आज के इस लेख में हम एक भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के बारे में जानकारी देंगे। जो पिछले 2 दशकों से भारत में काम कर रही है, और कई ऊंच-नीच से निकली है।
इस लेख में आपको RCM Company Profile, इसके इतिहास (History), बिज़नेस प्लान (Business Plan), इनकम प्लान (Income Plan) और प्रॉडक्ट (Products) के बारे में जानकारी देंगे। अंत में हमने कुछ अक्सर पूछे जाने सवाल (FAQ) भी डाले है, जिससे आपके मन में, जो भी सवाल है, वो दूर हो जाए।
तो चालिए बिना किसी देर के शुरू करते है।
RCM Kya Hai?
RCM की फुलफोर्म Right Concept Of Marketing है, जो Fashion Suitings Private Limited के अंतर्गत आती है और यह अप्रैल, 1988 में MCA के अधीन RoC-जयपुर, राजस्थान से रजिस्टर है।
RCM ने अपना MLM प्लान सन 2000 में चालू किया था, जो आज भी चल रहा है।
करुण जैन कछार और तिलोक चंद छाबरा इस कंपनी के वर्तमान डायरेक्टर है और इसका ऑफिस भीलवाड़ा, राजस्थान में है।
RCM कंपनी 2011 में स्थापित FDSA की फाउंडर मेंबर है। FDSA Member List में अभी 25 के आस-पास डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, जिसमें My Recharge, Mi Lifestyle, Ok Life Care और AWPL बड़े नाम है।
RCM Vs Rajasthan State Government
अपनी शुरुवात के पहले दशक में RCM बहुत अच्छे से विकसित हो रही थी। लेकिन 2011 के अंत में RCM को बड़ा नुकसान हुआ।
राजस्थान में ही, गोल्ड सुख नामक कंपनी ने 1.5 लाख लोगों के साथ 200 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया था। जो 18 महीने में 1.5 गुना पैसा रिटर्न करने का वादा करती थी।
इसके चलते राजस्थान में अन्य MLM कंपनी पर भी छापा पड़ा और दिसंबर, 2011 में RCM को बंद कर दिया गया।
उस समय सरकार के पास ठोस गाइडलाइन सही डायरेक्ट सेलिंग कंपनी और पिरामिड स्कीम में अंतर करने के लिए नहीं थी, जिसके कारण RCM को यह नुकसान झेलना पड़ा।
RCM प्रमोटर ने फिर अगले 10 महीने तक कंपनी का साथ दिया और इसी बीच दिल्ली और जयपुर में कंपनी फिर शुरू करने के लिए धरने दिए।
अंत में अक्टूबर, 2012 में अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान राज्य डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन जारी की गई और RCM फिर से शुरू हुई।
बहुत कम कंपनियां ऐसा कर पाती है, जो हमारे सिस्टम के खिलाफ चुनौती रखें और सफल हो सके।
आज के समय में RCM भारत में मौजूद लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में से एक है।
RCM Company Details
Name | Fashion Suitings Private Limited |
CIN | UU18108RJ1988PTC004383 |
Date of Incorporation | 11 April 1988 |
Directors | KARUN JAIN KACHHARA, TILOK CHAND CHHABRA |
Address | RCM WORLD, SPL-6, RIICO GROWTH CENTRE POST- SWAROOPGANJ , VIA- HAMIRGARH BHILWARA RJ 311025 IN |
Website | Rcmbusiness.com |
RCM Business Plan
RCM एक प्रॉडक्ट आधारित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। अन्य MLM कंपनी की तरह कोई भी व्यक्ति RCM से बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है।
RCM डायरेक्ट सेलर को 2 काम मुख्य करने पड़ते है,
1. प्रॉडक्ट बिक्री
RCM से जुड़ने के बाद प्रॉडक्ट खरीदना बेहद जरूरी है। 1,000 रुपये के प्रॉडक्ट खरीदने के बाद ही Sponsor की उपाधि मिलती है और आगे MLM प्लान पर काम कर सकते है।
इसके अतिरिक्त डायरेक्ट सेलर को प्रॉडक्ट MRP से कम कीमत DP पर मिलते है। इस अनुसार डायरेक्ट सेलर प्रॉडक्ट को आगे MRP पर बेचकर रिटेल प्रॉफिट कमा सकते है।
रिटेल प्रॉफिट = MRP - DP
2. रिक्रूटमेंट
दूसरा और महत्वपूर्ण काम RCM डायरेक्ट सेलर को करना होता है, वो रिक्रूटमेंट है। इसके अंतगर्त डायरेक्ट सेलर को अपने जैसे ही अन्य लोगों को बतौर डायरेक्ट सेलर RCM से अपनी डाउनलाइन में जोड़ना होगा।
इससे जो लोग डाउनलाइन में प्रॉडक्ट खरीदेंगे, उसका कुछ प्रतिशत मुनाफा अप-लाइन को भी मिलेगा।
याद रखिये, आपको पैसे लोगो को जोड़ने पर नहीं मिलते है। बल्कि जब आपसे जुड़े लोग कुछ प्रॉडक्ट खरीदते है, तो इनकम प्लान अनुसार आपको मुनाफा होगा।
RCM Products
RCM के प्रॉडक्ट की बात की जाए, तो इस कंपनी के पास 250 से 300 प्रॉडक्ट है, जिसमे FMCG, पर्सनल केअर, हेल्थ केअर, होम केअर, इलेक्ट्रिक प्रॉडक्ट मौजूद है।
RCM के पास Nutricharge नामक वेलनेस प्रॉडक्ट रेंज भी है, जिसका विज्ञापन अमिताभ बच्चन से कराया गया है।
कीमत अनुसार RCM के प्रॉडक्ट अन्य MLM कंपनी जैसे Herbalife, Forever Livings और Amway से ज्यादा किफ़ायती है। RCM प्रॉडक्ट पैकेजिंग से दिखने में भी क्वालिटी वाले लगते है।
आप RCM के सभी प्रॉडक्ट, उनकी कीमत और BV के बारे में जानकारी नीचे दी लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।
RCM Income Plan
RCM इनकम प्लान के बारे में जानने से पहले हमें इसके एक मुख्य पहलू के बारे मे जानना चाहिए, जो कि RCM में BV के नाम से जानी जाती है।
BV का फुल फॉर्म Business Volume होती है। यह BV, RCM कंपनी की एक मुद्रा यूनिट हैं। BV के द्वारा एक RCM डायरेक्ट सेलर अपनी आय को निकाल सकता है।
BV हर RCM प्रॉडक्ट पर पहले से निर्धारित होती है। जो कि डायरेक्ट सेलर को हर खरीद अनुसार मिलती है।
RCM अपने डायरेक्ट सेलर को तीन प्रकार की इनकम प्रदान करती है, जो कि निम्नलिखित हैं,
- Performance Bonus.
- Royalty Income.
- Technical Bonus
ऊपर दी गई सभी प्रकार की इनकम को विस्तार से समझते हैं।
1. Performance Bonus
इस इनकम के अनुसार RCM कंपनी अपने डायरेक्ट सेलर को निश्चित BV पर निश्चित प्रतिशत की इनकम प्रदान करती हैं।
नीचे दिए गए टेबल के द्वारा आप यह देख सकते हैं, कि कितने BV तक RCM द्वारा कितना प्रतिशत इनकम प्रदान किया जाता है।
कुल BV | परफॉर्मेंस बोनस |
5,000 BV | 10% |
10,000 BV | 12% |
20,000 BV | 14% |
40,000 BV | 16.5% |
70,000 BV | 19% |
1,15,000 BV | 21.5% |
1,70,000 BV | 24% |
2,60,000 BV | 26.5% |
3,50,000 BV से ज्यादा | 29%-32% |
उदाहरण: मान लीजिए अगर कोई रमेश नाम का RCM डायरेक्ट सेलर 5,000 या इससे BV कंपनी ज्यादा करता है। तो ऊपर दिए गए चार्ट द्वारा आप देख सकते हैं, कि उसका लेवल 12 प्रतिशत पर आएगा और इस प्रकार RCM द्वारा उसे 5,000 BV का 12 प्रतिशत यानी 600 रुपये का परफॉर्मेंस बोनस प्रदान किया जाएगा।
2. Royalty Bonus
Royalty Bonus के अनुसार RCM अपने डायरेक्ट सेलर को 3% से 8% तक की इनकम प्रदान करती है।
मेन लेग में कुल BV | अन्य लेग में कुल BV | रॉयल्टी मेन लेग के BV पर |
3,50,000 या इससे अधिक | 1,15,000 या इससे अधिक | 3% |
3,50,000 या इससे अधिक | 1,70,000 या इससे अधिक | 4.5% |
3,50,000 या इससे अधिक | 2,60,000 या इससे अधिक | 6% |
3,50,000 या इससे अधिक | 3,50,000 या इससे अधिक | 8% |
इस इनकम को पाने के लिए RCM डायरेक्ट सेलर को कुछ शर्ते पार करनी होती है, जो कि निम्नलिखित है।
- अगर एक RCM डायरेक्ट सेलर को 3 प्रतिशत रॉयल्टी इनकम चाहिए, तो उसे अपने मेन लेग में 3,50,000 BV तथा अन्य लेग में 1,15,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य है। मेन लेग अर्थात वो लेग जिसमें सबसे ज्यादा प्रॉडक्ट खरीद हुई हो।
- अगर एक RCM डायरेक्ट सेलर को 4.5 प्रतिशत रॉयल्टी इनकम चाहिए, तो उसे अपने मेन लेग में 3,50,000 BV तथा अन्य लेग में 1,70,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य है।
- अगर एक RCM डायरेक्ट सेलर को 6 प्रतिशत रॉयल्टी इनकम चाहिए, तो उसे अपने मे मेन लेग में 3,50,000 BV तथा अन्य लेग में 2,60,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य है।
- अगर एक RCM डायरेक्ट सेलर को 8 प्रतिशत रॉयल्टी इनकम चाहिए, तो उसे अपने मेन लेग में 3,50,000 BV व अन्य लेग में भी 3,50,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य है।
यहाँ कुछ बिन्दु है, जो ध्यान में जरूर रखें।
- Royalty Income के लिए सालाना 1500 BV से ज्यादा की पर्सनल खरीद होनी चाहिए।
- अगर किसी व्यक्ति के पास मेन लेग (3,50,000+ BV ) के साथ-साथ एक अन्य लेग में 3,50,000+ BV और एक लेग में 1,15,000+ BV है, तो उसे दो लेग (3,50,000+ की) पर Royalty Income मिलेगी।
3. Technical Bonus
Technical Bonus के रूप मे RCM कंपनी अपने डायरेक्ट सेलर को कंपनी के कुल BV टर्नओवर में से 1 से 5 तक प्रतिशत बांटती है।
मेन लेग में कुल BV | अन्य लेग (Second Leg) में कुल BV | टेक्निकल बोनस मेन लेग की BV पर |
5,00,000 या इससे अधिक | 5,00,000 या इससे अधिक | 1% |
10,00,000 या इससे अधिक | 10,00,000 या इससे अधिक | 1.75% |
22,00,000 या इससे अधिक | 22,00,000 या इससे अधिक | 2.50% |
48,00,000 या इससे अधिक | 48,00,000 या इससे अधिक | 3% |
100,00,000 या इससे अधिक | 100,00,000 या इससे अधिक | 3.50% |
200,00,000 या इससे अधिक | 200,00,000 या इससे अधिक | 4% |
500,00,000 या इससे अधिक | 500,00,000 या इससे अधिक | 4.50% |
1000,00,000 या इससे अधिक | 1000,00,000 या इससे अधिक | 4.75% |
2500,00,000 या इससे अधिक | 2500,00,000 या इससे अधिक | 5% |
Technical Bonus को पाने के लिए कुछ शर्ते हैं, जो कि निम्नलिखित है:
- Technical Bonus इनकम को प्राप्त करने के लिए RCM डायरेक्ट सेलर को हर महीने 1500 BV का प्रोडक्ट पर्सनली खरीद करना अनिवार्य है। यह 1500 BV का पर्सनल खरीद RCM डायरेक्ट सेलर को उस साल करना होता है, जिस साल वह Technical Bonus पाना चाहते हो।
- Technical Bonus पाने के लिए RCM डायरेक्ट सेलर को 8% रॉयल्टी इनकम लगातार 3 महीने के लिए पाना अनिवार्य है, और यह कार्य करके एक डायरेक्ट सेलर Technical Bonus पाने के लिए योग्य बन जाता है।
- जब किसी RCM डायरेक्ट सेलर के मेन लेग के अलावा किसी अन्य लेग में 5,00,000 BV से ज्यादा का बिजनेस होता है, तब डायरेक्ट सेलर अपने उस अन्य अलग से टेक्निकल बोनस पाता है।
- एक डायरेक्ट सेलर को Technical Bonus मेन लेग में जितनों को भी जितना यह बोनस मिल रहा है, उसमें से घटाकर दिया जाता है।
FAQ
RCM से जुडने के लिए आपको किसी Sponsor/Upline की जरूरत होती है। जिनके नीचे यानि डाउनलाइन में आपको जुड़ना होगा। इसके लिए आप किसी भी मौजूदा RCM डायरेक्ट सेलर से संपर्क कर सकते है।
डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के कारण अब किसी भी MLM कंपनी में जुडने की फीस नहीं देनी होती है। लेकिन अब प्रॉडक्ट खरीदने की जरूरत होती है, RCM से आपको औसतन 1000 रुपये के प्रॉडक्ट शुरू में लेने होंगे।
RCM से जुडने के लिए आपके पास आधार-कार्ड होना चाहिए। अगर आप 18 वर्ष के कम उम्र के है, तो अभिभावक की जानकारी दे सकते है। इसके अलावा पेन-कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।
हाँ, RCM में आपको लोगों को जोड़ना होता है। लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है, इसमें आप सिर्फ रीटेल प्रॉफ़िट भी कमा सकते है, सिर्फ RCM के प्रॉडक्ट MRP पर आगे बेचकर। लेकिन अगर आप MLM से अच्छी इनकम चाहते है, तो लोगों को जोड़ना बेहद जरूरी है।
हाँ, RCM एक प्रमाणित MLM कंपनी है, जो प्रॉडक्ट आधारित और पूरी तरह से लीगल कंपनी है। इसे आप फ्रॉड नहीं कह सकते।
पढ़िए:
क्या असम का भी वही हाल हो सकता है जो फ्यूचर प्लान का हुआ था क्या आरसीएम आखिरी आदमी को रॉयल्टी पहुंचाएगी क्या उसको कुछ बेनिफिट मिलेगा आज उदाहरण के तौर पर मान लो कि सारा आदमी ज्वाइन हो चुके हैं आरसीएम से तो क्या आखिरी आदमी को इनकम कैसे मिलेगी
RCM, फ्यूचर मेकर की तरह बंद तो नहीं होगी, क्युकी RCM प्रोडक्ट आधारित है. इनकम की बात करे,तो यह आपकी मेहनत और स्किल पर निर्भर करती है.
kisi ki bhe garnti nahi hai
Kabhi bhi last joining nahi ho sakta, Bharat me har ghante ya minutes me 48000 child janm lete hain, esliye eski chinta n kare,,
सुरेश भाई असम के सारा आदमी जुड़ गया,तो दूसरे प्रान्त में बिज़नेस को बढ़ाओ ,अगर वहाँ भी जुड़ गए तो और दूसरे प्रान्त में बढ़ो।और उसके बाद तो पूरी दुनिया बाकी है।
Payment tho na miligi liking use ki jarrorat ka shaman Kam damo me meliga tho
RCM से income सिर्फ प्रोडक्ट खरीदने पर होती है ना की आदमी जोडने पर
अगर हर आदमी अपना महीने का किराना भरता रहेगा तो हा आखरी आदमी को भी income हर महीने आती रहेगी
Sir abadi badhna band nahi hua,jis din pura india nasbandi Kara liya aur insan kapra pahnana,namak khana chor Diya damjh lijiyga rcm ab nahi chalega
Sir ,
Ye to apko phle rcm ko join karna hoga. Aur fhir agar app last person rhe to apko pata chal hi jayega ki apko income kese milegi. Phle wo aakri admi to Bane.
Bhiyaa yaa RCM Mai sponsor or purposer Koon hota hai join karwa at samay Kaya fill karay please batiyaa example
Ek joining form fill karna padhega or jo aapko company se judwa rha hai, wo aapka sponser hoga. uske baad aapko company ke product kharidne hoge or unhe aage bechna hoga.. iske saath saath naye logo ko aapko company me jodkar sponser karna hoga
Rcm product are not costly # jis paise se hm traditional market se grocery lete hai aur use karte hai usi paise se hame rcm product kharidana hai aur use karne hai # its too simple other mlm company se kam price ka saman hai yaha
Rcm ka product bilkul bhi mahanga nahi kyoki rcm indian rate, indian culture, indian mentality me kam karti hai rcm is the best mlm company
Books chahi sir
RCM.call.9472768115.pegrup.hai.josari.samasya.rcm.se.hai.jo.solf.hogi.samjhaya.jaye.ga.aap.ke.aanurodh.pe.aapka.number.grup.mesamil.hoga.last.aadmi.ka.bhi.enkam.hota.hai.sar.bacha.janm.leta.hai.our.ak.bar.old.hokar.marta.hai.fir.silsila.chalta.jata.hai.ushi.tarah.hai.rcm.bussines
Hame bhi thoda kam vishvash hai
friend myself Kuldeep chauhan..
Rcm is a legal and legend market concept……..h
#Healthy life
# self dependent
Best regards
( Kuldeep Kumar )
RCM BUSINESS IS BETTER THAN SIMPLE MARKETING..
ek bar join ho jao bas aor lage raho jis traha tum kam karoge usi traha paisa ayega
ghar ka saman lena hi padta hai to kiu ma rcm se le jnha se hamko income bhi mile.jo rcm ko pahchan gaya wo ho gaya diwana
Are bhai Rcm nahi karoge to Kya karoge dost
Rcm is one of the best company since products are reasonable, qualitative and quantitative as compare to other market products… so please dont hesitate to join… and do the work seriously… it will definitely change your life….
RCM Mai ham fase dusroko kyu fasaye
Kyu kya huya aapke saath Sir asa…….. Plese Explain
Rcm me joining karne ke bad lagbhah kitne ka saman kharid sakte hai jaruri nahi ki 1000 ka saman le 2q.paisa accaunt me transfer kab hota hai hai 500 b.v.me jo paisa banta hai vah account me aajata hai ya pin genrate hone par paisa aata hai please jankari de
200 se 300 amounts hone per aap ke account me transfer money ho Jata hai
RCM me join karane ke liye kya karana hota tatha commission kaise distribution hota he . minimum Kitana BV ka saman kharidana hota he
.
Koun si mlm company hain jo RCM se kam rate me products deti hain ?
Koi nhi
RCM is the only direct company with real daily need products required according to indian culture, priced according to the normal market with best quality in the same cost range. Products are such that if any body does or does not in direct selling, doesn’t matter, they had to purchase same type of products fro. Market at higher rate. So there is never a question of loosing money for any common average income status person, which is in contrast to the other all companies.
aap ko nahi lagta ki MLM companies local market ko nast kar rahi hai. jab log MLM se saman kharidenge to local businessman kya karega. ye desh hit me nahi hai. isse beroggari aur badhegi. Lock down ke samay local vyapariyo ne hi hamari maddad ki thi , hame ye yaad rakhna chahiye.
मै आपकी बात से पूर्ण सहमत हूँ। बेशक ई-कॉमर्स, मॉल, लोकल मार्केट और MLM एक-दूसरे के विरोधी है और सबके अपने फायदे व कमी है।
Sir Rcm Company Kbhi Futur me Bnd to nhi ho skti na…..
भाई मैं आपसे RCM के बारे में पुरी जानकारी लेना पसन्द करूंगा !
Agr mai 100000 ka mal utha k sell kr du mera kitna profit hoga
Hi, RCM Me join kaise hona chahiye kiya karna hai or q?
Kese Fase Aap Mujhe Samjhayenge
Aap Mujhe Bataoge
Sure apni khridari per bhi income aayga kaya
कृपया RCM के टॉप अचीवरस के बारे में आप बताये और प्रोडक्ट बेस मनी सर्क्युलेशन क्या होता है इस विषय पर भी बताये क्यूंकि आज के समय में ज्यादातर नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी अपने उत्पाद को ऊँचे दाम पर बेचती है l