Suncity Solar बिजनेस प्लान क्या है? फायदे व नुकसान

इस लेख में हम Suncity Solar नामक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के बारे में बात करने वाले है, जो काफी यूनिक प्रोडक्ट के साथ अपना MLM प्लान चला रही है।

यह लेख आपको Suncity Solar MLM Company, इसका मार्केटिंग प्लान और सोलर प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से परिचय करवायेगा।


Suncity Solar Review

साथ ही, क्या मुझे Suncity Solar Business से जुड़ना चाहिए? अंत में हम इस सवाल का जवाब भी देंगे।

Suncity Solar क्या है?

Suncity Solar, 29 मई 2019 को MCA के तहत जयपुर, राजस्थान से रजिस्टर हुई है। इसका पूरा नाम SHREE CHANDRAMANGAL SUNCITY MARKETING PRIVATE LIMITED है।

KL शर्मा और राकेश भाटी, Suncity Solar के संस्थापक है और जोधपुर, राजस्थान में इसका हेड-ऑफिस है।



suncity-solar-founder

Suncity Solar का कहना है, कि उनका विज़न हर घर सोलर और हर घर रोजगार का है, इसलिए उन्होंने सोलर-प्लांट को बतौर प्रोडक्ट, डायरेक्ट सेलिंग से प्रचार करने का सोचा है।

नेटवर्क मार्केटिंग प्लान के साथ सोलर प्रोडक्ट की बिक्री करना, इसे दूसरी MLM कंपनी से अलग बनाती है।

पढ़िए: 5 Billion Sales in Hindi

Company Profile

NameSHREE CHANDRAMANGAL SUNCITY MARKETING PRIVATE LIMITED
CINU40106RJ2019PTC065072
DirectorsRAKESH, KANHAIYA LAL
Incorporation Date28 May 2019
WebsiteSuncitysolar.in
Head officeJodhpur, Rajasthan
Email[email protected]
ProductsSolar Energy Products

Joining & Products

Sunicity Solar से कोई भी व्यक्ति बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है, जिसे Independent Distributor या Solar Advisor कहा जाता है।

जुड़ने के लिए इनकी वेबसाइट SuncitySolar.in पर जरूरी जानकारी देकर रजिस्टर कर सकते है।



लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आपको Suncity Solar के किसी एक प्रोडक्ट को खरीदना होगा, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते है।

Suncity Products Price List

Suncity-Solar-Products
Suncity Solar Maxima
  • MAXIMA – 11700 Rs
  • ULTRA MAXIMA – 15700 Rs
  • STREET MAXIMA – 17700 Rs
  • SOLAR MAXIMA – 24700 Rs
  • WINTER MAXIMA – 38700 Rs
  • WINTER SUPER MAXIMA – 61700 Rs
  • SUPER MAXIMA – 37700 Rs
  • 1 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 65700 Rs
  • 1.3 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 85700 Rs
  • 2 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 112700 Rs
  • 2.6 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 170700 Rs
  • 3 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 200700 Rs
  • 5 KW (48V) OFF GRID SOLAR SYSTEM – 310700 Rs
  • 5 KW (96V) OFF GRID SOLAR SYSTEM – 370700 Rs
  • 7.5 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 500700 Rs
  • 10 KW OFF GRID SOLAR SYSTEM – 700700 Rs
  • 3 KW ON GRID SOLAR SYSTEM – 190700 Rs
  • 5 KW ON GRID SOLAR SYSTEM – 280700 Rs
  • 8 KW ON GRID SOLAR SYSTEM – 410700 Rs
  • 10 KW ON GRID SOLAR SYSTEM – 500700 Rs
  • 3 HP SOLAR WATER PUMPING SYSTEM
  • 5 HP SOLAR WATER PUMPING SYSTEM
  • 7.5 HP SOLAR WATER PUMPING SYSTEM
  • 10 HP SOLAR WATER PUMPING SYSTEM
  • ON GRID SOLAR POWER SYSTEM
  • OFF GRID SOLAR POWER SYSTEM
  • V SOLAR WATER PUMPING SYSTEM

पढ़िए: Ads Exchange की सच्चाई

Suncity Income Plan

Suncity Solar में अलग-अलग प्रकार की इनकम है, जिन्हें आगे विस्तार से बताया है।

  • Retial Profit
  • Direct Referral Incentive
  • Team Performance Incentive
  • Rank Advancement Bonus
  • Royalty Incentive
  • Self Repurchase Incentive
  • Retail Performance Incentive
  • Performance Reward

1. Retial Profit

डिस्ट्रीब्यूटर Suncity Solar के प्रोडक्ट खरीदकर आगे बेच सकते है, जिसपर रिटेल प्रॉफिट मिलता है।

Suncity Solar के डिस्ट्रीब्यूटर को प्रोडक्ट MRP से कम कीमत, यानी DP (Distributor Price) पर मिलते है।



Retail Profit = MRP - DP

2. Direct Referral Incentive

जब एक पुराना डिस्ट्रीब्यूटर, निजी रूप से नए डिस्ट्रीब्यूटर को डाउनलाइन में रेफर करता है और वे Suncity Solar के प्रोडक्ट खरीदते है, तो उन्हें कुछ SV पॉइंट मिलते है।

डाउनलाइन के SV का 20%, Direct Referral Income होती है।

जैसे राम, श्याम को जोड़ता है और श्याम 10,000 का प्रोडक्ट खरीदता है, जिससे श्याम के पास 100 SV आ जाते है। तो राम को श्याम के SV का 20% यानी 20 SV मिलते है।

1 SV की कीमत 100 रुपए होती है, इस अनुसार श्याम की खरीद पर राम का कमीशन 2000 रुपये होगा।

3. Team Performance Incentive

Suncity Solar में जब लेफ्ट और राइट डाउनलाइन में SV मैच करते है, तो कुल SV का 12% इस इनकम के रूप में दिया जाता है।



जैसे अगर लेफ्ट डाउनलाइन में 100 SV और राइट डाउनलाइन में 200 SV करते है, तो इस अनुसार 100 SV की मैचिंग होगी और इसका 12% यानी 1200 रुपये (12 SV * 100) कमीशन होगा।

4. Rank Advancement Bonus

Suncity Solar में बहुत सारे रैंक है और उन रैंक को हासिल करने पर कुछ बोनस मिलता है, जिसे आप नीचे दिए टेबल में देख सकते है।

Left & Right TeamRankRank Advancement BonusTrip
800 SVTiger10%
3000 SVStar7%
12500 SV2 Star4%
50000 SV3 Star2%Goa By Flight (Self)
200000 SV5 Star1.25%Shimla & Manali (Self)
400000 SV7 Star1%Cruise (Self + One)
800000 SVDiamond1%Dubai (Self + One)
2000000 SVVenus1%Europe (Self + Three)
5000000 SVCrown.5%World (Self + Three)
10000000 SVBrand Ambassador0.25%4 Dham (Self + Three)

उदहारण, जैसे कोई डिस्ट्रीब्यूटर अपने राइट और लेफ्ट दोनों टीम में अलग-अलग 50,000 SV पूरी करता है, तो उसका रैंक 3 स्टार हो जाता है। इसपर उन्हें कुल SV का २% इस बोनस के रूप में मिलता है, साथ ही गोआ फ्लाइट की टिकट मिलती है।

5. Royalty Incentive

इस इनकम के तहत, डायमंड और उससे अधिक रैंक के डिस्ट्रीब्यूटर को हर महीने की डाउनलाइन मैचिंग SV पर कुछ प्रतिशत कमीशन मिलता है।

RankRoyalty Incentive %
Diamond1%
Venus0.5%
Crown0.5%
Brand Ambassador0.25%

6. Self Repurchase Incentive

अपनी पहली खरीद के बाद, जब भी डिस्ट्रीब्यूटर कोई खरीद करता है, तो उन्हें उसपर RSV पॉइंट मिलते है, जिसका 30% Self Repurchase Incentive होता है।



जैसे 100 RSV के प्रोडक्ट खरीद का 30% यानी 30 RSV (3000 Rs) कमीशन होता है।

7. Retail Performance Incentive

जब डाउनलाइन पूर्णखरीद करती है, तो उसपर भी RSV पॉइंट जनरेट होते है। इस इनकम में लेफ्ट और राइट डाउनलाइन के RSV पॉइंट को मैच किया जाता है और उसपर कुछ प्रतिशत कमीशन, निम्न टेबल अनुसार दिया जाता है।

RankRetail Performance Incentive
Tiger8%
Star7%
2 Star6%
3 Star5%
5 Star4%
7 Star3%
Diamond2%
Venus1%
Crown.5%
Brand Ambassador0.25%

8. Performance Reward

2022 के नवीनतम बिज़नेस प्लान PDF में इस इनकम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन यह इनकम भी डाउनलाइन की परफॉरमेंस पर निर्भर करती है।

पढ़िए: Safir Business क्या है?

Suncity Solar Review

अभी तक हमने Sunicity Solar की कंपनी प्रोफाइल, प्रोडक्ट और इनकम प्लान के बारे में जान लिया है, लेकिन कुछ और तथ्य भी मालूम होने चाहिए।



यूनिक प्रोडक्ट

एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में प्रोडक्ट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते है, क्योंकि उपभोक्ता हमेशा प्रोडक्ट के लिए पैसा देते है, नाकि इनकम प्लान के लिए।

प्रोडक्ट के मामलें में भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री से काफी हटके काम Suncity Solar ने किया है। वर्तमान में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) की जरूरत ज्यादा है, ऐसे में लोगो तक MLM मॉडल के द्वारा सोलर-प्रोडक्ट पहुँचाना, एक अच्छा कदम है।

लेकिन इसमें इन्हें काफी चेलेंज का सामना करना पड़ सकता है।

Suncity Solar के चेलेंज

सबसे पहले तो Suncity Solar के प्रोडक्ट की किमत 11,700 से शुरू होती है। बेशक सोलर पैनल और बैटरी महंगी होती है, लेकिन बड़ी रकम के कारण कुछ प्रतिभाशील डिस्ट्रीब्यूटर इससे नहीं जुड़ पाएंगे।

चूंकि अन्य डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में 1000 रुपये से भी शुरुआत कर सकते है, Suncity Solar को बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क बनाना बड़ा चैलेंज होगा।



दूसरी समस्या इसके यूनिक प्रोडक्ट के साथ ही आती है। Suncity Solar के प्रोडक्ट की तुलना हमने मार्किट में मौजूद Solar प्रोडक्ट से की, तो कीमत के मामलें में Suncity Solar के प्रोडक्ट समान्तर रेखा पर है, जो एक तारीफ करने लायक है।

पर डायरेक्ट सेलिंग में डिमांडिंग प्रोडक्ट का दबदबा रहता है, जिसे उपभोक्ता नियमित कई बार खरीदें, जो इनके प्रोडक्ट के साथ थोड़ा मुश्किल है।

अंतिम चैलेंज यह है, कि लोगो को Solar प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जागरूकता नहीं है, ऐसे में कुछ राज्य सरकारें इसपर सब्सिडी (Subsidy) देती है। जैसे गुजरात सरकार 40% तक सब्सिडी घर पर सोलर-पैनल लगाने पर देती है। ऐसे में Suncity Solar कैसे इन सब्सिडी के साथ या खिलाफ कार्य करेगी, यह भी विचार का विषय है।

क्या मुझे Suncity Solar से जुड़ना चाहिए?

यह फैसला आप पर निर्भर करता है। Suncity Solar एक लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है और प्रोडक्ट के मामलें में, इसने बेहतरीन काम किया है, लेकिन कुछ अपने चैलेंज भी सामने जरूर है।

इसके अतरिक्त इसका MLM इनकम प्लान दर्शाता है, कि यह पूर्ण-प्रोडक्ट आधारित कंपनी है, जिसमें खुदकी और डाउनलाइन की प्रोडक्ट बिक्री पर कमीशन मिलता है और यह कोई पिरामिड स्कीम नहीं है।



बतौर डिस्ट्रीब्यूटर आपको सोलर एनर्जी के प्रोडक्ट बेचने है और नए डिस्ट्रिब्यूटर को जोड़ना होगा, जो सभी लोग नहीं कर पाते है। अगर आप एक मार्केटिंग और प्रेजेंटेशन में अच्छे है, तो बेशक Suncity Solar बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

पढ़िए: KRS Multipro in Hindi

Categories MLM

Leave a Comment