Herbalife Formula 1 Shake के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी


Herbalife एक अमरीकी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। Herbalife हेल्थ से जुड़े बहुत से प्रोडक्ट बनाती है, जिन्हें आप Herbalife Products Price List या फिर Product Catalogue में देख सकते है।

इस पोस्ट में हम Herbalife के मुख्य डाइट-सप्लीमेंट की बात करने वाले है, जिसका नाम Herbalife Formula 1 Nutritional Shake है।

हर्बललाइफ प्रोडक्ट वजन कम करने और बढाने के लिए भी उपयोगी है। लेकिन अक्सर लोगो को दो समस्या इन प्रोडक्ट से होती है, पहली तो प्रोडक्ट की ज्यादा कीमत और दूसरी साइड इफ़ेक्ट्स

ऐसा नहीं है, कि दुष्प्रभाव सबको होते ही है, लेकिन कई लोगो ने Herbalife प्रोडक्ट सेवन से एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स रिपोर्ट किए है, जो एक संयोग नहीं हो सकता है।

इस लेख में हम विस्तार से Herbalife Formula 1 Nutritional Shake के फायदे (Benefits), दुष्प्रभाव (Side-Effects), घटक (Ingredients), और खुराक (Dosage) की बात करेंगे। साथ ही इन प्रोडक्ट के सेवन के दौरान उपयुक्त सावधानी भी बताएँगे।

Herbalife Formula 1 Nutritional Shake

Formula 1 Nutritional Shake, Herbalife का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध प्रोडक्ट है। इसका इस्तेमाल Herbalife Weight-Loss Program में होता है।

हर्बललाइफ फॉर्मूला १ शेक काफी फ्लेवर में उपलब्ध है, जैसे फ्रेंच वैनिला, बनाना कारमेल, डच चॉकलेट, वाइल्ड बेरी इत्यादि।

Herbalife एक MLM कंपनी है, इसलिए इसके डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा इसका प्रचार और बिक्री की जाती है। इसकी MRP १,९९६ रुपए (५०० ग्राम पैक) है, जिसे १२०० से १५०० रुपए में पा सकते है।

अक्सर MLM कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बड़ा-चड़ाकर दाँवे करते है और कई बार उन्हें नूट्रिशन की जानकारी नहीं होती है, फिर भी कमीशन के लिए किसी की ज़रूरत समझे बिना प्रोडक्ट बेच देते है।

Herbalife में हो रही ग़लत गतिविधि के चलते ही, Herbalife को 2016 में FTC (अमेरिकी सरकार की एजेन्सी) को २०० मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था।

इसलिए प्रोडक्ट को ख़रीदने से पहले, प्रचार में ना बहकर वास्तविक तथ्य को समझें।

Formula 1 Shake Ingredients

Formula १ Shake, पाउडर रूप में होता है और इसमें निम्नलिखित सामग्री का इस्तेमाल होता है।

  • Isolate सोया प्रोटीन (सोयाबीन से फैट निकालकर बचा हुआ प्रोटीन)
  • व्हे प्रोटीन
  • फ्रुक्टोज़ (एक प्रकार का शुगर)
  • ओट फाइबर
  • इनुलिन
  • लेसिथिन
  • कैल्शियम कैसीनेट, पोटैशियम क्लोराइट, स्वीटनर्स इत्यादि

Herbalife खुद ये चेतावनी देती है, कि इसमें २४% शुगर मौजूद होती है और बच्चों को इसकी खुराक ना दें।

जहाँ तक इसके पोषक तत्वो की बात करे, तो फ्लेवर के अनुसार आपको थोडा अंतर दिखेगा। Herbalife French Vanilla Shake के 25 ग्राम में निम्नलिखित न्यूट्रिशन होते है।

  • केलोरी: 90
  • फैट: 1g
  • सोडियम: 95mg
  • कार्बोहायड्रेट: 13g
  • फाइबर: 3g
  • शुगर: 9g
  • प्रोटीन: 9g

इसके अतिरिक्त Herbalife का कहना है, कि इसमें 21 विटामिन और मिनरल भी मौजूद होते है।

Benefits & Uses

ये एक डाइट रिप्लेसमेंट शेक है, जो शरीर में न्यूट्रिशन के लेवल बनाये रखता है। इसमें ३५% तक मौजूद प्रोटीन मात्रा, वजन कम करने में मदद करता है।

Formula १ Shake का उपयोग वजन बढ़ाने (Weight Gain) और वजन घटाने (Weight Loss), दोनों में किया जा सकता है, लेकिन खुराक अलग-अलग रहती है।

साथ ही Herbalife का ये शेक ज़रूरी विटामिन और मिनरल की पूर्ति करता है। इसमें मौजूद फ़ाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण, ओवरॉल हेल्थ को बेहतर करते है।

Side Effects

जब कोई व्यक्ति इसका प्रयोग बंद कर देता है, तो सामान्य भोजन करने से उसका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है और यह शिकायत अधिकतर Herbalife प्रोडक्ट के साथ देखने को मिलती है। हालाँकि इसमें दैनिकी खुराक (Calories Intake) ज़्यादा महत्व रखती है।

हर्बल लाइफ शेक के उपयोग के समय मरीज/उपभोक्ता को बहुत सख्त डाइट पालन करना होता है, जिसे लम्बे समय तक फ़ॉलो करना बेहद मुश्किल है।

Formula १ Shake सहित अधिकतर Herbalife प्रोडक्ट, बहुत सी प्रक्रिया से गुजरे (Processed) होते है। इसलिए इन सप्लिमेंट का न्यूनतम सेवन ही विशेषज्ञ द्वारा सलाह किया जाता है।

इसमें काफी ज्यादा मात्रा में शुगर होता है। WHO के अनुसार दिन भर में 25 ग्राम से ज्यादा शुगर इन्टेक नहीं होना चाहिए, इसलिए इस शेक का भी कम सेवन करें, क्यूँकि यह भी २५% शुगर से भरा होता है।

Formula १ Shake, सबके लिए कारगर नहीं है और एक जैसा रिज़ल्ट नहीं मिलता है। जिनका पाचन खराब है और इससे एलर्जी होती है, उन्हें इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Dosage

Formula 1 Nutritional Shake का सेवन निश्चित प्रोग्राम अनुसार करना चाहिए।

Herbalife के 3 प्रोग्राम होते है, सभी प्रोग्राम में Formula 1 Shake के साथ-साथ अन्य Herbalife प्रोडक्ट भी लेने होंगे। आपको कोई एक प्रोग्राम का जरुरत अनुसार चयन करना होगा।

  • क्विक-स्टार्ट प्रोग्राम – इसमे पाउडर टी ड्रिंक, मील रिप्लेसमेंट, मल्टीविटामिन और अन्य सप्लीमेंट होते है।
  • एडवांस्ड प्रोग्राम – इसमें क्विक स्टार्ट प्रोग्राम की खुराक के साथ दो अन्य प्रोडक्ट को लेना होता है, जो शरीर में एनर्जी को बढ़ाते है।
  • अल्टीमेट प्रोग्राम – इसमें एडवांस प्रोग्राम के सेवन के साथ-साथ रक्त में शुगर के स्तर और पाचन क्रिया को बनाये रखने के लिए 2 अन्य सप्लीमेंट लेने होते है।

प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी Herbalife डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते है।

1 Month Weight Loss Diet Plan

ये एक सिंपल प्रोग्राम है, जिसमे Formula 1 Shake, Herbalife Protein Powder और Herbalife Afresh प्रयोग करना होता है।

3 चम्मच फॉमूला 1 शेक + 1 चम्मच प्रोटीन पाउडर, 300ml लौ फैट दूध में डालकर अच्छे से मिला लें और हर्बल लाइफ शेक तैयार हो जायेगा।

Precautions

इसके प्रयोग के साथ आपको कुछ चीजो से परहेज़ करना होगा, उसमे कुछ निम्नलिखित है:

  • ड्राई फ्रूट्स,
  • चाय, कॉफ़ी,
  • फल जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो
  • चावल, वाइट ब्रेड, मांसाहारी भोजन, फ़ास्ट फ़ूड इत्यादि

निम्न अवस्था और विकार में Formula १ Shake का प्रयोग, डॉक्टर से निजी सलाह लेने के बाद ही शुरू करें।

  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलायें
  • डायबिटीज़ के मरीज़
  • लिवर या किडनी दुर्बलता
  • बच्चे (१८ से कम उम्र)
  • अन्य दवाई जारी होने पर

निष्कर्ष

Formula १ Shake की कम मात्रा में रोज़ाना सेवन करना, कई हद तक फ़ायदेमंद है। लेकिन इसमें मौजूद आर्टिफ़िशल शुगर एक सवाल का मुद्दा है।

चूँकि यह पूरी तरह से Processed सप्लिमेंट है, इसकी जगह हेल्थी नैचुरल डाइट बेहतर विकल्प है, जिसमें सब्ज़ियाँ, दालें, फल और डेरी प्रोडक्ट शामिल हो। हेल्थी रेगुलर भोजन ज़्यादा किफ़ायती और स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है, जिसे हमेशा फ़ॉलो कर सकते है।

Formula १ Shake के ५०० ग्राम पैक की कीमत (MRP) तक़रीबन २,००० रुपए है। इस शेक पाउडर में ३५% तक प्रोटीन होता है। जबकि मार्किट में मौजूद व्हे प्रोटीन ८० से ९०% प्रोटीन युक्त होते है और २,००० रुपए में आप बेस्ट ब्रांड के १ किलो व्हे प्रोटीन ख़रीद सकते है।

कुल मिलाकर हर्बल लाइफ के इस शेक को ख़रीदने और उपयोग करने की खाश वजह नहीं दिखती है, जबकि इसकी क़ीमत भी बहुत ज़्यादा है।

हमें उम्मीद है, कि आपको “Formula 1 Shake” से पर यह पोस्ट मददगार रही होगी। अगर आपका कोई सवाल यह सुझाव Herbalife Formula 1 Shake से जुड़ा है, तो हमें कमेंट में जरुर बताये।

1.5/5 - (2 votes)
शेयर करे : Share It

77 thoughts on “Herbalife Formula 1 Shake के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी”

  1. Agar kuchh wait loss hone ke baad yadi ye herbal product lenachhod deN toh Kya baad mein again weight gain ho jayega Kya pls bataye

        1. Girdhar Chaturvedi

          मैं अफ्रेश सेक 3 प्रकार से ले रहा हु तो मुझे बीपी हाई और सुगर बड जा रहा है क्या करे

    1. Fit chouch Mohanish Thakur

      Yadi aap diet ko chalu rakhte hai aur apne khan pan me savdhani baratate hai to apka wajan me jyada fark nahi padega log aksar ye karte hai ki jab tak shake lete hai tab tak hi diet follow karte hai uske baad fir apne wapas pahle jaise hi khan pan me aa jate hai diet ko bhul kar to result to bed hi hoga to apko apna diet plan nhi bhulna hai ok

      1. Yess….mai bhi le rhi hu Herbalife…agar mera beech me gap ho jata hai..isko lena…to calorie portions ka dhyan rkh kr khati hu to weight nahi badta hai…or inke sessions hote hai unme sikhya jata hai…. calories classes…sub knowledge dete hai…aap log iska use kr sakte hai….ye ek santulit aahar hai

    2. संजीव शर्मा योगाचार्य

      अगर आपका खान पान सेही है तो वजन नही बढ़ेगा। खाने में कुछ चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें जैसे सलाद कच्ची सब्जियां सूप उबली हुई सब्जियां आदि।

    3. Amruta Nandgaonkar Shinde

      Ha weight increase ho skta he… calories maintain krke khana bahoot jaruri he…jb
      hm height ke hisaab se Ideal weight pr aate he tb hme bacis shake dinner me lena pdta he…

    4. Amruta Nandgaonkar Shinde

      Ha weight increase ho skta he… calories maintain krke khana bahoot jaruri he…jb
      hm height ke hisaab se Ideal weight pr aate he tb hme harballife ka bacis shake dinner me lena pdta he…

    5. Amruta Nandgaonkar Shinde

      Ha weight increase ho skta he…but aap calories maintain krte khayenge aur din me ek baar shake lenge to aap… Ideal weight pr rhenge

      1. Shivam Tripathi

        Yes sir it’s possible , impossible jaisi chij Herbalife me possible hoti hai.this is a best plateform for you and your helth

    1. Shivam Tripathi

      Yes dear Neha mam Herbalife k all products wait gain and wait loss sbke kam aata hai agr aapko wait gain Krna hai apni diet maintain rkhiye or minimum exercise…….for the better risuelt
      In one month

  2. ऋतु देवरानी

    मैं हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन लेती हूं 1 महीना हो गया लेकिन अब मुझे पैर हाथ मे खुजली होने लगी है ऐसा क्यों हो रहा है plz बताइयेगा एनर्जी लेवल बहुत अच्छा हुआ इसे यूज करने से लेकिन ये प्रॉब्लम क्यो आई

  3. Main herbal life photo 3 mahine se le rahi hun ab mujhe Mera pet nahin saaf hota hai main bahut pareshan Ho gayi hoon

    1. This is the low calorie balance diet.
      Easy to digest….
      But u should take it under guidance of your personal wellness coach….

    1. Shivam Tripathi

      Exercise continue rkhiye wait maintain rhega morning 7:00 o’clock to8:00 o’clock………. for The better risuelt in one month

  4. Sonal pream Kamble

    Hi ,I am sonal Kamble
    Maine bhi ye product try kiya hai but price jyada hai disscount ho sakhe toh aacha rahega pls..

    1. Vishan lal lal

      वेट लॉस होने के बाद गर्दन पर स्किन loose होने पर क्या स्किन बूस्टर लेना चाहिए uske side effect doses bataen

      1. वज़न कम होने पर अगर त्वचा ढीली हो तो सेल यूं लॉस काम करेगा

  5. Gitanjali Nagane

    Abov 70 age ke logo ke liye ye product kitana benifit de sakata hai and weight kam ya digestive system low hone vale ko ye product lena kitana sahi hoga.

  6. Kya हर्बल लाइफ शेक को पानी के साथ ले सकते हैं ya दूध के साथ hi लेना है

  7. Kafi acha products hae maene 2019 me corse kiya tha or is time phir maene shuru kiya hae harbal life ki wajah se mera 15 k.g waight loss huwa

  8. हर्बल लाइफ शेक लेने के बाद मुझे सर में बहुत तेज दर्द होता है और बहुत ही कमजोर ई फील होती है ऐसा क्यों होता है।

  9. Hlw sir,
    Mene Herbalife formula 1 Or maltivitamin use kiya pahle mera sugar 150 tak rahta tha but abh 350 se upar jane laga.. Formula 1 se sugar control hota h doctor ne kaha but mera sugar to badd raha h.. Plzzz sir Give me advice ki muje use karna h ya nhi

    1. chandra shekhar kanth

      herbalife product use karte huye apne coach ya sponser ke madhyam se diet chart, Exercise and life style ka palan karna hota hai. nahi karne par sugar badh skta hai. aap apne coach ya sponser se sampark kijiye.

  10. Mere husband ko pehle fatty liver tha. Sahi hone k baad humne Herbalife formula 1 shuru kia. Pehli hi dose se unhe liver me fir dikkat shuru ho gai.

  11. मेरा ब्रेन हेमरेज हुबा है मगर मैं भी ले रहा हूं कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा

  12. Herbalife mene bhi use kiya he jab aap product use karte ho to apne body ka jitna khyal rakhte ho,product chhodne ke bad utna hi khayal rakhoge to kabhi waight badhega nhi

  13. nahi because hmare village m ek lady n 35 kh in 3 three months aur rahul sir n bhi weight loss kya h uske baad unka weight nahi bda aur ab main khud iska sevaaon ker rahi ho.is

  14. Muze 9 months ka baby hai, mai breastfeeding karti hu, aur mai weight loss formula 1 le rahi hu, kya ye thik hai

    1. Shivam Tripathi

      Ofcourse mis samita mam but iske sath aapko wait gain krne k liye Afresh and shake k sath sath
      Diet prr dhyan dijiye ……for the better risuelt in one month

  15. MUZE DIGETION KA PROBLEM HAI PET SAF NAHI HOTA MUZE HERBAL LIFE KE PRODUCT KAM AYENGE KYA ?
    WO KONSE PRODUCT HAI BATAIYA AUR KAISE LENE HAI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *