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव Vestige POS के बार में है, आप नीचे हमे कमेंट में बता सकते है।

1 thought on “Vestige POS App कैसे उपयोग करे? Online Shopping, Joining व KYC करे”

Leave a Comment