IMC Agro Growth Booster के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि, कीमत

IMC Herbal Agro Growth Booster in Hindi: इस लेख में आपको IMC Product List में प्रचलित कृषि प्रॉडक्ट हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर के बारे में बताने वाले है। IMC एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, जिसके डिस्ट्रीब्यूटर इस MLM कंपनी का प्रचार और प्रोडक्ट बेचते है।

इस Review में आपको IMC Herbal Agro Health Booster के फायदे (Benefits), उपयोग (Uses), दुष्प्रभाव (Side Effects), प्रयोग विधि (Uses Method) व कीमत (Price) के बारे में जानेंगे।


imc herbal agro growth booster in hindi

चलिए अब जानते है, क्या है आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर

IMC Herbal Agro Growth Booster in Hindi

Herbal Agro Growth Booster कृषि विज्ञान से जुड़ा एक प्रोडक्ट हैं, जिसे IMC company द्वारा प्रचारित किया जाता हैं। यह फसलों से जुड़ी सम्पूर्ण समस्याओं का निपटारा करता हैं। इसका उपयोग खेती में फसलों की वृद्धि, गंदगीमुक्त, अच्छी पैदावार, जड़ों की मजबूती, भूमि उपजाऊपन, कीटाणुनाशक, खतपतवार नाशक आदि सभी कारकों के लिए किया जाता हैं।

यह Herbal Agro Growth Booster फसल के पकने के समय को भी सही से सुनिश्चित करता हैं और आस-पास के वातावरण को अनुकूल बनाएं रखने में सहायता करता हैं। Agro Growth Booster दूसरे Growth Booster की अपेक्षा में कम तेलीय आधारित होता हैं, जिससे यह फसलों की जड़ो तक पहुँच कर काम करते हैं। यह प्रॉडक्ट खेती और उससे जुड़े जरूरी जीवों (केंचुए) के आपसी रिश्ते को संवारने में एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं।



Herbal Growth Booster कैसे काम करता हैं?

IMC Herbal Agro Growth Booster पौधों की जड़ों तक पहुँच कर अंदरूनी शक्ति प्रदान करता हैं और बिना हानि पहुचाएं फसलों की ग्रोथ और पैदावार बढ़ाता हैं। इसे कुछ प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर रासायनिक रूप से तैयार किया जाता हैं, जो अपने स्तर पर लाभकारी कार्य करने में सक्षम हैं।

IMC-Agro-Growth-Booster

एलोवेरा

यह फसलों की जड़ो तक जाकर पूरे पौधे की साफ सफाई का कार्य करता हैं और गंदगी को दूर करता हैं।

नीम

नीम में Anti-fungal गुण पाया जाता हैं। नीम फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं, इसलिए नीम का इस्तेमाल आजकल खेती में खाद के रूप में बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा हैं। यह फसलों की सतह पर लगने वाले दाग-धब्बों, फफूंदी, हानिकारक सूक्ष्म जीवों आदि सभी से रक्षा करता हैं।



गौ-मूत्र

गौ-मूत्र में Alkaline गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फसलों को माइक्रो न्यूट्रिशन प्रदान करता हैं। इससे फसल की ग्रोथ तथा पैदावार बहुत अच्छी होती हैं और फसलों से प्राप्त सामग्रियों में पोषक तत्वों की अधिकता होती हैं।

आंवला

आंवला का कार्य विटामिन-सी प्रदान करता हैं और इस दवा में भी आंवला की भूमिका पौधों को विटामिन प्रदान करने की हैं।

हिमालयन बेरी



हिमालयन बेरी बर्फीली जगह पर पाई जाती हैं, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करती हैं। इसी गुण की वजह से यह पौधों की गंदगी और जहरीलेपन को खत्म करती हैं, इसमें विटामिन-सी की मात्रा आंवले से भी 100 गुना ज्यादा होती हैं।

Agro Growth Booster Benefits in Hindi – फायदे

IMC Herbal Agro Growth Booster निम्नलिखित स्थितियों में फायदेमंद हो सकता है-

  • अन्न पर आधारित मानव जीवन की आयु दर को बढ़ाने में।
  • पौधों की अच्छी ग्रोथ करने में।
  • फसलों में पैदावार बढ़ाने में।
  • तनों की मजबूती और मोटाई सुनिश्चित करने में।
  • हाइब्रिड प्रणाली को बढ़ावा देने में।
  • जमीन में नमी की मात्रा बढ़ाकर उपजाऊपन बढ़ाने में।
  • किसान के मित्र कहे जाने वाले केचुओं को सुरक्षा प्रदान करने में।
  • अनावश्यक खतपतवार की वृद्धि बाधित करने में।
  • हानिकारक कीटाणुनाशक के रूप में।
  • फसलों को गंदगी मुक्त बनाने में।
  • फसलों से प्राप्त सामग्रियों में विटामिन और पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा सुनिश्चित करने में।
  • आय की वृद्धि में।
  • बंजरपन समाप्त करने में।
  • पत्तेदार फसलों का आकार बढ़ाने में।
  • फसलों की विषाक्तता समाप्त कर जानवरों के लिए उपयुक्त बनाने में।
  • दुग्ध व्यापार को बढ़ावा देने में।

Agro Growth Booster Side Effects in Hindi – दुष्प्रभाव

हर्बल और प्राकृतिक ढंग से बना यह कार्बनिक उत्पाद नुकसानों की तुलना में फायदेमंद ज्यादा हैं। विपरीत प्रभाव, इसके लगातार ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं।

  • शरीर में इसकी मात्रा जाने से दस्त, उल्टी, चक्कर, सिरदर्द आदि सभी लक्षणों का आभास हो सकता हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से व्यक्तिगत संपर्क की आवश्यकता हैं।
  • पौधों में इसके विपरीत प्रभावों से फूलों का झड़ना, फलों में सूखापन, मुरझाना आदि विभिन्न संभावनाएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन यह कम मामलों में होता है।

Agro Growth Booster Uses Method – प्रयोग विधि

IMC Agro Growth Booster की मात्रा इसके प्रोडक्ट के ऊपर सम्पूर्ण रूप से अंकित की जाती हैं, जिसका पालन कर फसलों की हानि को कम किया जा सकता हैं।

इस कार्बनिक उत्पाद को पानी के साथ मिलाकर फसलों में छिड़काव किया जाता हैं।



आमतौर पर 1 लीटर में 2ml बूस्टर की मात्रा मिला कर फसलों में इस्तेमाल किया जाता हैं। 15 लीटर पानी की टंकी में 30ml घोलकर हर महीने इसका उपयोग खेती को उत्तम बनाने में सहायक हैं।

इसका छिड़काव फूलों और फलों पर भी किया जा सकता हैं। बूंद-बूंद सिंचाई से 1 एकड़ की फसलों में इसकी 500ml मात्रा संतोषजनक हैं।

इसका इस्तेमाल करने के बाद हाथ धोने और मुँह ढकने पर ध्यान देना खुद की सुरक्षा हैं। हालांकि यह एक हर्बल प्रोडक्ट हैं, फिर भी सावधानी रखें। इसका उपयोग सिर्फ जरूरत होने पर ही करें।

Agro Growth Booster Price – कीमत

IMC Herbal Agro Growth Booster के 500ml पैक की किमत 450 रुपये है और 1 लिटर पैक की कीमत 725 रुपये है।

इस प्रॉडक्ट की कीमत उम्मीद से ज्यादा हैं। इसका पहला कारण यह है, कि यह एक हर्बल प्रॉडक्ट हैं। दूसरा, IMC एक MLM कंपनी है और सभी MLM कंपनी के प्रॉडक्ट कीमत में ज्यादा होते हैं। इसलिए इस प्रॉडक्ट में भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।



पढ़िये:

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है, कि यह लेख “IMC Herbal Agro Growth Booster” पर आपके लिए मददगार होगा, इसके साथ-साथ आपको इसके फायदे, नुकसान, खुराक, व कीमत के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। सवाल या सुझाव होने पर कमेंट में बता सकते है।

Categories IMC

4 thoughts on “IMC Agro Growth Booster के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि, कीमत”

    • Is this product is useful in Geranium crop? Can we use this product along with 19:19:19 chemical fertilizer?

      Reply

Leave a Comment