MLM Software क्या है? महत्व, फायदे व कीमत

इस वेबसाइट पर हमने खुदकी MLM कंपनी कैसे बनाए और MLM कंपनी रजिस्टर कैसे करें? यह दो जरुरी गाइड पहले शेयर की है। MLM कंपनी बनाना और बढ़ाना कठिन काम है और इसके लिए डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन और Direct Selling Rules समझना बेहद ज़रूरी है।

इस लेख में हम MLM Software के बारे में बात करने वाले है। MLM Software यह दो शब्द कई लोगो को भ्रमित करते है।


MLM Software क्या है? इसकी जरूरत और फायदे क्या है? यह सवाल कई लोगो के मन में होता है, खाशकर जो अपनी MLM कंपनी शुरू करना चाहते है।

MLM Software की कीमत क्या होती है और कहाँ से खरीदना चाहिए? इन सवालों के जवाब भी इस लेख में है, तो चलिए फिर शुरू करते है।

MLM Software क्या है?

MLM Software in Hindi

MLM Software दो शब्दों का मेल है।



  • MLM यानी मल्टी-लेवल मार्केटिंग होता है, जिसे नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेलिंग के नाम से भी जाना जाता है।
  • Software का मतलब कंप्यूटर प्रोग्राम, जिसे किसी खास उद्देश्य से बनाया होता है। आप अपने कंप्यूटर, मोबाइल में जो वेबसाइट और एप्लिकेशन उपयोग करते है, वे सभी Software है।

TechMistri.com, जिस वेबसाइट पर आप अभी यह लेख पढ़ रहे है, यह भी एक सॉफ्टवेयर का उदाहरण है। जहाँ आप जानकारी पढ़ते है और कमेंट की माध्यम से अपना सुझाव देते है।

इसी प्रकार, वर्तमान में MLM कंपनियों के संचालन के लिए भी वेबसाइट और एप्लिकेशन का उपयोग किया जाता है, जिसे MLM Software कहते है।

जो कंपनियां MLM Software बनाती है या उपलब्ध करवाती है, उन्हें MLM Software Provider कहते है।

MLM Software क्यों जरुरी है?

हम 21वीं शताब्दि में है और आज के समय में हर कंपनी टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग करती है, जिससे बिज़नेस को संभाला और बढ़ाया जा सके। कुछ ऐसा ही MLM इंडस्ट्री में हो रहा है।

चूंकि एक MLM कंपनी में हज़ारों-लाखों मेंबर जुड़े होते है, ऐसे में उन्हें पेन-कागज़ के सहारे नहीं संभाला जा सकता है, इसलिए सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। कुछ सॉफ्टवेयर को विशेषकर MLM कंपनियों के लिए ही बनाया जाता है, इसलिए इसे MLM Software नाम दिया गया है।



MLM Software इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह कंपनी की दैनिक गतिविधि संभालने और कंपनी के संचालन में मदद करता है।

MLM-Software-Admin

उदाहरण, जैसे इस महीने में ABC कंपनी से 1,000 डिस्ट्रीब्यूटर जुड़े है और सबने कंपनी के कुछ प्रोडक्ट बेचे है।

ऐसे में MLM Software सभी डिस्ट्रीब्यूटर की खरीददारी, बिक्री और कमीशन ट्रेक करने में मदद करता है। साथ ही ऑटोमेटिक पेआउट और डिस्ट्रीब्यूटर को इसका अपडेट MLM Software ही देता है। यानी कुल मिलाकर जिस काम में घंटो का समय लगता था, वह MLM Software बिना किसी इशारे के करता है।

MLM Software Module

MLM Software क्या-क्या काम करता है, यह आप इसके Module से समझ सकते है।

किसी भी सॉफ्टवेयर की कार्यशैली के विभाजन को Module कह सकते है। MLM Software का उपयोग सिर्फ कंपनी का मैनेजमेंट नहीं, बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर और कस्टमर भी करते है।



MLM Software के कुछ महत्वपूर्ण मॉड्यूल इस प्रकार है।

  • Website: हर एक MLM कंपनी की वेबसाइट होती है, जो कंपनी के MLM Software का हिस्सा होती है। वेबसाइट पर कंपनी का इतिहास, लीगल डॉक्यूमेंट, संस्थापक की जानकारी, संपर्क सूत्र, और अन्य चीज़े मौजूद होती है।
  • Ecommerce: अब अधिकतर MLM कंपनियां ब्रांच की जगह डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ऑनलाइन खरीदी का विकल्प रखती है और यह ऑनलाइन सेलिंग का काम eCommerce मॉड्यूल के तहत होता है।
  • Admin Side: यह सबसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल है, जिसमें कंपनी अपना पूरा MLM बिज़नेस मैनेज करती है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर मैनेजमेंट, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, पेआउट सिस्टम, बिज़नेस रिपोर्ट, शिकायत समाधान जैसे प्रमुख फीचर्स शामिल होते है।
  • Distributor Side: हर एक डिस्ट्रीब्यूटर के पास अपना अकॉउंट होता है, जिसमें वे डाउनलाइन, कमीशन, प्रोडक्ट बिक्री, प्रोफाइल और पेमेंट डिटेल मैनेज कर सकते है।

MLM Software के मॉड्यूल और फीचर सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर अनुसार बदलते रहते है। MLM Software के सभी मॉड्यूल और फीचर एक-दूसरे से जुड़े (Connected) होते है, जिससे पूरा सिस्टम या प्लेटफार्म बनता है।

MLM Software के फायदे

MLM Software के अनेक फायदे है और वर्तमान में कोई भी MLM कंपनी MLM Software के बिना नहीं चल सकती है।

हम MLM Software के प्रमुख फायदे संक्षिप्त में बता रहे है।

  • MLM Software बहुत ज्यादा समय बचाता है। ऊपर दिए ABC कंपनी के उदाहरण में, सभी काम ऑटोमेटिक सटीकता के साथ हो रहा था, जिसमें किसी व्यक्ति को अपना समय नहीं गवाना पड़ता है।
  • MLM सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट को आसान बनाता है, साथ ही रोज़ाना के काम तेज करता है। समय के साथ MLM Software पैसा भी बचाता है।
  • MLM Software ना सिर्फ मैनेजमेंट बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर और कस्टमर को भी अनोखा अनुभव देता है। जिससे नए डिस्ट्रीब्यूटर को लाना और कंपनी की ग्रोथ आसान होती है।
  • अब MLM कंपनी सिर्फ एक राज्य या देश तक सीमित नहीं रह सकती है। ऐसे में MLM Software ही इंटरनेट के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटर और उपभोक्ता को कंपनी से जोड़ते है, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हों।

MLM Software की कीमत

MLM Software की कीमत की बात करें, तो यह एक कार की तरह है। जितना बड़ा ब्रांड और जितने ज्यादा फीचर्स, उतनी ज़्यादा कीमत होती है।



आमतौर पर MLM Software की कीमत 1 लाख से 4 लाख रुपये के बीच होती है। मार्किट में मुफ्त या दस-बिस हज़ार वाले भी MLM Software उपलब्ध होते है, लेकिन प्रैक्टिकल रूप से वे किसी काम के नहीं होते है।

MLM Software एक बार का बड़ा निवेश है, लेकिन यह MLM कंपनी को बढ़ने की ताकत और संसाधन देता है। MLM Software को नियमित अपडेट और मेंटेनेन्स की भी जरूरत होती है।

इसलिए भरोसेमंद कंपनी से ही MLM Software खरीदे। इसके अतिरिक्त आपके कंपनी मैनेजमेंट में ऐसा व्यक्ति भी होना चाहिए, जो टेक्नोलॉजी को समझता हो और MLM Software के सभी फंक्शन को जारी रखें।

MLM Software कैसे खरीदे?

अब कई लोग यह सवाल मन में रखते है, कि MLM Software कहां से खरीदे। MLM Software बहुत सारी IT कंपनी भारत में बनाती है। लेकिन उन्हीं IT कंपनी के पास जाए, जो मुख्यरूप से MLM Software को बनाने और इनस्टॉल करने का काम करती है। अन्यथा MLM Software का निवेश बर्बाद हो सकता है।



सभी बड़े MLM Software Provider अपने सॉफ्टवेयर का मुफ्त डेमो उपलब्ध करवाते है। ऐसे में मुफ्त डेमो देखकर, आप अपनी जरूरत प्रोवाइडर को बता सकते है। जिसके तहत आपकी कंपनी की जरूरत पूरी हो सके।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है, कि MLM Software के बारे में आपको उचित जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

2 thoughts on “MLM Software क्या है? महत्व, फायदे व कीमत”

Leave a Comment