STA Token Real or Fake in Hindi: STA Token एक प्रकार का क्रिप्टोकरेंसी है, जो हाल में बहुत ही चर्चे में है। इस टोकन को नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए बेचा जा रहा है।
इस पोस्ट में हम इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सारी जानकारी देगें और बतायेगें कि इसमें इन्वेस्ट करना लाभदायक है या नहीं।
STA Token क्या है?
STA टोकन का पूरा नाम Solar Techno Alliance है, जिसका संचालन Solar Techno Alliance Business द्वारा किया जाता है।
STA कंपनी का दावा है, कि यह AI, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट बनाती और बेचती है, इस कंपनी का टर्नओवर $1 ट्रिलियन से अधिक है। लगभग 30,000 से ज्यादा लोग इस कंपनी के उपभोक्ता है।
STA टोकन Binance (BSC) की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, इसलिए यह क्रिप्टो-टोकन है और क्रिप्टो-कॉइन नहीं।
STA टोकन के फाउंडर की जानकारी नहीं दी गई है और इसका एड्रेस भी मौजूद नहीं है। लेकिन STA Token के फ़ेसबुक पेज पर एम्स्टर्डम, नीदरलैंड का पता दिया गया है, जबकि इसका फ़ेसबुक पेज भारत से संचालित है। इससे STA Token के अस्तित्व पर शक पैदा होता है।
पढ़िए: Cashyy Tube App
STA Token Plan
STA टोकन एक लॉयल्टी टोकन है, इसे मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में 1 STA की वैल्यू $2.64 है, जो हमेशा बदलती रहती है।
Token Name | STA |
Decimal | 8 |
Standard | BEP-20 |
Supply | 210 Million |
Value | 0.03 USDT |
Launch | March 2022 |
Website | Statoken.io |
STA Token कैसे खरीदे?
पहले इसे TrustWallet के द्वारा खरीदा जाता था। लेकिन यह Binance जैसे बड़े एक्सचेंज में उपलब्ध नहीं है।
इसे Pancake Swap, Dex Trade, SuperEx, Vindax, CoinsBit जैसे एक्सचेंज पर खरीद सकते है।
आज-कल भारत में UP, बिहार जैसे राज्य में लोग नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए STA Token को भारी मात्रा में बेचा जा रहा है और कुछ लोग यह भी इस टोकन से वजह से वो लखपति बनने का दावा भी करते है।
पढ़िए: LiveGood Review
STA Token Income Plan
STA Token कि नेटवर्क मार्केटिंग प्लान में पाँच तरीके के इनकम दी जाती है, जो नीचे लिखे गए है।
इसमें पैसे निकालने के लिए आपके वॉलेट में कम से कम 10$ होना चाहिए। आप STA Token बेचकर पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। नीचे इसके इनकम के बारे में बताया है।
1. Farming Income
इसमें 8 पैकेज दिये जाते हैं। इसमें दावा किया जाता है कि आप पैसे इन्वेस्ट करके कुछ प्रतिशत कमीशन कमा सकते है। इसमें न्यूनतम $30 और अधिकतम 1000$ इन्वेस्ट कर सकते है। इसके पैकेज की जानकारी नीचे चार्ट में दी गई है।
2. Direct Investment Income
इस स्कीम में आप जितना पैसा इन्वेस्ट करते है उसका 5% आपको मिलता है। इसमें 10,000 से 100,000 निवेश कर सकते है। इसके पैकेज की जानकारी नीचे फोटो में दी गई है।
3. Direct Referral Income
इस स्कीम के अंदर आप जिस भी व्यक्ति को रेफर करते है, उसके इनकम का कुछ प्रतिशत आपको मिलता है। इसमे आपको 6% से 13% हर रोज़ कमीशन मिलता है।
4. Matching Bonus Income
इस स्कीम के अंदर आपको बोनस में पैसें मिलते है। यह बोनस आपको तब मिलता है जब आप कुछ अमाउंट कमा लेते हैं। जैसे की मान लीजिये अगर आप एक लाख या डेढ़ लाख कमा लेते है तो 6% से 13% के बीच आपको बोनस मिलता है।
5. Royalty Income
इसे सैलरी इंकम भी कहा जाता है। इसमें आपको आपके पैकेज के हिसाब से पैसे मिलते है। जितना ज्यादा आप इसमें निवेश करते है, उतना ज्यादा रिटर्न मिलता है।
पढ़िए: Ok Life Care
STA Token Review
हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको STA Token और इसके MLM प्लान के बारे में समझ आ गया होगा।
कई लोग STA Token में पैसा डाल रहे है और रेफेरल कमीशन कमाने के लिए जमकर प्रचार करते है। लेकिन इससे जुड़े कई कड़वे सच जानना जरूरी है।
इसलिए चलिए STA Token की सच्चाई जानते है।
छुपे हुए संचालक
STA Token ने बहुत से बड़े दावें किये है, लेकिन इसके संस्थापक और संचालक छुपे हुए है।
इन्होंने अपने फेसबुक पर एड्रेस नीदरलैंड का दिया है, जबकी दोनों फेसबुक एडमिन भारत से है।
इन्होंने नंबर के लिए मिलियन की जगह कुछ जगह करोड़ उपयोग किया है, जो दर्शाता है कि इसके मालिक भारत से ही है, जो छुप रहे है।
झूठे दावे
STA Token की वेबसाइट Statoken.io पर बहुत से झूठे दावें किये गए है। सबसे पहले तो ये Binance की टेक्नोलॉजी उपयोग कर रहे है।
STA जैसे टोकन बनाने में कुछ घंटों का समय लगता है और मामली बात है। लेकिन यह कंपनी खुदकों AI, IT और ब्लॉकचैन की बड़ी कंपनी बताती है, जबकि ऐसा कुछ है नहीं।
रिस्क वाला टोकन
STA Token की होल्डिंग चेक करने पर पता चला है, कि इसके 76% होल्डिंग सिर्फ 5 लोगों के पास है। जिससे इसे घुमाना (Manipulate) करना काफी आसान है।
इस टोकन का अधिक कंट्रोल इसके संचालक के पास ही है। यह टोकन कभी भी गिर सकता है और निवेश किया पैसा डूब सकता है।
मनी-सर्कुलेशन प्लान
Meta Force, Forsage, Royal Q और Pearlvine कुछ प्रशिद्ध उदाहरण है, जो क्रिप्टो एक साथ नेटवर्क मार्केटिंग प्लान चलाते है।
अगर हम डायरेक्ट सेलिंग रूल्स 2021 को समझे, तो यह साफ होता है, कि STA Token भारत में गैर-कानूनी है।
यह बिना किसी वास्तविक प्रोडक्ट के MLM प्लान चला रही है और इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न्स देती है। लेकिन इसके संचालक को पता है, कि यह घोटाला है। इसलिए वे सामने नहीं आते है।
क्या मुझे STA Token में पैसा डालना चाहिए?
नहीं, STA टोकन में पैसा डालना एक बेवकूफी है। क्योंकि यह एक Shitcoin है और पोंजी स्कीम फ्रॉड है।
कई लोग इसे अच्छा बताएंगे और ये वास्तव में अभी पैसा दे रही है। लेकिन इतिहास गवाह है, कि ऐसे घोटाले एक समय पर ज़रूर बंद होते है और ज्यादातर लोगों का पैसा डूब जाता है।
इसलिए आप अपनी लालच को कम करें और STA Token से दूर रहे। अगर आपको निवेश करके पैसे कमाने है, तो मार्केट में इससे कई बेहतर विकल्प मौजूद है।
पढ़िए: Pearlvine Review
aapka post accha laga sir..sir kya aap backlink denge.