Goldify App क्या है? पुराना घोटाला नया नाम

इस लेख में हम Goldify App नामक बिज़नेस का रिव्यू करेंगे। Goldify App एक गोल्ड और सिल्वर इन्वेस्टमेंट ऐप है, जो लोगों को ट्रेडिंग प्रॉफिट कमाने के लिए प्रेरित करता है।

इस लेख में हम Goldify App की सच्चाई जानेंगे और समझेंगे कि Goldify App Real or Fake?


Goldify App क्या है?

Goldify एक ऐसा ऐप है जिससे डिजिटल गोल्ड और चाँदी खरीद सकते है।

प्ले स्टोर पर इस ऐप को लगभग पचास हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 की रेटिंग मिली है।

Goldify-App.

Goldify, Goldify LLP नामक कंपनी के द्वारा रचित ऐप है। यह कंपनी MCA के तहत रजिस्टर है और इसके दो डायरेक्टर है, रामचंद्रा शशीकांत मांजरेकर और दिपेश महेश पुराबिआ।



इसका मुख्य ऑफिस मुंबई, महाराष्ट्र में है, लेकिन इनका पता गूगल मैप में वेरीफाई नहीं है।

Goldify App ज्वैलरी बिक्री के अलावा गोल्ड और सिल्वर बार में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रचलित है। जिसमें यह लोगों को बहुत ज़्यादा प्रॉफिट कमाने के लिए ट्रेडिंग सिग्नल देती है। लेकिन कई लोग इसे फ्रॉड बताते है और इसके संबंध Aofy और Malamo नामक गोल्ड इन्वेस्टमेंट ऐप से जोड़े जाते है।

पढ़िए: ME Network क्या है?

Goldify Joining Process

Goldify ऐप को आप आसानी से प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

इस ऐप में रजिस्टर करने के लिए आपका नाम, फोन नम्बर, ईमेल, और पता माँगा जाता है। आपको एक पासवर्ड भी बनाने को बोला जाता है। पासवर्ड बनाने के बाद आपको एक OTP कोड भेजा जाता है।



आखिर में आप इसमें लॉग-इन कर के इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।

Goldify गोल्ड और सिल्वर बार के साथ-साथ कई प्रकार के ज्वैलरी भी बेचती है।

Goldify से ख़रीदे प्रोडक्ट को शिपिंग से पहले कैंसिल करके रिफ़ंड पा सकते है, जिसमें 2% की फ़ीस काटी जाती है।

पढ़िए: MNW App क्या है?

Goldify Business Plan

Goldify App अपने Business Opportunity से जुड़ कर पैसे कमाने का विकल्प भी देता है।



Goldify App से पैसे कमाने के लिए आप चार तरीके से जुड़ सकते है।

1. यूजर

इस स्कीम में आप मात्र 300 रुपये के इन्वेस्टमेंट कर के Goldify के साथ अपना ऑनलाइन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह अवसर आपको प्रति दिन 1000 रुपये से अधिक की कमाई की संभावना देता है।

2. डिस्ट्रीब्यूटर

आप Goldify के डिस्ट्रीब्यूटर बनकर और यूजर्स का नेटवर्क बनाना शुरू कर सकते है। 10,000 निवेश करके इसमें प्रतिदिन 4500 से 2 लाख रुपये की कमाई होने का दावा किया जाता है।

3. मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर

आप Goldify के मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर बन कर और अपने बाकी डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क बना सकते है। 50 हजार निवेश करके इसमें प्रतिदिन 25000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की कमाई होने का दावा किया जाता है।

4. DSA प्रोग्राम

Goldify के DSA (डायरेक्ट सेलिंग एजेंट) प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपको 1.25 लाख रुपये का निवेश करना होता है। इसमें प्रति दिन 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की कमाई होने का दावा किया जाता है।



पढ़िए: IDA App क्या है?

Goldify Review

अभी तक जो जानकारी Goldify App के बारे में दी है, वो इसके सीधे व्यपार को दर्शाती है। लेकिन इसमें बहुत कुछ छुपा हुआ है, जो जानना बेहद जरूरी है।

Goldify दो भाग में विभाजित है, जिसमें Goldifyapp.com पर ज्वैलरी बिक्री होती है और Wap.Goldifyapp.com पर इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम चलता है।

Goldify ट्रेडिंग ऐप है

Goldify एक ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट ऐप है, लेकिन इसके बारे में इनकी वेबसाइट पर जानकारी नहीं दी है। यह लोगों को ट्रेडिंग सिग्नल देती है और प्रॉफिट कमाने को प्रेरित करती है।

goldify-is-real-or-fake
प्ले स्टोर पर यूजर रिव्यू

कई लोगों को इनके ट्रेडिंग सिग्नल से नुकसान हुआ है, लेकिन यह कंपनी ट्रांज़ैक्शन फीस के नाम पर पैसा कमाती है। अगर आप कुछ प्रॉफिट कमाते है, तो वो भी ट्रांज़ैक्शन फीस में चले जाता है और आपका नुकसान ही होता है।



जरूरी जानकारी गायब है

Goldify App ने बहुत कम जानकारी शेयर की है। इनके DSA Program कैसे काम करता है और कमीशन का आधार क्या है, यह जानकारी भी नहीं दी गई है।

Goldify LLP सिर्फ MCA के तहत रजिस्टर है, लेकिन इसे इन्वेस्टमेंट स्कीम या MLM प्रोग्राम चलाने की अनुमति नहीं है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले जरूर सोचें।

इसके अतिरिक्त Goldify के डिस्ट्रीब्यूटर कई बार गलत जानकारी देकर लोगों को बेवकूफ बनाते है, इसलिए उनसे सतर्क रहें।

Aofy और Malamo

Goldify पर आरोप है, कि इसने पहले भी Aofy और Malamo नामक ऐप लॉन्च करके लोगों के साथ फ्रॉड किया है।

Goldify की तरह ही Aofy और Malamo, गोल्ड और सिल्वर इन्वेस्टमेंट ऐप है, जो अचानक बंद हो चुके है।



goldify app scam

Goldify और Malamo का समान Sub-domain और वेबसाइट डिज़ाइन दर्शाता है, इनका संचालक एक ही है। जिनका लक्ष्य गोल्ड और सिल्वर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाना है।

इसके अतिरिक्त हमने इंटरनेट पर बहुत सारे यूजर रिव्यु पढ़े है, जिसमें लोगों के साथ फ्रॉड हुआ है। इसलिए Goldify और ऐसे ज्यादा रिटर्न्स वाले ऐप से सतर्क रहें।

पढ़िए: Jawa Eye क्या है?

सवाल-जवाब

Goldify का मलिक कौन है?

Goldify के डायरेक्टर का नाम रामचंद्रा शशीकांत मांजरेकर और दिपेश महेश पुराबिआ है।

Goldify के Business Opportunity से जुड़ने के कितने पैसे लगते है?

इससे जुड़ने के लिए कम से कम ₹300 और ज्यादा से ज्यादा ₹1.25 लाख तक का इंवेस्टमेंट किया जा सकता है।



क्या Goldify में लोगोँ को जोड़ना पड़ता है?

हाँ, आप Goldify में लोगों को जोड़ सकते है। इसमें आप अपना नेटवर्क बना कर के पैसे कमा सकते है।

क्या Goldify फ्रॉड हैं?

हाँ, Goldify App एक फ्रॉड है, जिसमें गोल्ड और सिल्वर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों का नुक़सान हो रहा है।

Goldify से जुड़ना चाहिए या नहीं?

हमारी सलाह अनुसार इससे नहीं जुड़ना चाहिए।

पढ़िएSikka App क्या है?

3 thoughts on “Goldify App क्या है? पुराना घोटाला नया नाम”

Leave a Comment