मितेश अग्रवाल की पहली कंपनी RMCL पर दाग लगने के बाद अब एक ओर नई कंपनी इन्होंने शुरू की है, जिसका नाम Phyto Atomy रखा गया है।
बेशक यह नई कंपनी Phyto Atomy, RMCL से पूरी अलग है और इसे कंपनी ने Direct Selling 2.0 कहा है।
कई लोग Phyto Atomy को साउथ कोरिया की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी Atomy (एटोमी) समझ लेते है, क्योंकि इनके नाम समान लगते है।
इस लेख में हम Phyto Atomy के बारे में विस्तार से जानेंगे और इसके इनकम प्लान को विस्तार से समझेंगे। तो चलिए, बिना किसी देर के शुरू करते है।
Phyto Atomy क्या है?
Phyto Atomy कंपनी का पूरा नाम Phyto Atomy Private Limited है। यह मुंबई से MCA के तहत रजिस्टर हुई है।
डायरेक्ट सेलिंग प्लान के साथ इनकी वेबसाइट पर एफिलिएट प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी दी गयी है। वही इस कंपनी के पास एक बड़ी प्रॉडक्ट सूची है, जिसमे 15,000 से भी अधिक प्रॉडक्ट होने का दावा भी है।
RMCL की कहानी
RMCL की कहानी Phyto Atomy की स्थापना से जरूर जुड़ी हुई है।
RMCL भारत की शायद पहली डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, जो स्टॉक मार्केट में दर्जित है।
Future Maker कंपनी पर पिरामिड स्कीम घोटाले की कार्यवाही होने के बाद, डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में इस कंपनी के खिलाफ भी सवाल खड़े हुए थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसने भी अपना Galaxy Business Plan फ्यूचर मेकर को देखकर जारी किया था, जो मनी-सर्कुलेशन करता था।
इसी के चलते यह कंपनी बंद होने के कगार पर है, लेकिन अभी भी RMCL का स्टेटस एक्टिव जरूर है और अब एक नयी कंपनी की शुरुआत की गयी है।
Phyto Atomy Company Profile
Name | PHYTOATOMY PRIVATE LIMITED |
CIN | U74999MH2020PTC345454 |
Directors | Ajay Singh, Kailas Bhikan Patil |
Registration Date | 07 September 2020 |
Website | phytoatomy.com |
Head office | Thane, Maharashtra |
[email protected] | |
Product Categories | Health Care, Personal Care, Electrical Appliance, Food etc. |
Phyto Atomy Income Plan
Phyto Atomy कंपनी ने 9 इनकम तय की है।
- Retail Profit
- Direct Income
- Matching Income
- 20% of Direct Matching
- Performance Bonus
- LDB Bonus
- Super LDB Bonus
- Royalty Bonus
- Company Turnover Bonus
SBV, RBV और Phytomi Cash
इन इनकम को समझने से पहले SBV, RBV और Phytomi Cash के बारे में जान लेते है।
SBV की फुल फॉर्म Starter Business Volume है। यह कंपनी के द्वारा बनाई गई एक मुद्रा यूनिट है, जिसकी वैल्यू हर प्रॉडक्ट पर पहले से निर्धारित की गई है और यह SBV कंपनी द्वारा हर प्रॉडक्ट पर प्रदान की जाती है।
RBV का फुल फॉर्म Repurchase Business Volume होती है। यह कंपनी द्वारा कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को प्रॉडक्ट की पूर्ण-खरीद (Repurchase) पर प्रदान की जाती है।
Phytomi Cash की वैल्यू कंपनी द्वारा ₹1 निर्धारित की गई है। यह Phytomi Cash का उपयोग करके डायरेक्ट सेलर कंपनी के प्रॉडक्ट मैन्युफैक्चरिंग रेट पर पा सकता है और अपनी डाउनलाइन को भी प्रॉडक्ट Phytomi Cash पर उपलब्ध करवा सकते है।
1. Retail Profit
Phyto Atomy कंपनी द्वारा दी जाने वाली पहली प्रकार की इनकम का नाम Retail Profit है।
इस इनकम के अनुसार कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर को हर प्रॉडक्ट 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करती है, जिसे डिस्ट्रीब्यूटर प्राइस (DP) कह सकते है।
Distributor Price पर मिलने वाले प्रॉडक्ट को डायरेक्ट सेलर MRP पर बेचकर एक अच्छा खुदरा मुनाफा कमा सकता है।
2. Direct Income
इस इनकम को पाने के लिए डाउनलाइन में नए लोगो को जोड़ना होता है।
Phyto Atomy का डायरेक्ट सेलर बनने के लिए तीन प्रकार के पैकेज खरीदने का विकल्प होता है। जितना बड़ा और महंगा पैकेज खरीदते है, उतनी ज्यादा Direct Income होती है।
नीचे दी टेबल में यह देख सकते है, की किस पैकज के लिए कितनी SBV की खरीद करनी होती है।
पैकेज | SBV |
Charlie | 2500 |
Bravo | 12,500 |
Alpha | 37,500 |
2500 SBV के प्रॉडक्ट पैकेज की कीमत 5000 रुपये तक हो सकती है। यहाँ चार्ली, ब्रावो और अल्फा पैकेज को हम भिन्न लेवल मानेंगे।
Direct Income खुदके लेवल और नयी आने वाली डाउनलाइन के लेवल पर निर्भर करता है। यह इनकम आप नीचे दी टेबल से समझ सकते है।
Self Level | On Charlie Downline | On Bravo Downline | On Alpha Downline |
Charlie | 750 Rs | 2500 Rs | 2500 Rs |
Bravo | 750 Rs | 3750 Rs | 5625 Rs |
Alpha | 750 Rs | 3750 Rs | 11250 Rs |
मान ले, अगर आपका लेवल ब्रावो है और डायरेक्ट डाउनलाइन में एक चार्ली व एक ब्रावो लाते है, तो उसपर 750 रुपये और 3750 रुपये क्रमश डायरेक्ट इनकम मिलती है।
3. Matching Bonus
Phyto Atomy के हर डिस्ट्रीब्यूटर के पास 2 ऑर्गेनाइजेशन होते है, जिसमें नए लोगो को जोड़ना होता है।
इन 2 ऑर्गेनाइजेशन में मौजूद डाउनलाइन की SBV पर Matching Bonus दिया जाता है।
Matching Bonus प्रतिशत स्वयं द्वारा खरीदे पैकेज पर निर्भर करता है। चार्ली, ब्रावो और अल्फा पर क्रमश 7%, 8% व 9% मैचिंग बोनस दिया जाता है।
मान ले, अगर पहले ऑर्गेनाइजेशन से 5000 SBV की और दूसरे ऑर्गेनाइजेशन से 6000 SBV की खरीद हई है, तो यहाँ 5000 SBV की मैचिंग इस महीने होगी। आपने ब्रावो पैकेज शुरू में खरीदा था, तो इस अनुसार 8% मैचिंग बोनस मिलेगा। तो 5000 SBV का 8 प्रतिशत 400 होगा।
4. 20% Of Direct Matching Income
इस इनकम के तहत आपके डायरेक्ट डाउनलाइन की मैचिंग इनकम का 20 प्रतिशत प्रदान किया जाता है।
5. Performance Bonus
Performance Bonus इस कंपनी में पूर्ण-खरीद यानि Repurchase पर दिया जाता है। जब भी स्वयं द्वारा या डाउनलाइन में भी दूसरी बार कोई प्रॉडक्ट की खरीद करता है, तब उसपर RBV पॉइंट दिये जाते है।
इन्हीं RBV के आधार पर Performance Bonus का प्रतिशत तय किया जाता है।
RBV | Performance Bonus |
1 – 4999 | 10% |
5000 – 9999 | 12% |
10000 – 19999 | 14% |
20000 – 39999 | 16% |
40000 – 69999 | 18% |
70000 – 114999 | 20% |
115000 – 169999 | 22% |
170000 – 200000 | 25% |
ऑर्गनाइज़ेशन 1 से मिलने वाले Performance Bonus को 3 स्टेप में गिना जा सकता है।
- सबसे पहले ऑर्गनाइज़ेशन 1 और ऑर्गनाइज़ेशन 2 में मौजूद डायरेक्ट डाउनलाइन के RBV के साथ स्वयं के RBV को जोड़ते है। उसके बाद कुल RBV को मध्य नज़र रखते हुए, ऊपर बताई टेबल के अनुसार, खुदका Performance Bonus प्रतिशत तय होता है।
- अब उसके बाद ऑर्गनाइज़ेशन 1 में मौजूद डायरेक्ट डाउनलाइन की RBV पर भी टेबल अनुसार Performance Bonus प्रतिशत तय होता है।
- अंत में खुदके और ऑर्गनाइज़ेशन 1 के Performance Bonus प्रतिशत को घटाते है, जो भी उत्तर आता है, उतना प्रतिशत Performance Bonus ऑर्गनाइज़ेशन 1 में मौजूद डायरेक्ट डाउनलाइन की RBV पर दिया जाता है।
इन्ही स्टेप के माध्यम से ऑर्गनाइज़ेशन 2 से मिलने वाले Performance Bonus को गिन सकते है।
6. LDB
लीडरशिप डेव्लपमेंट बोनस भी पूर्ण-खरीद पर निर्भर करता है। जब डाउनलाइन की दोनों ऑर्गनाइज़ेशन में 25,000 RBV होते है, तब 1 LDB पॉइंट दिया जाता है। जितने ज्यादा LDB पॉइंट एकत्रित करते है, उतना ज्यादा यह बोनस दिया जाता है।
1 LDB पॉइंट = कंपनी की कुल RBV का 7% / कुल LDB पॉइंट वितरित
ऊपर दिये फॉर्मूला अनुसार जो भी LDB पॉइंट का मूल्य निकलता है, उसके अनुसार LDB बोनस दिया जाता है।
7. Super LDB
LDB की तरह ही Super LDB इनकम है। लेकिन इसमें 1 Super LDB पॉइंट के लिए दोनों डाउनलाइन ऑर्गनाइज़ेशन में अलग-अलग 50,000 RBV करनी होती है।
एक Super LDP पॉइंट की वैल्यू निम्न सूत्र से निकाली जाती है।
1 LDB पॉइंट = कंपनी की कुल RBV का 5% / कुल Super LDB पॉइंट वितरित
8. Royalty Income
नीचे दिए गए चार्ट पर आप यह देख सकते है, कि किस ऑर्गेनाइजेशन में कितनी RBV की कुल खरीद होने पर कंपनी द्वारा कितने प्रतिशत Royalty Income प्रदान की जाती है।
Main Organization | Other Organization | Royalty % |
2,00,000 | 1,00,000 | 3% |
4,00,000 | 2,00,000 | 5% |
6,00,000 | 4,00,000 | 8% |
10,00,000 | 7,00,000 | 11% |
13,00,000 | 10,00,000 | 13% |
17,00,000 | 13,00,000 | 15% |
20,00,000 | 17,00,000 | 17% |
25,00,000 | 20,00,000 | 19% |
30,00,000 | 25,00,000 | 21% |
जैसा कि, आप ऊपर दिए गए चार्ट में देख सकते है, कि अगर पहले ऑर्गेनाइजेशन में 2,00,000 RBV की कुल खरीद होती है और दूसरे ऑर्गेनाइजेशन में 1,00,000 RBV की कुल खरीद होती है, तो कंपनी द्वारा इसका 3% रॉयल्टी इनकम के रूप पर प्रदान किया जाता है।
9. Company Turnover Bonus
नीचे दिए गए चार्ट पर आप यह देख सकते है, कि कितनी RBV की कुल खरीद होने पर Phyto Atomy द्वारा कितने प्रतिशत Company Turnover Bonus प्रदान किया जाता है।
Main Organization | Other Organization | Company Turnover Bonus |
50,00,000 | 50,00,000 | 2% |
1,25,00,000 | 1,25,00,000 | 2% |
2,00,00,000 | 2,00,00,000 | 2% |
3,00,00,000 | 3,00,00,000 | 2% |
4,25,00,000 | 4,25,00,000 | 1.50% |
4,25,00,000 | 4,25,00,000 | 1.50% |
7,50,00,000 | 7,50,00,000 | 1% |
9,50,00,000 | 9,50,00,000 | 1% |
11,75,00,000 | 11,75,00,000 | 1% |
14,25,00,000 | 14,25,00,000 | 1% |
जैसा कि, आप ऊपर दिए गए चार्ट में देख सकते है, कि अगर आप 50,00,000 RBV ऑर्गनाइजेशन A और ऑर्गनाइजेशन B मे मैच करते है, तो कंपनी द्वारा 2% Company Turnover Bonus प्रदान किया जाता है।
Phyto Atomy Products
Phyto Atomy की प्रॉडक्ट लिस्ट काफी फैली हुई है। वही कंपनी की वेबसाइट पर भी लिखा है, कि इस कंपनी के पास 15,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट है।
लेकिन अधिकतर प्रॉडक्ट की कीमत वेबसाइट पर नहीं बताई है और खरीदने का विकल्प भी मौजूद नहीं है।
कुछ प्रॉडक्ट जिनकी कीमत बताई है, वो मार्किट की तुलना में बेशक ज्यादा महंगे है। पर Phyto Atomy अपने प्रॉडक्ट पर कमीशन जमकर बांट रही है। डायरेक्ट डाउनलाइन की खरीद से लेकर पूर्ण-खरीद पर एक बड़ा कमीशन देने का वादा Phyto Atomy जरूर करती है।
इसके अतिरिक्त यह कंपनी मार्किट में EV (Electrical Vehicle) लाने का दावा भी कर रही है। हालांकि यह कब तक मुमकिन होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Phyto Atomy Review
Phyto Atomy के नयी कंपनी है, हालांकि इसका अस्तितव RMCL से जुड़ा हुआ है।
Phyto Atomy में सबसे अनोखी चीज़, इसका 15,000 से अधिक प्रॉडक्ट लाने का दावा है। लेकिन यह कब तक मुमकिन होगा, इसका कोई अंदेशा नहीं है।
प्रॉडक्ट की बड़ी सूची डायरेक्ट सेलर के लिए फायदेमंद जरूर है। वही खरीद व पूर्ण-खरीद पर Phyto Atomy बहुत ज्यादा कमीशन दे रही है।
परंतु अधिकतर MLM कंपनी की तरह, इसके प्रॉडक्ट की MRP भी मार्केट की तुलना में बहुत ज्यादा महंगे है, ऐसे में अंतिम उपभोक्ता को ज्यादा रकम हर खरीद पर चुकानी होगी।