फॉरएवर कंपनी क्या है? बिज़नेस या बड़ा घोटाला

इस लेख में आपको Forever Living Products नामक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसे फॉरएवर कंपनी या FLP के नाम से भी जाना जाता है और इसके प्रचारक इससे जुड़े कई बड़े वादे करते है।

Forever Living की पूरी सच्चाई जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।


Forever Living क्या है?

Forever Living Products एरिज़ोना, अमेरिका में शुरू हुई एक प्रॉडक्ट आधारित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। Forever Living के फाउंडर का नाम Rex Maughan है, जो एक अमेरिकी बिज़नेस-मेन है।

rex_maughan

Forever Living की शुरुआत, 1978 में हुई थी और अभी यह 160 देशों में फैली हुई है।

25 जनवरी 2011 को FLP भारत में MCA के अंतर्गत रजिस्टर होती है और यह लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में से एक है।



Forever Living के ज्यादातर प्रोडक्ट हेल्थ, न्यूट्रिशन और कास्मेटिक के ही है, जैसे Forever Argi+ और Forever C Plus। वही Forever Living सबसे बड़े एलो वेरा प्लांट का दावा भी करती है।

Company Profile

NameForever Living Imports (India) Private Limited
CINU51101MH2011PTC212700
Date of Incorporation25 January 2011
DirectorsVISHAL TIBREWAL, NAVAZ D GHASWALA, PRAVIN SUDHAKARRAO BHELKAR
Address501,SHARYANS CENTRE, 5TH FLOOR, ABOVE LIJJAT PAPAD OPP BANDRA RLY STN, 3 GURUNANAK ROAD, BANDRA WEST MUMBAI MH 400050 IN
Websiteforeverliving.com

Forever Living Products

जैसा की पहले बताया है, कि Forever Living के प्रॉडक्ट एलो वेरा की खेती और मधुमक्खी पालन पर आधारित है। जिसमे हेल्थ, न्यूट्रीशन और कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट शामिल है।

forever living products

Forever Living का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट Aleo Vera Gel है, जिसके 1 लीटर पैक की MRP 1672 रुपये तक है।

FLP अपने प्रॉडक्ट के माध्यम से अच्छी क्वालिटी देने का वादा पूरा करती है, लेकिन अधिकतर MLM कंपनी की तरह FLP के प्रॉडक्ट भी महंगे है। इसका बड़ा कारण यह है, कि कंपनी को अपने FBO को प्रॉफिट देना होता है, इसलिए कंपनी ज्यादा MRP रखती है।

FLP के अन्य प्रॉडक्ट के बारे में जानने के लिए Forever Living Products Price List और FLP Catalogue देख सकते है।



FLP Business Plan

जैसे की Forever Living एक MLM कंपनी है, तो कोई भी यक्ति इसके साथ जुड़ सकता है और पैसा कमा सकता है।

FLP से जुड़े लोगों को FBO यानि Forever Business Owner कहा जाता है।

इसमें जुड़ने के बाद 2 CC यानि की 30,000 रुपये तक के FLP प्रॉडक्ट खरीदने होते है, जिससे इसमें Assistant Supervisor का खिताब मिलता है।

FLP में बहुत सारे अलग-अलग लेवल होते है, जो कंपनी के प्रॉडक्ट बेचने पर मिलते है। हर बढ़ते लेवल के साथ कमाई का अवसर बढ़ता है।

आमतौर पर FLP में अन्य MLM कंपनी की तरह ही 2 काम करने होते है।



1. प्रॉडक्ट खरीदना

सबसे पहले तो आपको FLP के प्रॉडक्ट खुद खरीदने पड़ते है, जो की जरूरी भी है।

FBO खरीदे हुए प्रॉडक्ट को आगे MRP पर भी बेच सकते है, जिससे रीटेल प्रॉफिट मिलता है।

2. रिक्रूटमेंट

दूसरा और प्रमुख काम जो FBO को करना होता है, वो है रिक्रूटमेंट यानि लोगों को जोड़ना।

FLP में आपको अपने जैसे ही ज्यादा से ज्यादा अन्य लोगों को कंपनी से जोड़ना होगा और उन्हें भी प्रॉडक्ट खरीदने के लिए कहना होगा।

ध्यान रखें, आपको पैसे सिर्फ लोगों को जोड़ने पर नहीं मिलते है। प्रॉफिट तब ही होता है, जब लोग आपकी डाउनलाइन में ज्यादा से ज्यादा लोग ज्यादा से ज्यादा FLP के प्रॉडक्ट खरीदेंगे।



Forever Income Plan

FLP अपने FBO को 6 प्रकार की इनकम देती है, जो कि निम्नलिखित है।

  1. Retail Profit
  2. Reference Income
  3. Car Plan
  4. Tours plan
  5. Chairman Bonus
  6. Leadership Bonus

आपको शुरू में सारी इनकम नहीं मिलती है। अधिकतर इनकम हासिल करने के लिए कुछ शर्ते होती है, जिन्हे पूरा करने के बाद ही वे इनकम शुरू होती है।

FLP के इनकम प्लान को समझने और इसमें कमाई कैसे होगी, नीचे दी पोस्ट में पढ़ सकते है।

FLP से जुड़ना चाहिए या नहीं?

यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।

आपको सबसे पहले MLM और FLP बिजनेस प्लान को अच्छे से समझना होगा। इसके बाद आपको अपनी मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन स्किल पर काम करना होगा। जिससे आप लोगों को कंपनी के प्लान और प्रॉडक्ट के बारे में बता सके और काम कर सके।



ध्यान रखें, FLP समेत किसी भी MLM कंपनी से आप 4 से 5 महीने में अच्छा पैसा नहीं कमा सकते है। MLM में आपको अपनी टीम बनानी पड़ती है, जिसमें 2 से 3 साल लगातार मेहनत की जरूरत पड़ती है।

इसके अतिरिक्त MLM की सफलता दर मात्र 0.4% है, यानि इसमें सफल होने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है।

किसी के कहने पर या सिर्फ मोटिवेशन और लालच में आकार फैसला ना करें, स्वयं रिसर्च कर समझदारी से फैसला करें।

Forever Living FAQ

FLP क्या फ्रॉड कंपनी है?

नहीं, FLP पूरी तरह से लीगल और MCA के अंतर्गत चलने वाली मान्य प्रॉडक्ट आधारित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है।

FLP से कैसे जुड़े?

18 वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति FLP से जुड़ सकता है। जुड़ने के लिए आधार कार्ड और पान कार्ड की जरूरत होती है, इसके अतिरिक्त 2 CC (30,000 रुपये) के प्रॉडक्ट खरीदने जरूरी है।



FLP में CC क्या है?

CC की फुलफोर्म Company Currency होता है, जो FLP की मुद्रा यूनिट है। इसका उपयोग FLP में अलग-अलग इनकम निकालने के लिए होता है। 1 CC कुछ 15,000 रुपये के बराबर होती है।

FLP से प्रॉडक्ट खरीदना जरूरी है?

हाँ, FLP में बतौर FBO काम करने के लिए 2 CC के प्रॉडक्ट खरदीना जरूरी है।

FLP से कितना पैसा कमा सकते है?

FLP से कितना पैसा कमा सकते है, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, कि आपकी टीम कितनी बड़ी और एक्टिव है। बाकी आमतौर पर MLM से सफल होने में 3 से 4 साल लगातार मेहनत करनी पड़ती है, उसके बाद ही अच्छी इनकम की संभावना रहती है।

Forever के प्रॉडक्ट कैसे है?

FLP के प्रॉडक्ट क्वालिटी अनुसार बेहतरीन शाबीत होते है, लेकिन कीमत इनकी सामान्य मार्केट की तुलना में ज्यादा है, और ऐसा अधिकतर MLM कंपनी के साथ होता है, जैसे Amway, Herbalife, Modicare आदि।

Forever के प्रॉडक्ट वापस दे सकते है?

हाँ, डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के अंतर्गत FLP के प्रॉडक्ट 30 दिन के अंदर वापस देकर कंपनी से पैसा रिफ़ंड पा सकते है। लेकिन प्रॉडक्ट रिटर्न की अवस्था यानि पैक होने चाहिए।



97 thoughts on “फॉरएवर कंपनी क्या है? बिज़नेस या बड़ा घोटाला”

  1. FLP दुनियां की नबर १ कंपनी है इसका एलो जेल की तो बात ही कुछ अलग है,
    बात करें शहद की तो जो बन्दा एक बार खा लेता है तो फिर दूसरा नहीं. बस FLP का ही चाहिए,
    मैं तो कहता हूं की FLP के साथ जुड़ना चाहिए, जब मैं नहीं जुड़ा था तो मुझे भी जे उत्पाद महंगे लगते थे लेकिन २ CC के बाद तो मार्केट से भी सस्ते हो गए हैं
    मैं एलो जेल, शहद और अर्टिक ओमेगा ३ तो हर रोज इस्तेमाल करता हूं इन्हीं तीन उत्पादों से मेरा पेट सही हो गया है जो बहूत बढ़ा हुआ था और लीवर की प्रॉब्लम भी ठीक हो गई है और क्या बताऊं मैं एक दम फिट हूं, आखिर में यहीं कहूंगा
    GOOD HEALTH WITH FLP

    Reply
  2. Ajjj de time sbb nuu money chachide aa.. Jehh kisee boy ya girl nuu koii doubt aa yaa information chachide aa… Tnn Mnu call krr skdaa g… MErii age 20yrs. Mnn Student aa B. Com. Mera 3year start aa..

    Reply
  3. forever is the best company .iske product bhi bhut jada faydemand. or isme judne ke liye koi product bechna nhi pdta sirf shere krna pdta h .or 2cc sirf ak bar krni pdti h na ki bar bar .2cc hone ke bad ap asisstent manager bn jaoge .iske bad apko jo profit hoga fir apko lgega ki ha such forever is the best company . abhi sbko lg rha hoga ki ye bkvas h but .this is true .flp se judne ke bad bnda apne hur drem ko pur kr skta h .

    Reply
  4. दुनिया की सबसे बेस्ट कंपनी है FLP अगर अपनी जिंदगी में कुछ करना है तो फॉरएवर करो वरना जो हमारे सपने है वो तो ओर किसी भी तरीके से पूरे नहीं होंगे सिर्फ और सिर्फ फॉरएवर ही हमारे सपने पूरे कर सकती है
    अगर कोई फॉरएवर करना चाहता है तो
    Contact kre my whatsapp number 8239576440

    Reply
  5. Flp vale bhaio ye bhi btado ki supervisor bnne k bad 3 plus one or targets kitne mushkil h jiski vjh se flp fayda kitna uthati hai kitne km log flp m bnte hai or flp ki starting m flp vale kisi ko bhi transparently plan nhi btate or plan kyi point chupate h nye bnde se or 4 din ki tarining bnde ko car m bitha dete hai mehnge wali

    Reply
  6. 3+1 Nahi #koma#singh ji 1+3 bolte hai use Rahi baat 1+3 ki to wo to Easley ho jata hai brother Or rahi baat gaadi me bithane ki to kya bhai auto me le jaaye person ko kya baat karte ho bhai aap logon ki vajah se hi to india hamara peeche hai 1+3 company isliye khti hai krne ko ab khi bhi aap kaam kroge to kuch to kaam kr dena hi pdega company ko company tabhi aapko paisa degi.. Or 1+3 hota kaise hai bada easy h wo kaise 1cc jo ki rs.10000 tk ki pdta h and 8% case back aata jo personal #id hota hai se and 3cc new direct person se kitna aasan h bhai business aisa business poore world me nhi milega aapko( I Love FLP)

    Reply
    • Agar 2 month me nahi kiya 2cc का business to aapka business start nahi hoga kyoki business start karne ke liye aapko 2cc ka turnover company ko karke dena hota hai tabhi aap business owner maane jaoge.

      Reply
    • App joining krr paoge forever mai kyonki agrr app 2cc ka business krr lete ho hi app comny ke partner bante ho orr apki income start ho jati h orr tb hi app joining karwa sakte. Ho thanks

      Reply
  7. maine bahut dino se (Forever join kaise kare) ke baare me sahi jaanakri ki talas kar rha hai tha. ab mujhe forever ke baare me jaankar achha laga..ab me join ho sakta hun..

    Reply
  8. Flp company ke onner lalach dete Hai pehle kehte h 0 investment phir bolte h 1500 ka order do order de bi Diya tohonke bhad 28.000 investment or kro

    Reply
  9. AAP SABHI PERSON KO YE TOPIC END TAK READ KARNA HAI AND SABHI KE LIYE FAYEDE MAND HOGA………………………………….forever living product is the best company hai yhe sabhi company se alag hai kyuki ise company me hamko dreams bhi pura karne ko milta hai and ye jo comment kar rhe hai ki hamari company is the best company jaise ki vestige awpl other company hui ye sabhi bakvas hai ye sabhi frod hai sirf flp ko chode kar and ye sabhi id lagane ke bhi paise late hai sir flp ko chode kar flp me work hai sirf sharing and pramotion ka hamko and apko sirf health and wealth share karna hota hai and business share bhi karna hota hai apko sirf product use karna hota hai family ke sath me apni btaou mere dada ko hart ki problem thi aaj dekho aise lagte hai ki unko kuch hua hi nhi hai and dadi ko kamar dard and other problem thi jo ki bo bhi flp ke product se sahi hui hai ab apko dekhna hai ki flp frod hai ya best company hai aap isme join ho kar bhi apne dreams bhi pura kar sakte hai and apni family ko bhi happyness kar sakte ho travale bhi apko free me milta hai and apko invest se dar lag rha hai ki me isme invest kar du ki kiya garnti hai paisa aiga iskeliye app mujhse contact kar sakte ho mobile no. 8445303899,7902198867,8265991552
    agr apko business karna hai sirf choti se invest ke sath sir apke carear ke liye aap soch sakte hai and apni family ko bhi happy life de sakte ho sirf apka mind set clear hona chaiye

    Reply

Leave a Comment