Rediff क्या है? Rediffmail Account कैसे बनाये

इस लेख में Rediff और Rediffmail के बारे में बतायंगे, जिसके चलते इस लेख में Rediff क्या है? Rediffmail क्या है? Rediff पर ID कैसे बनांये? Rediffmail का इस्तमाल कैसे करे? और Rediffmail क्या काम आता है? जैसे कुछ सवालों का जवाब देंगे।

Rediffmail क्या है?


Rediffmail, Rediff नामक कंपनी द्वारा बनाई गई, ईमेल सर्विस है। आपको जानकर ख़ुशी होगी, कि Rediff एक भारतीय कंपनी है, जिसकी शुरवात 1996 में अजीत बालकृष्ण ने की थी। Rediff के ऑफिस मुम्बई, दिल्ली, बंगलौर और न्यू यॉर्क में है।

Rediffmail के यूजर की संख्या अब 95 मिलियन यानी 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

Rediffmail एक भारतीय कंपनी का उत्पाद है, इसलिए Rediffmail बहुत सी भारतीय भाषा में काम कर सकता है। यह माइक्रोसॉफ्ट विंडो कम्प्युटर और एंड्राइड फोन में भी सपोर्ट करता है।



परन्तु, Rediffmail गूगल के Gmail जितनी सफल और सक्षम ईमेल सेवा नहीं देता है, इसलिए Rediffmail का इतना इस्तमाल ज्यादा लोग नहीं करते है।

Rediffmail की खाश बात यह है, कि यह सबको असीमित डिस्क स्पेस ईमेल डेटा स्टोर करने के लिए देती है, इसके अलावा बिजनेस के लिए Rediffmail का प्रो (Pro) वर्शन भी उपलब्ध है, जिसके इस्तमाल के लिए कुछ चार्ज देना होता है। जिससे आप Rediffmail Pro से ज्यादा फीचर्स इस्तमाल कर सकते है।

Rediffmail पर Account कैसे बनाये

Rediffmail पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है, सिर्फ आपके पास एक फ़ोन नंबर होना चाहिए, जिसपर OTP वेरिफिकेशन के लिए आएगा। Rediffmail पर अकाउंट बनाने के लिए आप इन नीचे बताये, स्टेप को फॉलो करे।

सबसे पहले आप Rediffmail की ऑफिसियल साइट पर रजिस्टर पेज पर जाए, इसके लिए आप नीचे दी लिंक पर क्लिक भी कर सकते है।

Step 1

जैसे ही आप Rediffmail की साइट पर जायँगे, आपके सामने ऐसा पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होती है।



  1. सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम बताना होगा, जैसे “Hemant Kumawat”
  2. अब यहाँ आपको अपनी मेल ID चुननी होती है, जो अलग हो। इसके लिए आप अपने नाम के पीछे कोई भी नंबर लगाकर यूनिक ID ढूंढ सकते है। जैसे “Hemantk321”
  3. इसके बाद आपको अपने Rediffmail अकॉउंट का पासवर्ड तय करना होता है। आप कम से कम 8 अक्षर का मुश्किल पासवर्ड तय करले।
  4. एक बार वापस आपको अपना पासवर्ड कन्फर्म करने के लिए लिखना होगा।
  5. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जो चालू हो और आपके पास मौजूद हो। क्योंकि इसी नंबर पर एक OTP आयेगा, जो वेरिफिकेशन के लिए जरुरी है।
  6. “ALTERNATE EMAIL ID” को भरना जरुरी नही है, परन्तु अगर आपके पास पहले की कोई ईमेल ID है और आप उसका भी इस्तमाल करते है, तो इसमें डाल दे।
  7. इसके बाद आप अपनी शहर चुन ले। अगर आपका नगर/शहर इस लिस्ट में नहीं भी है, तो जिले का नाम डाले, अन्यथा आप आस पास की किसी भी सिटी का नाम इस्तमाल करले।
  8. यहाँ आपको सिक्योरटी कैप्चा डालना होगा, जो आपको इमेज में दिख रहा होगा। ध्यान रखें, कि कैप्चा गलत ना हो।
  9. अंत में इस पेज पर आपको “Create My Account” पर क्लिक कर देना है। ओर आप अगले पेज पर आ जायेंगे।
Step 2

जैसे ही आप दूसरे पेज पर आ जायगे, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। आपको वो OTP उस बॉक्स में डालना है और Verify पर क्लिक करना है।

Step 3

जैसे ही आपका OTP वेरीफाई हो जाएगा, तो आपके सामने ऐसा पेज आएगा। जिसमे आपका Rediffmail ईमेल पता लिखा होगा।

इस तरह आप Rediffmail पर ID 2 मिनट में अपना अकाउंट बना सकते है। अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो कमेंट में हमे जरूर बताए।

Leave a Comment