आज के आधुनिक समय में इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट और App है, जो घर बैठे पैसे कमाने का मौका देती है। उन्ही में से एक Rupeetub भी है।
Rupeetub काफी प्रचलित प्लेटफार्म बन चुका है, लेकिन लोग इसकी सच्चाई से अनजान है।
इसलिए यह लेख आपको Rupeetub पर सम्पूर्ण जानकारी देगा, जिसमें हम इसका निष्पक्ष रिव्यु करेंगे और समझेंगे, Rupeetub Fake या Real है?
Rupeetub क्या है?
Rupeetub का संचालन Rupeetub.com से होता है। WHOIS के आंकड़ों के अनुसार इसका डोमेन (Rupeetub.com) नवंबर 2022 में रजिस्टर हुआ था।
Rupeetub से कोई भी व्यक्ति मुफ्त में जुड़कर पैसे कमा सकता है। जुड़ने के बाद Rupeetub में अन्य लोगो को जॉइन कराके और वीडियो देख कर पैसे बनाये जा सकते है। लेकिन लोग इसमें से पैसा नहीं निकाल पा रहे है।
Rupeetub के अनुसार Rupeetub.com एक Cost Per Referral (CPR) वेबसाइट है, जोकि USA के Nevada City से रजिस्टर्ड है। इसमें पैसे कमाने का मुख्य तरीका वीडियो देखना है, जिसमें प्रति वीडियो देखने पर कुछ रुपए मिलते है। इसके अतिरिक्त इसमें नए लोगो को जोड़कर भी कमाई कर सकते है।
Rupeetub की वेबसाइट पर जाने वाले अधिकतर लोग भारत (81%), USA (3.1%) और मेक्सिको (2.5%) से है।
Rupeetub के फाउंडर के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है। Similar Web के आंकड़ों के अनुसार इसके मासिक विजिटर औसतन 5 लाख लोग है, लेकिन जनवरी में इस वेबसाइट को लगभग 50 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा है।
पढ़िए: Yes World Token
Rupeetub से कैसे जुड़े?
इससे जुड़ना बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको बस इसकी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इससे जुड़ने के लिए आपको कम से कम 18 वर्ष का होना जरूरी है। आगे के लेख में हमने गतिविधि तरीके से बताया है, कि आप इससे कैसे जुड़ सकते है।
Rupeetub से आप 2 तरीकों से जुड़ सकते है, पहला आप इनकी वेबसाइट पर जाकर खुद रजिस्टर कर सकते है, अथवा किसी मौजूदा प्रमोटर के Referral Link के द्वारा जाकर आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते है।
दोनों ही तरीकों से वेबसाइट में पहुँचने पर आपको नीचे दिए गया हुआ फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल ID और एक पासवर्ड देना होगा और इस तरीके से आप का Rupeetub से जुड़ जाएँगे।
Rupeetub में रजिस्टर करते ही आपको 250 रुपए रजिस्ट्रेशन बोनस के रूप में मिलते है।
पढ़िए: IX Global in Hindi
Rupeetub से पैसे कैसे कमाए?
Rupeetub से आप दो तरीके से पैसे कमा सकते है, जोकि निम्नलिखित है:
1. By Watching Videos
यह Rupeetub से पैसे कमाने का पहला तरीका है, जिसमें आप इसकी वेबसाइट में रोज़ वीडियो देखकर कुछ पैसे बना सकते है। इस इनकम के अंतर्गत कुछ वीडियो दिखाए जाते है और प्रति वीडियो देखने पर औसतन 30 रुपए इनकम दी जाती है। लेकिन समय के साथ हर वीडियो पर कम पैसे मिलते है।
2. Referral Income
इस इनकम को पाने के लिए आपको लोगो को Rupeetub जॉइन करने के लिए Refer करना होता है। Refer कराने के लिए आपको एक Referral Link मिलता है।
अगर आप किसी को अपने Referral Link से रेफर करते है और वह आपके लिंक से रजिस्ट्रेशन करता है, तो Rupeetub द्वारा प्रति व्यक्ति के रजिस्ट्रेशन करने पर लगभग 50 रुपए इनकम आपको दी जाती है।
Rupeetub से पैसे कैसे निकाले?
Rupeetub में वीडियो देखकर और लोगो को जॉइन कराके, जो इनकम आप कमाते है, वो इनकम आपके Rupeetub अकाउंट में जाती है।
Rupeetub अकाउंट से इनकम को अपने निजी बैंक अकाउंट में पाने के लिए आपको लगभग 5000 रुपए की कुल कमाई एकत्रित करनी होती, फिर इन पैसो को आप Phone Pay, Amazon Pay और Google Pay जैसे पेमेंट एप्लीकेशन के जरिये अपने निजी बैंक एकाउंट में पा सकते है।
पढ़िए: Kibho Coin in Hindi
Rupeetub Real or Fake?
हमें उम्मीद है, कि ऊपर दी जानकारी से आपको Rupeetub के बारे में समझ आ गया होगा।
Rupeetub.com के अनुसार, Rupeetub द्वारा 5 करोड़ से ज्यादा का पेआउट लोगो को दिया गया है और इनके रजिस्टर्ड यूजर की संख्या 8 लाख से भी ज्यादा है। लेकिन यह दावा आधा गलत है।
Rupeetub को जॉइन करने के बाद यह वीडियो देखने और रेफ़रल का पैसा देता है, लेकिन यह पैसे यूजर के हाथ में नहीं आते है।
सबसे पहले तो Rupeetub में 5000 रुपये की कमाई करना काफी मुश्किल है। क्योंकि शुरुआत में हर वीडियो पर 30 रुपये देता है, लेकिन समय के साथ यह राशि कम होती है।
इसके अतिरिक्त पहले भी ऐसे प्लेटफार्म फ्रॉड कर चुके है जैसे Wintub। इनमें बताया पैसा कभी निकलता नहीं है। Rupeetub के भी कई यूजर ने यह शिकायत की है।
इसलिए Rupeetub एक फेक प्लेटफार्म से और इसपर काम करके अपना समय बर्बाद ना करें। विज्ञापन देखकर पैसे कमाने का मॉडल टिकाऊ नहीं होता है और इसमें बहुत कम कमाई होती है। ऐसे में Rupeetub लोगो को ज्यादा कमाने का लालच देती है, लेकिन पैसा नहीं देती है।
Rupeetub से जुड़ने पर बस इस कंपनी का फ़ायदा होगा और बाक़ी के लोग नुक़सान में रहेंगे।
पढ़िए: Elonpe Review