Open Board पास कैसे करे? NIOS में अच्छे अंक लाये

यह पोस्ट NIOS 10th और 12th के उन छात्र-छात्राओं के लिए है, जो इस साल NIOS बोर्ड की तैयारी कर रहें है। इस पोस्ट के माध्यम से हम बताएंगे, कि कैसे आप NIOS यानि ओपन बोर्ड में सिर्फ पास नहीं, बल्कि अच्छे अंक ला सकते है।

दरअसल जब कोई स्कूल से बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहा होता है, तो उनके पास चारों तरफ़ से मदद मिलती है। टीचर से लेकर सहपाठी तक साथ देते है। परंतु, NIOS के कई परीक्षार्थियों के पास परीक्षा के लिए कोई गाइड नही होती है, उन्हें इंटरनेट या सिर्फ चुन्नीदा लोगो से मदद मिलती है।


इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको पूरी गाइड देंगे। कैसे आप NIOS एग्जाम की तैयारी करें? Syllabus (पाठ्यक्रम) कहाँ से लाये? क्या NIOS एग्जाम मुश्किल होता है? NIOS में बेस्ट परफॉर्म कैसे करें? इन सारे सवालों के जवाब भी आपको मिल जाएगे।

Open Board पास कैसे करे?

हम आपको यहाँ कुछ बिन्दुओ में जानकारी देंगें। जिसमे सब्जेक्ट चुनने से लेकर पेपर लिखने तक की गाइड शामिल है।

nios how to top

तो, चलिए शुरू करते है।



1. सावधानी से विषय चुने

NIOS 10th बोर्ड की तैयारी करने वालो के लिए विषय चुनने में इतनी समस्या नही है, फिर भी बिन ज़रूरत के मुश्किल विषय नही चुनने चाहिए।

खासकर 12th बोर्ड की तैयारी करने वालो के लिए गणित, फिजिक्स, अकाउंट, बायोलॉजी जैसे विषय से दूर रहना चाहिए, अगर जरूरत ना हो। लेकिन अगर आप B. Tech, B. Sc, B.Com, JEE, NEET का सोच रहे है, तो जरूरी विषय तो आपको लेने ही पड़ेगे। अगर आप इनके अलावा कोई और कोर्स करने का सोचते है, जिनमे इन विषय की जरूरत नही होती है, तो आप सरल विषय ही चुने।

NIOS में इन विषयों की चेकिंग भी मुश्किल हो सकती है, इसलिए अच्छे प्रतिशत के लिए इन विषयों से दूर रहे। क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी तक बहुत से कोर्स के लिए इन सब्जेक्ट को जरूरी नही मानती है, परन्तु आप इन कठिन विषयों से जुड़ी पढ़ाई आगे करने का सोच रहे है, तो विषय चुनने में आप कोई गलती ना करें।

2. NIOS का पाठ्यक्रम समझे

NIOS के परीक्षार्थी सिलेबस और अध्यन-सामाग्री को लेकर काफी परेशान रहते है, पंरतु इसके लिए कोई चिंता लेने की जरूरत नहीं है। NIOS ने अपनी ऑफिसियल साइट पर हर एक विषय का सिलेबस और अध्यन सामाग्री उपलब्ध करवाई है। इसमें 10th और 12th दोनो शामिल है।

अगर आप 12th के परिक्षार्थी है, तो आप इस निचे दी लिंक पर जाए और आपने जो विषय चुने है, उनके चैप्टर डाउनलोड कर लें।



वही अगर आप NIOS 10th के परिक्षार्थी है, तो इसके निचे की लिंक पर जाए और सब्जेक्ट अनुसार सिलेबस और अध्यन सामग्री ले।

3. अन्य अध्यन की किताबें

NIOS बोर्ड के लिए कोनसी कितबे खरीदे?

इस सवाल का जवाब आप पर निर्भर करता है। अगर आपको इंटरनेट से पढ़ने में समस्या आ रही है, तो आप NIOS परीक्षा के लिए किताबे ख़रीद सकते है। अगर आप किताबें खरीदते है, तो पब्लिशर्स और किस वर्ष का पैटर्न है, वो देख ले। क्योंकि NIOS सिलेबस में बदलाव होता रहता है, इसलिए आउटडेटेड किताबें ना लें।

वही अगर आप किताबों से पढ़ाई करते है, तो हर चैप्टर के बाद पेपर प्रैक्टिस जरूर करें।

4. सैंपल पेपर प्रैक्टिस करें

जैसा की आपको बताया है, कि NIOS का पूरा सिलेबस और अध्यन सामग्री आपको NIOS की साइट पर मिल जाएगी।



इसके बाद पिछले वर्ष के पेपर और सैंपल पेपर् करना सबसे अच्छा और जरूरी विकल्प बचता है। आप ज्यादा से ज्यादा और कम से कम 1 पेपर हर विषय का देख ले, जिससे आपको अंदाज़ा हो जाएगा, कि किस तरह के पेपर आएंगे और कैसे पेपर सॉल्व करे।

NIOS के पिछले वर्ष के पेपर डाउनलोड करने के लिए आप निचे दी लिंक पर क्लिक करे और विषय व साल अनुसार आप पेपर डाउनलोड कर सकते है।

5. अच्छे से NIOS का पेपर लिखे

हर किसी का पेपर लिखने का और जवाब देने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग सीधा जवाब लिखते है, वही कुछ लोग पूरे पेज में जवाब नही दे पाते है। पंरतु, जब आप NIOS का पेपर लिख रहे हो, आप लंबे जवाब लिखें। क्योंकि यह देखा गया है, कि जो लंबे यानि विस्तार से जवाब लिखते है, वे NIOS में कुछ ज़्यादा अंक प्राप्त करते है।

पर आप ध्यान रखे, कि आप जवाब स्पष्ट दे, सबकुछ अपने मन से ना लिखे। वही 1-2 अंक के सवालों के जवाब में ज्यादा समय बर्बाद ना करे।

आप पीछे से ज्यादा अंक के सवाल को पहले करें, वही जिनका उत्तर नही पता, उन्हें शुरुवात में छोड़ ले। अंत में समय बचाने पर उन सवालों के रिलेटेड या याद करके जवाब लिख दे।



6. आत्मविश्वास रखे

जैसे की बहुत से विद्यार्थी दूसरी बोर्ड में फैल हो जाते और फिर NIOS की तरफ कदम बढ़ाते है। इनमे से ज्यादातर अपनी अगली परीक्षाओ के लिए काफी परेशान हो जाते है और ख़ुद को कम महसूस करते है। जिसके कारण कई लोगो के NIOS के पेपर भी बिगड़ जाते है।

NIOS student giving exam

NIOS एक तरह काफी किफ़ायती बोर्ड है, जहाँ परीक्षा में सवाल घुमाये नही जाते है। यहाँ आपको अपने बताये सिलेबस पर ध्यान देना है।आप अच्छे से ज्यादा से ज्यादा नॉलेज ले और अपनी पढ़ाई पर फोकस करे। जिससे आपको अपने आप फल मिलेगा।

हमे उम्मीद है, कि NIOS पर ये पोस्ट आपके लिए मददगार रहेगी। अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो हमे कमेंट में जरूर बताएं।

2 thoughts on “Open Board पास कैसे करे? NIOS में अच्छे अंक लाये”

  1. सर
    |
    ||| क्या मै| बहारवी क्लास मे फैल हूए बिना एन आइ ओ एस| से कर सकता हूं

    Reply

Leave a Comment