RMCL Tulsi Elix-R in Hindi: इस लेख में आपको RMCL नाम की नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के प्रचलित हैल्थ प्रॉडक्ट तुलसी एलिक्स-आर के बारे में जानकारी देंगे, जो एक हर्बल प्रॉडक्ट हैं। अधिकतर MLM कंपनिया हेल्थ और वेलनेस प्रॉडक्ट रखती हैं, क्योंकि इनमें कमीशन ज्यादा होता हैं, जिसे डिस्ट्रीब्यूटर में बांटा जा सके।
RMCL Products List में मौजूद Tulsi Elix-R Review लेख में आपको निम्न बिन्दुओं पर जानकारी मिलेंगी।
- Tulsi Elix-R Benefits & Uses
- Tulsi Elix-R Side Effects
- Tulsi Elix-R Dosage
- Tulsi Elix-R Price
What is RMCL Tulsi Elix-R in Hindi?
RMCL Tulsi Elix-R एक हर्बल प्रॉडक्ट हैं, जो Radha Madhav Corporation Limited (RMCL) द्वारा निर्मित किया जाता हैं। एलोपैथिक दवाओं की श्रेणी से हटकर, यह प्रॉडक्ट एक आयुर्वेदिक गुणवत्ता युक्त हैं।
तुलसी से बने इस उत्पाद का मुख्य उपयोग शरीर में विष नाशक के रूप में किया जाता हैं। यह उत्पाद एन्टीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीडिजीज आदि सभी गुणों से परिपूर्ण हैं।
तुलसी युक्त इस प्रोडक्ट का उपभोग वैकल्पिक तरीके से करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद और लाभकारी होता हैं।
चूँकि RMCL कंपनी बंद हो चुकी है, इसलिए यह प्रोडक्ट भी नहीं मिलता है।
RMCL Tulsi Elix-R कैसे काम करती हैं?
प्रकृति में पाई जाने वाली विभिन्न पांच प्रकार की स्वच्छ तुलसी को मिलाकर इस तरल उत्पाद को बनाया जाता हैं।
पांचों प्रकार की तुलसी का अर्क बनाया जाता हैं और हर किसी को एक निश्चित पैमाने पर मिलाया जाता हैं।
- श्याम तुलसी,
- राम तुलसी,
- श्वेत तुलसी,
- वन तुलसी और
- नींबू तुलसी
ऊपर बताई गई तुलसी बेहतरीन प्रजाति की हैं, जो इस उत्पाद में इस्तेमाल की जाती हैं। तुलसी एलिक्स-आर शरीर में जहरीले अणुओं को तोड़कर विषाक्ता को नष्ट करती हैं।
RMCL Tulsi Elix-R Benefits in Hindi – फायदे
Tulsi Elix-R से निम्न संभावित फायदे हो सकते है-
- विष नाशक के रूप में
- त्वचा रोगों में कारगर
- पेट संबंधित लक्षणों से छुटकारा
- एलर्जी और संक्रमणों के इलाज में
- रक्तचाप सामान्य करने में लाभकारी
- हड्डीयों की कमजोरी दूर करने में
- मुँह के छाले ठीक करने में
- रक्त को साफ कर शारीरिक सौंदर्य निखारने में
- बालों में लगाने से जुएं और बाल झड़ने की समस्या खत्म करने में
- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर पाचन तंत्र ठीक करने में
- नाक, कान, आँख की सभी समस्याओं में
- शारीरिक स्वच्छता प्रदान करने में
- वीर्य वृद्धि में
- श्वसन संबंधी विकारों में
- उत्सर्जन प्रणाली को सुधारने में
- सर्दी, जुखाम, बुखार आदि सभी फ्लू विकारों में
RMCL Tulsi Elix-R Side Effect in Hindi – दुष्प्रभाव
आयुर्वेदिक ढंग से बने इस उत्पाद के बहुत कम स्थितियों में विपरीत प्रभाव दिखते हैं। ज्यादातर यह दवा शारीरिक विकास में पूरा सहयोग करती हैं।
हर्बल पदार्थों से निर्मित इस दवा के अभी तक कोई विपरीत प्रभाव शोध में उजागर नहीं हुए हैं। लेकिन हर तरह की सावधानी बरतना हमारी जिम्मेदारी हैं।
कुछ विशेष अपवादों में Tulsi Elix-R के सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। जैसे-
- उल्टी,
- दस्त,
- चक्कर,
- पसीना आना,
- थकावट आदि।
अन्य कई कारणों से ये सूचीबद्ध लक्षण पैदा हो सकते हैं, लेकिन इनको इस उत्पाद विपरीत प्रभाव मानना गलत होगा।
जिन लोगों को तुलसी या उससे निर्मित उत्पादों से एलर्जी या संवेदनशील हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
RMCL Tulsi Elix-R Dosage in Hindi – खुराक
- RMCL Tulsi Elix-R की खुराक शुरु करने से पहले अपने निजी डॉक्टर से सलाह ले सकते है, क्योंकि यह एक वैकल्पिक (Optional) उत्पाद हैं। जिसकी हर किसी को जरूरत नहीं होती।
- इस उत्पाद की खुराक का उपयोग बाहरी तथा आंतरिक दोनों शारीरिक वर्गों के लक्षणों में किया जाता हैं। हर तरह से इसका इस्तेमाल बेहतरीन साबित होता हैं।
- इसकी खुराक की मात्रा इस उत्पाद की बोतल पर साफ अंकित होती हैं, जिसका पूर्णतया पालन करना आवश्यक हैं।
- सामान्य रूप से, इसकी एक बूंद को एक गिलास पानी में मिलाकर 5 मिनट बाद सेवन करना चाहिए। एक लीटर पेयजल में इसकी 3-4 बूंदे मिलाकर अलग-अलग समय पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
- सामान्य लक्षणों में ही यह उपयोगी हैं। भारी लक्षणों में इसकी खुराक पर आधारित रहने के बजाय डॉक्टरी सहायता पर ध्यान देना चाहिए।
- बच्चों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन बच्चो को इस तरह के उत्पाद पर निर्भर ना करें।
- निर्देशित खुराक से ज्यादा इस्तेमाल करने हेतु फार्मासिस्ट सलाह की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
- इसकी खुराक छूट जाने पर कोई गंभीरता वाली बात नहीं हैं। छूटी खुराक को जरूरत के हिसाब से कभी भी लिया जा सकता हैं।
RMCL Tulsi Elix-R Price – कीमत
RMCL Tulsi Elix-R के 2 पैक की कीमत 350 रुपये हैं, जिसकी मात्रा 20ml हैं। जिसे आप ऑनलाइन स्टोर जैसे अमेजन या Snapdeal से खरीद सकते है। इसके अलावा RMCL कंपनी के डायरेक्ट सेलर से भी इसे आप प्राप्त कर सकते हैं।
RMCL Tulsi Elix-R FAQ
गर्भावस्था में बार-बार उल्टी की समस्याओं में यह दवा पानी के साथ कारगर हैं। आयुर्वेदिक होने के कारण यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित हैं। लेकिन गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी हैं।
हाँ, हर हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं की तरह यह भी भारत में पूर्णतया लीगल हैं।
इस विषय में कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं। दोनों को साथ में सेवन करने से पहले डॉक्टर से व्यक्तिगत संपर्क करना चाहिए।
नहीं, इस हर्बल दवा के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती हैं, क्योंकि यह एक वैकल्पिक पंसद हैं। यह पूर्ण रूप से स्वास्थ्य को निरोगी बनाने में सहायक हैं।
पढ़िए: