अगर आप Forever Living Products के नये मेंबर हो या जुड़ने वाले हो, तो आपने भी CC के बारे में सुना होगा। CC को लेकर थोड़ा भ्रमित होना सामान्य बात है और आप अकेले नहीं है।
- CC क्या है?
- FLP में CC से क्या होगा?
- CC का Full Form क्या है?
- 2 CC कैसे करें?
- 2 CC करने के फायदे?
इन सभी सवाल के जवाब आपको इस लेख में मिल जाएंगे। तो चलिए फिर बिना देर के शुरू करते है।
CC क्या है?
फॉरएवर लिविंग एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, जिससे से कोई भी व्यक्ति बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ सकता है और इसके प्रोडक्ट बेचकर कमीशन कमा सकता है।
FLP से जुड़ने वाले डिस्ट्रीब्यूटर को FBO (Forever Business Owner) कहा जाता है।
FBO का कमीशन खुदकी और डाउनलाइन द्वारा की गई प्रोडक्ट बिक्री पर, FLP Income Plan अनुसार तय होता है।
FLP के इनकम प्लान में ही CC का उपयोग किया जाता है। CC की फूल फॉर्म Case Credit होता है, जिसे एक तरह के पॉइंट समझ सकते है।
दरअसल FLP के हर एक प्रोडक्ट पर CC तय होती है और जो प्रोडक्ट खरीदता है, उनके अकाउंट में CC पॉइंट दिए जाते है।
1 CC = 15,000 रुपये
जब कोई व्यक्ति FLP से औसतन 15,000 रुपये के प्रोडक्ट खरीदता है, तब उसे 1 CC मिलती है।
Forever Living Products List में Argi+, Forever C Plus और Aloe Vera Gel जैसे प्रोडक्ट शामिल है।
2 CC करने के फायदे
उम्मीद है आपको CC का मतलब समझ आ गया होगा, लेकिन 2 CC करने से क्या फायदा होगा?
चूँकि एकत्रित CC पर ही FLP डिस्ट्रीब्यूटर की रैंक और इनकम निश्चित होती है। 2 CC पूरी करना FLP में काम करने की पहली सीढ़ी है।
30,000 रुपये के FLP प्रोडक्ट खरीदने पर 2 CC पूरी होती है, जिसके फायदे कुछ इस प्रकार है।
- Assistant Supervisor की रैंक मिलती है।
- फॉरएवर प्रोडक्ट पर 30% डिस्काउंट मिलता है।
- नए डिस्ट्रीब्यूटर को जोड़ सकते है और उनकी बिक्री पर कमीशन पा सकते है।
- 5% बोनस खुदकी और डाउनलाइन के बिजनेस पर मिलता है।
२ CC की प्रोडक्ट ख़रीद पूरी करने पर आप बतौर FBO काम कर सकते है और FLP से पैसा कमाना शुरू कर सकते है। FLP के इनकम प्लान को नीचे दी लिंक से विस्तार में पढ़ सकते है।
2 CC कैसे करें?
2 CC का मतलब और फायदे समझने के बाद, बड़ा सवाल यह है, कि 2 CC पूरी कैसे करें?
इसका सीधा जवाब है, कि 30,000 रुपये के FLP प्रोडक्ट खरीदकर। अब कई लोग इंटरनेट पर मुफ्त में या बिना प्रोडक्ट खरीदे 2 CC पूरे करवाने के दावें करते है, लेकिन वो सब झोल है।
Assistant Supervisor (AS) की रैंक हासिल करने के लिए 2 CC की खरीद करनी होगी।
यह काम आप 1 बार में कर सकते है। अगर आपके पास 30,000 रुपये नहीं है, तो 5,000 रुपये के प्रोडक्ट खरीदे, उन्हें आगे बेचे और फिर वापस 5,000 (+ बिक्री का कमीशन) के प्रोडक्ट खरीदे। इससे आप धीरे-धीरे ही सही, लेकिन 2 CC पूरी कर पाएंगे।
नेटवर्क मार्केटिंग (MLM) से जुड़ने का मतलब ही प्रोडक्ट खरीद-बिक्री करना होता है।
2 CC तो पहला कदम है, जबकि आगे के रैंक में सैकड़ों CC के प्रोडक्ट की खरीद-बिक्री करनी होती है।
रैंक | आवश्यक CC |
Assistant Supervisor | 2 CC |
Supervisor | 25 CC |
Assistant Manager | 75 CC |
Manager | 120 CC |
FLP सहीत किसी भी MLM कंपनी में काम करने के लिए, आपको महंगे प्रोडक्ट बेचने आने चाहिए।
अगर आपको लगता है, कि FLP के प्रोडक्ट बहुत महँगे है और आप इनकी ख़रीद-बिक्री नहीं कर पाएँगे, तो इससे जुड़कर अपना पैसा और समय बर्बाद ना करें।
Vestige, Modicare, RCM जैसी MLM कंपनी में आप कम राशि में भी शुरुआत कर सकते है। लेकिन कुल मिलाकर आपको प्रोडक्ट बेचना और लोगों को जोड़ना आना चाहिए। अन्यथा आप भी 99% लोगों की तरह MLM में असफल रहेंगे।
पढ़िए:
Nice information
Mujhe bhi 2cc karna hai sir