Vestige Noni Capsule के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी व कीमत


Vestige Noni Capsule, Vestige की प्रॉडक्ट लिस्ट में से एक प्रचलित हैल्थ प्रॉडक्ट है। वेस्टीज एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है और वेस्टीज के डायरेक्ट सेलर Noni प्रॉडक्ट को लेकर बहुत से दावें करते है।

इसलिए इस लेख में हम Vestige Noni Capsule का विश्लेषण करेंगे। जिसमें Vestige Noni के फायदे, नुकसान (Side Effects), डोस और कीमत देखेंगे। तो चलिये Vestige Noni Capsule Review की तरफ

Vestige Noni Capsule क्या है?

Vestige Noni Capsule ke fayde

Vestige Noni के फ़ायदे और साइड-इफ़ेक्ट जानने से पहले Noni के बारे में जानेंगे। आखिर Noni है क्या और इसका इस्तेमाल कैसे और क्यों करते है।

पढ़िये:

Noni क्या है?

Noni दक्षिणी-पूर्वी एशिया में उगने वाले एक पौधा है।Noni का वैज्ञानिक नाम मोरिंडा सिट्रीफोलिया  (Morinda Citrifolia) है,जिसे बहुत से अन्य नामो ने भी जाना जाता है।

Noni

Noni का इस्तेमाल शुरू से ही बहुत-सी बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जाता है। Noni से अस्थमा, डायबिटीज, ब्लड प्रेषर, मानसिक तनाव, इन्फेक्शन, चोट, कफ, डायरिया जैसी बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज संभव है।

Noni के इन्ही गुणों का इस्तेमाल करके Vestige ने अपना Vestige Noni Capusle निकाली है, जो Noni के प्राकृतिक फायदों को उपलब्ध करवाती है। सिर्फ Vestige ही नहीं, बल्कि मार्केट में बहुत सी अन्य कंपनी भी है, जो Noni के प्रॉडक्ट बनाती है। जिसमें मोदीकेयर, केवा, ओके लाइफ केयर जैसी अन्य डायरेक्ट सेलिंग कंपनी भी है।

Vestige Noni Capsule Benefits in Hindi – फायदे

Noni के ऐसे तो बहुत से फायदे है, लेकिन निचे हम इसके मुख्य फायदे बता रहे है।

Noni में एन्टी-बैक्टीरियल गुण होते है, जो बहुत से बैक्टेरिया से हमारा बचाव करती है। Vestige Noni Capsule लेने से इम्मयून सिस्टम (Immune System) बेहतर होता है। इससे शरीर पर होने वाले घाव जल्दी ठीक होते है।

Noni में एन्टी-एजिंग गुण भी है। जिससे Noni का लगातार सेवन करने वाले व्यक्ति को बहुत से अन्य फायदे होते है। इससे स्किन-सेल स्वस्थ रहती है, जोड़ो के बीच जॉइंट सलामत रहे है। Noni से स्टैमिना में भी बढ़ोतरी होती है, जिससे व्यक्ति जल्दी बुढ़ापे का शिकार नहीं होता है।

रिसर्च से पता लगा है, कि Noni के सेवन से कैंसर के प्रति शरीर को रखाव मिलता है। Noni कैंसर ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है, क्योंकि Noni कैंसर सेल को बनने नही देता है।

‎Noni डायबिटीज़, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी बेमारियी का निवारण करता है और इन्हें होने से बचाता है। Noni शरीर में स्वेत-कोशिकाओं की बढ़ोत्तरी करता है। जिससे शरीर के आने वाले अशुद्ध तत्व का खात्मा होता है।

Noni में एन्टी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी है, जिससे शरीर मे बन रहे तनाव से मुक्ति मिलती है। एन्टी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए बेहद जरूरी होते है, इसलिये Noni के सेवन करने की यह एक ओर बड़ी वजह है।

Vestige Noni Capsule Side Effects in Hindi – साइड इफेक्ट्स

वेस्टीज नोनी कैप्सूल के फायदे बहुत है, लेकिन कुछ ऐसे साइड-इफ़ेक्ट भी सामने आए है, जो की भारी नुकसान की तरफ ले जाते है। ये साइड-इफ़ेक्ट हर किसी को नहीं होते है, लेकिन होने पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

नोनी प्रॉडक्ट से लिवर पर बुरा प्रभाव लोगो में देखा गया है। जिसमे लिवर में टॉक्सिक बनने के मामले सामने आए है।

नोनी प्रॉडक्ट में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे किडनी पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे किडनी से जुड़ी बीमारी होने के अवसर है।

नोनी प्रॉडक्ट से लोगो को एलर्जी भी हो सकती है, जिसमे सांस लेने में तकलीफ़, डायरिया, कफ, हैवी पीरियड्स जैसी समस्या होती है।

अगर आपको कोई भी साइड इफेक्ट Noni Capsule से होता है, तो इसकी खुराक तुरंत बंद करें। उसके बाद विशेषज्ञ से निजी सलाह के बाद ही इसका सेवन वापस शुरू करें।

पढ़िये:

Vestige Noni Capsule Use Precautions – सावधानी

साइड-इफ़ेक्ट और शरीर पर गलत प्रभाव होने पर कुछ लोगो को कोई भी नोनी प्रॉडक्ट नही लेना चाहिए।

जिन लोगो को किडनी से लेकर समस्या हो, उन्हें पहले ही नोनी प्रॉडक्ट से दूर रहना चाहिए। क्योंकि Noni में पोटेशियम ज्यादा मात्रा में होता है और पोटेशियम किडनी में ओऱ ज्यादा समस्या उत्पन्न कर सकता है।

महिलाएं जो प्रेग्नेंट और ब्रैस्ट-फीडिंग (स्तनपान) करती हो, उन्हें Noni प्रॉडक्ट से परहेज रखनी चाहिए और अपने निजी डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका उपयोग करना चाहिए।

अगर किसी को नोनी प्रॉडक्ट शुरू करते ही, एलर्जी और शरीर में दूसरी समस्या सामने आये, तो वे तुरंत नोनी कैप्सूल लेना बंद करे। पहले किसी विषज्ञय या डॉक्टर को दिखाए। उसके बाद ही वापस सेवन शुरु करे।

Vestige Noni Capsule Dosage – खुराक

वेस्टीज नोनी कैप्सूल के डोज की बात करे, तो इसके एक कैप्सूल 500 मिलीग्राम की होती है। वही दिन में 1 कैप्सूल लेना भी बहुत है। कई लोग 2 कैप्सूल प्रतिदिन कहते है, पर दूसरे शुद्ध आहार के साथ 1 कैप्सूल काफी है।

कई महीने इसका निरंतन सेवन के बाद कुछ हफ्ते इसका सेवन बंद कर सकते है।

Vestige Noni Capsule Price – कीमत

वेस्टीज नोनी कैप्सूल की कीमत 585 रुपए है, जिसमे 500 मिलीग्राम की 90 कैप्सूल आती है।
वही अमेज़न पर सबसे ज्यादा बिकने वाले Simply Nutra की Noni Capsule की कीमत भी 499 रुपए है, जिसमे वेस्टीज समान ही क्वांटिटी है।

Vestige डायरेक्ट सेलिंग कंपनी होने के कारण अंतिम उपभोक्ता को यह उत्पाद थोड़ा महंगा पड़ता है।

हमें उम्मीद है, कि इस लेख से आपको Vestige Noni Capsule के फायदे, नुकसान व खुराक समझ आ गए होंगे। अगर कोई भी सवाल या सुझाव है, तो हमे कमेंट में जरूर बताएं।

3.2/5 - (6 votes)
शेयर करे : Share It

11 thoughts on “Vestige Noni Capsule के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी व कीमत”

  1. विनोद कुमार वर्मा मसौढी पटना

    क्या नोनी खाली पेट लेना चाहिए ?

    1. नोनी कब लेना चाहीये खाणे से पहिले या बादमे सुभह या शाम

  2. Ajay Kumar Mandal

    क्या शरिरने खुजली होना इस्का side effects तो नहि है ?

  3. क्या इससे शरीर मै पानी की कमी रहने लगती है

  4. Age 29 yr female ko brain TB h 20×20 mm size medicine chal rahi h pls tell about kya suppliment lena chye vestige or others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *