Nutrilite Biotin Cherry Plus के फायदे, नुकसान, खुराक, कीमत

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus Benefits in Hindi – एमवे न्यूट्रीलाइट बायोटिन चेरी प्लस के फायदे

इस लेख में हम Amway Company के एक प्रचलित हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट Nutrilite Biotin Cherry Plus की बात करने वाले है।


amway nutrilite biotin cherry plus in hindi

जिसमें आपको Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus Benefits, Uses, Side Effects, Composition, Dosage, Precautions, Price और सभी बिंदु पर जानकारी देने वाले है। तो चलिए पहले जानते है, Nutrilite Biotin Cherry Plus क्या है?

What is Nutrilite Biotin Cherry Plus in Hindi?

Nutrilite Biotin Cherry Plus, Amway डायरेक्ट सेलिंग कंपनी का एक बायोटिन सप्लिमेंट हैं, जो टैबलेट रूप में उपलब्ध है। इसे Amway कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बेचा जाता है।

बायोटिन को Vitamin-B7 कहते है, जो पानी में घुलनशील श्रेणी का विटामिन हैं।



शरीर बायोटिन का उपयोग पोषक-तत्वों से जरूरी ऊर्जा लेने में करता हैं। इसके अलावा बायोटिन बालों, नाखून, त्वचा के लिए आवश्यक हैं।

हमारे शरीर में बायोटिन की पूर्ति बाहरी भोजन स्त्रोतों से होती हैं। बायोटिन की कमी के कारण कई त्वचा व बाल झड़ने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus हमारे शरीर को बायोटिन उपलब्ध कराता हैं, जो कई लोगों को समान्य भोजन से पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता हैं।

Biotin Cherry Plus Composition in Hindi – संरचना

Nutrilite-Biotin-Cherry-Plus

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus में मुख्य तौर पर Biotin होता हैं, लेकिन इसमें अन्य कई सामग्रियाँ भी मौजूद होती हैं, जैसे-

  • Collagen
  • L-Cysteine
  • Glycine
  • Vitamin-C
  • Grape Seed Extract
  • Nutrilite Acerola Cherry Concentrate

Biotin Cherry Plus काम कैसे करता हैं?

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus के काम करने की शैली, इसमे मौजूद प्रत्येक सामग्री के गुणवत्ता के आधार पर समझी जा सकती हैं। फिर इनके मिश्रण का प्रभाव Biotin Cherry Plus के रूप में जाना जा सकता हैं।



  • Biotin: Biotin नाखून, बालों को मजबूत रखने, त्वचा के चमक के लिए ज़रूरी होता हैं।
  • Collagen: Collagen एक प्रकार का प्रोटीन हैं, जो हड्डी, त्वचा और मांस-पेशियों में पाया जाता हैं। Collagen हमारे शरीर के ढाँचे को बनाये रखने के लिए जरूरी हैं। इसके साथ Collagen त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी हैं।
  • L-Cysteine: यह एक प्रकार का एमिनो एसिड हैं, जो केरोटीन नामक प्रोटीन बनाता हैं। केरोटीन हमारे बालों, त्वचा और नाखून में मौजूद अहम प्रोटीन हैं।
  • Vitamin C: Vitamin-C एक एन्टी-ऑक्सीडेंट हैं, जो त्वचा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा Vitamin-C, Collagen के बनने के लिए जरूरी हैं।
  • Grape Seed Extract: ये एक एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो आँखों के लिए फायदेमंद होता हैं। चोट से लगने वाली सूजन, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आवश्यक हैं।
  • Nutrilite Acerola Cherry Concentrate: ये Photonutrients के भांति फायदा पहुंचाता हैं। Photonutrients ऐसे पदार्थ होते हैं, जो हमे बीमारियो से दूर रखते हैं।

अगर उपर्युक्त सामग्रियों पर नजर डाले तो हम पा सकते हैं, इन सबका मुख्य कार्य हमारे त्वचा, नाखून और बालों को फायदा पहुंचाना हैं।

पढ़िये:

Biotin Cherry Plus Benefits in Hindi – फायदे

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus के निम्नलिखित फायदे है।

  • Nutrilite Biotin Cherry Plus नाखून को मजबूत और अच्छा रखता हैं।
  • Biotin Cherry Plus त्वचा में चमक लाता है और ज़रूरी विटामिन्स त्वचा को उपलब्ध कराता हैं।
  • यह बाल झड़ना, बालों का पतला और कमजोर होने जैसी समस्या से निजात पाने में मदद करता हैं।
  • यह हल्के तनाव से भी उबरने में मदद करता हैं।
  • बायोटिन चेरी प्लस हमारे वाहिकतंत्र को भी अच्छा रखता हैं।
  • ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता हैं।

Biotin Cherry Plus Side Effects in Hindi – दुष्प्रभाव

बायोटिन चेरी प्लस को अगर सही तरीके या जानकार के परामर्श से न लिया जाए तो निम्नलिखित दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते है। सभी को एक समान साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं, आमतौर पर साइड इफेक्ट्स एलर्जी या गलत खुराक से होते हैं।

  • जी मिचलना
  • पाचन तंत्र का गड़बड़ होना
  • इंसुलिन के निकलने में दिक्कत होना
  • किडनी से संबंधित समस्याएं
  • त्वचा पर धब्बे पड़ना
  • वजन का घटना

Biotin Cherry Plus Dosage in Hindi – खुराक

Nutrilite Biotin Cherry Plus की खुराक व्यक्ति की अवस्था पर निर्भर करती हैं। इसका सेवन हर किसी के लिए जरूरी नहीं हैं, लेकिन जिन्हें Biotin की अवयश्कता हो, वे इसका सेवन कर सकते हैं।



Nutrilite Biotin Cherry Plus की रोजाना 1 टैबलेट सुबह या शाम लें सकते हैं।

Nutrilite Biotin Cherry Plus की ओवरडोज लेने से बचना चाहिए और निश्चित खुराक छूटने पर जल्द से जल्द ले लेनी चाहिए। अगर अगली खुराक का समय निकट हो, तो छूटी हुई खुराक ना लें।

साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए इसकी नियमित खुराक धीरे-धीरे शुरू करें, यांनी की पहले दो दिन में 1 टैबलेट ले सकते हैं। फिर जरूरत होने पर प्रतिदिन एक टैबलेट ले सकते हैं।

Nutrilite Biotin Cherry Plus Precautions – सावधानियाँ

Nutrilite Biotin Cherry Plus लेते समय आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • Nutrilite Biotin Cherry Plus की 1 टैबलेट को दिन में एकबार (दोपहर या शाम को) खाने के बाद लेना चाहिए।
  • इसमें मौजूद अगर किसी सामग्री से एलर्जी हो, तो इसका उपयोग नही करना चाहिए। मधुमेह के मरीजो को Biotin Cherry Plus का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको भोजन से पर्याप्त Biotin, Vitamin-C और अन्य ज़रूरी तत्व मिल जाते हैं, तो Nutrilite Biotin Cherry Plus लेने की ज़रूरत नहीं हैं। Biotin का मुख्य स्रोत हरी-सब्ज़ी, केला, मिर्ची, दूध, टमाटर, पालक, दाल इत्यादी हैं।
  • लिवर व किडनी दुर्बलता और गर्भावस्था में डॉक्टर से परामर्श लेना उचित हैं।

Nutrilite Biotin Cherry Plus Price – कीमत

Amway Nutrilite Biotin Cherry Plus के 1 बोटल (60 टैबलेट) की कीमत 627 रुपये हैं, यानि की एक टैबलेट औसतन 10 रुपये की पड़ती हैं। जो बेशक एक महँगा उत्पाद है।



अगर आपको वास्तव में बायोटिन सप्लिमेंट की जरुरत है, तभी इसे लेने का सोचे। अन्यथा रोज़ाना अच्छा पोषण लेकर आप ज़रूरी पोषक़ तत्वों की पूरी कर सकते है।

पढ़िये:

1 thought on “Nutrilite Biotin Cherry Plus के फायदे, नुकसान, खुराक, कीमत”

Leave a Comment