क्यों सोनू शर्मा Naswiz छोड़कर Vestige से जुड़े? | MLM Latest News

आज के इस लेख में हम बात करने वाले है, कि सोनू शर्मा कौन है? क्यों सोनू शर्मा Naswiz Retails छोड़कर Vestige से जुड़े है?

सोनू शर्मा भारत के Top MLM Leaders में से एक है और लाखों लोग इन्हें फॉलो करते है। इनका यह फैसला, लाखो लोगो का सवाल बन गया है। इसलिए, चलिए जानते है, Why Sonu Sharma Left Naswiz & Joined Vestige?


सोनू शर्मा कौन है?

सोनू शर्मा Naswiz Retails के टॉप प्रमोटर पिछले 15 सालो से है। इनका असली नाम भूपेन्द्र शर्मा है, इनकी कंपनी Dynamic India Group भी भूपेंद्र शर्मा नाम पर ही रजिस्टर है।

Sonu-Sharma-Naswiz-to-Vestige-MLM

सोनू शर्मा के एक विडियो अनुसार, उन्होंने 2001 में CA पुरी की और उसके बाद वे एक टीचर के रूप में काम करते थे।

लेकिन कई बार सोनू शर्मा क्या बोलते है, उन्हें खुद पता नहीं होता है।



वे एक ओर कहते है, कि MLM में आने के लिए उन्होंने अपनी 2 लाख प्रति महीने देने वाली नौकरी छोड़ दी है। दूसरी ओर कहते है, कि MLM में आने से पहले उनके पास काले रंग का स्कूटर था।

2005 में 2 लाख हर महीने कमाने वाला व्यक्ति एक स्कूटर लेके क्यों घूमेगा। इसके अलावा वे यह भी कहते है, कि उनपर 3 लाख रुपए का कर्जा भी था। अब कौनसी बात सच है, ये उन्हें ही पता होगा।

यह कोई पहला किस्सा नहीं है, जिसमे सोनू शर्मा खुद नहीं जानते वो क्या बोल रहे है। ऐसे और भी किस्से और कारनामे आगे हम देखने वाले है।

क्या सच में सोनू शर्मा ने Naswiz छोड़ Vestige से जुड़े?

2019 में सोनू शर्मा ने अपनी 15 साल पुरानी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी को छोड़कर Vestige Business का हाथ पकड़ा है।

पहले यह खबर सबको फेक और गलत लग रही थी। लेकिन जब उनकी एक वीडियो Gautam Bali (Vestige के फ़ाउडर) के साथ जारी हुई, तो उनके Naswiz के फॉलोवर और डाउन-लाइन की पैरो तले जमीन खिसक गयी है।



उस वीडियो में Vestige में आने के लिए सोनू शर्मा को सब अभिनंदन करते है और वे छोटा-सा भाषण भी देते है।

मंकी लीडर की कहानी

ऐसे तो सोनू शर्मा सबको अच्छी कहानी सुनाते है और सिख देते है, लेकिन एक कहानी थोड़ी उल्टी पड़ गयी है।

तो कुछ समय पहले सोनू शर्मा ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाली थी। जिसमे वे Monkey Leader पर बात करते है।

उनके अनुसार वो लोग, जो अपनी MLM कंपनी बदलते है, वे मंकी लीडर होते है। 

अक्सर लोगो को जब कंपनी का प्लान और प्रोडक्ट पसंद ना आये और किसी कमी के चलते, बेहतर MLM कंपनी में जाते है।



sonu sharma ki company

इसी पर उन्होंने एक वाक्य भी कहा, कि 

कमी तो तेरे बाप में भी है, शाले। बदलेगा क्या शाले!!

आज यही बात उनपर भी लागू होती है। क्यों सोनू शर्मा ने उस कंपनी को छोड़ा, जो उन्हें हर महीने लाखो रुपए देती है? इन्होंने इस बात का साफ़ खुलासा नहीं किया है।

बतौर एक बड़े MLM लीडर और स्पीकर के रूप में किसी को भी ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। लेकिन ऐसे ही शब्दो का और मन-गठन कहानियों का इस्तेमाल सोनू शर्मा अक्सर करते है। वही उनके कहने और करने में बहुत फर्क है।

अधिकतर MLM लीडर कंपनी के प्रोडक्ट नहीं, लोगो के सपने बेचते है।

मोटिवेशन कुछ दिन के लिए अच्छा और जरुरी है, लेकिन उससे पहले जरुरी स्किल और ट्रेनिंग है। सिर्फ एक MLM लीडर की बात नहीं है, हमारे देश में हर सेमिनार में मोटिवेशन और सिर्फ सपने दिखाते है। और जरुरी चीज़े जैसे प्रोडक्ट, स्किल्स और वास्तविक फैक्ट को टाला जाता है।



Naswiz छोड़ Vestige से जुड़ने के कारण

अब हम बात करते है, कि क्यों सोनू शर्मा ने Naswiz छोड़ी और Vestige से जुड़े?

ऐसा कोई इकलौता कारण नहीं है, जिससे साफ हो कि उन्होंने Vestige को ही क्यों चुना। लेकिन कुछ महत्पूर्ण कारण हम नीचे दर्शा रहे है।

Money

सबसे बड़ा कारण यही सामने आता है, कि “पैसा“। हर एक व्यक्ति कितना भी पैसा कमा ले, थोड़े समय बाद, वो भी कम लगता है।

ऐसा ही MLM लीडर के साथ भी होता है। भारत की डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में अक्सर बड़े MLM लीडर कंपनियो द्वारा ख़रीदे जाते है।

सोनू शर्मा भारतीय MLM इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है और इसी नाम को अपना बनाने के लिए Vestige ने भारी राशि का इंतेज़ाम किया है। अब यह राशि लाखों में है या करोड़ो में इसकी पृष्टि हम नहीं करते है।



Government Regulations

अब बीते कुछ सालो ने MLM कंपनियो के प्रति सरकार थोड़ी कठोर हुई है। हाल ही में Future Maker, Qnet और अब eBiz पर बड़ी कार्यवाही हई है।

Naswiz का प्लान भी eBiz की तरह बाइनरी है और Naswiz के प्रोडक्ट भी कीमत अनुसार किफ़ायती नहीं है, जो कि पिरामिड स्कीम जैसी लगती है।

अक्सर जब MLM कंपनियो पर कार्यवाही होती है, तो कंपनी के टॉप प्रमोटर को भी नोटिस जाता है।

ऐसे में इन सब मामलों से बचने के लिए भी सोनू शर्मा Vestige से सौदा किया हो। अधिकतर eBiz के प्रमोटर भी वेस्टीज की तरफ रुख कर रहे है। क्युकी Vestige के पास इनसे बेहतर प्रोडक्ट है और डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन अनुसार काम करती है।

For Mentor

जो वीडियो सोनू शर्मा की वेस्टीज के साथ वायरल हुई है। उसमे सोनू शर्मा ने Naswiz छोड़ Vestige में आने का कारण बताया है।



उनका Naswiz में कोई मेंटर (Mentor) नहीं था। जो भी समस्या डाउनलाइन में थी, सब उनके सर आती थी।

अब Vestige के डायरेक्टर गौतम बाली उनके लिए Mentor समान है और उन्हें उनके नीचे काम करने से कम समस्या का सामना करना पड़ेगा।

उसके अलावा उन्होंने कहाँ कि, वे कंपनी का टर्नओवर और रैंकिंग देखकर नहीं आये है। एक और बात उन्होंने कही, कि 25 (लाख) छोड़कर आये है, तो 2-3 (करोड़) ही कमाएंगे। 

यानी कि Naswiz में 25 लाख की इनकम छोड़कर आये है, तो Vestige में 2 से 3 करोड़ कमाएंगे।

पर पेसिव इनकम क्यों छोड़ी?

यहाँ पर एक और सवाल सामने आता है। MLM हमेशा पैसिव इनकम के लिए जाना जाता है और MLM कोई जॉब नहीं है। इसमें आप सिर्फ एक से अधिक कंपनी में काम कर सकते है। जिसमें हमारी पैसिव इनकम बंद नहीं होती, जो की डाउनलाइन के काम करने पर मिलती है। 



लेकिन पता नहीं, सोनू शर्मा, Naswiz और Vestige का ऐसा क्या मामला चल रहा है। सोनू शर्मा का कहना है, कि उनकी और उमके प्रमुख डाउनलाइन Naswiz की इनकम छोड़कर Vestige में आये है।

जब आप अपनी पहली MLM कंपनी में छोड़कर दूसरी में जाते है, भले आप पहली कंपनी में काम नहीं कर रहे। आपको डाउनलाइन द्वारा की सेल्स पर प्रॉफिट मिलेगा, लेकिन ऐसा क्या सोनू शर्मा कर रहे है, उनके फोलोवर के लिए बड़ा सवाल है।

पढ़िए:

12 thoughts on “क्यों सोनू शर्मा Naswiz छोड़कर Vestige से जुड़े? | MLM Latest News”

  1. Hallo,
    I am working in reputated co. As Jt. Director. I have a very good skill in Hindi writing. My so many articles are published in top levels hindi newspaper. I want to write in blog. How to can start? Can I earn ? If yes what is the earning potential in blog writing? Please help. Thanks

    Reply
    • blogging can make you millionaire. You can start with creating basic free blog from blogger.com then move to wordpress. You have to give your 1 year in learning SEO, Website management and many more online skill. You don’t need coding knowledge to start a blog. After that you can earn from google adsense and affiliate marketing.

      Reply
      • sonu sharma jo bhi kiya karenge unki marji aapko koi taklif. agar aadmi galat hai to follow karna band kar do. right hai to galti mat nikalo. or galti to bolne me bhagwan bhi hui to sonu sharma g to insan h. why commant

        Reply
        • Wohi baat hum smjhana chahte hai.. Sonu Sharma Bhagwan nhi hai, lekin youth and uneducated direct seller unko bhagwan mante hai.. Galti toh sonu sharma aaj bhi karte hai, kher mera kaam information dene ka hai..

          Reply
  2. bilkul sahi likha he aapane mujhe padhakar acha laga aur bahot sare aapake articles bhi padh chuka hu. bahot acha likhate he aap..

    Reply
  3. Hemant bhai, Sonu sir ki net worth 44cr hai , or aap thik bol rhe ho aapka kaam sirf information dena hai , kyuki kisi bussiness or kisi bussiness men ko smjhne ke liye .. information ki nhi knowledege ki jarurat hoti h.

    Reply
  4. Mujhe toh Sonu Sharma ho ya phir koi sabhi log ek number ka thagi hote hai parantu jo log sirf kisi kaam ko kaam ki tarah kare toh logo ko ache practical work shikhaye aur apne batein par atal rhe wohi acche insaan ho ya network marketer hote hai.

    Reply

Leave a Comment