eBiz Company क्या है? सबसे बड़ा नेटवर्क मार्केटिंग घोटाला

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में 2 दशकों तक अपनी बड़ी पहचान बनाए रखने वाली MLM Company eBIZ.COM PVT LTD की बात करेंगे।

एक समय पर eBiz भारत की सबसे बड़ी MLM कंपनी में से एक थी और इसके प्रचारक कंपनी को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते थे। 19 सालों तक काम करने और 17 लाख से ज्यादा डायरेक्ट सेलर होने के बावजूद भी यह कंपनी बंद हो गयी है।


eBiz kya hai

eBiz एक पिरामिड स्कीम ही थी, जो MLM के नाम पर फ्रॉड करती थी। इस लेख में हम आपको eBiz के बारे में और ebiz घोटाले की पूरी कहानी बताएँगे।

eBiz Company क्या है?

eBiz एक MLM यानि डायरेक्ट सेलिंग (फ्रॉड) कंपनी थी।

eBiz की शरूवात 8 जून 2001 को पवन मल्हान ने की थी। पवन मल्हान स्वयं को एक “Visionary” यानी दृष्टिकोण रखने वाले पुरुष बताते थे और कई लोग जो eBiz से जुड़े थे, वे पवन मल्हान को अपना भगवान तक मानते थे।



eBiz में कोई भी व्यक्ति बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है। जुडने के लिए कंपनी में 10 से 15 हज़ार रुपये देने पड़ते थे। इसके बदले कंपनी कम्प्युटर कोर्स और सूट-लेंथ कपड़ा देती थी।

इसके बाद आपको कुछ अपने जैसी ही नए लोगो को eBiz में अपनी डाउनलाइन में जोड़ना होता था और आपको नेटवर्क या चैन बनानी होती थी, जिसके बदले कंपनी पैसे देती थी।

eBiz घोटाले की कहानी

eBiz घोटाले की कहानी से पहले आप यह जाने ले, कि eBiz शुरू से ही MCA के अंतर्गत रजिस्टर थी और भारत में मौजूद लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट में से एक थी।

हर MLM कंपनी में आमतौर पर 2 काम करने होते है।

  • पहला काम, कंपनी के प्रॉडक्ट की खरीद और आगे बिक्री करना।
  • दूसरा स्वयं जैसे और डायरेक्ट सेलर को कंपनी से जोड़ना।

eBiz अपने सेमिनार करवाती थी, जिसमें पूरे भारत के हजारों-लाखो लोग एकत्रित होते थे और इसमें मोटिवेशन के सहारे युवाओं को बड़े सपने दिखाये जाते थे और लाखों देने के वादे कंपनी करती थी। हाँ, कुछ लोगो की अच्छी कमाई होती भी थी।



eBiz जुड़ते ही लोगो से 10 से 15,000 रुपए निवेश में लेती थी और बदले में सूट-लेंथ और कंप्यूटर कोर्स देती थी, जिसकी वास्तविक कीमत 2 से 3 हज़ार रुपये भी नहीं होती थी।

जुड़ने के बाद eBiz दूसरे लोगों को जोड़ने को कहती थी। eBiz बाइनरी प्लान चलाती थी, जिसमें डाउनलाइन पेयर (जोड़ी) बनने पर निश्चित मुनाफा देती थी।

एक वास्तव और सही MLM कंपनी में कमीशन हमेशा खुदकी और डाउनलाइन की प्रॉडक्ट बिक्री पर मिलता है।

लेकिन eBiz, कमीशन लोगो को जोड़ने और उनसे निवेश करवाने पर देती थी। यानि कुल मिलाकर eBiz फालतू (Dummy) प्रॉडक्ट का उपयोग करके लोगो का पैसा बाइनरी नेटवर्क में घूमाती थी। जिसे Money-Circulation पिरामिड स्कीम ही कहते है।

पिरामिड स्कीम होने के कारण eBiz पर सायबराबाद पुलिस ने अगस्त, 2019 को छापा मारा। जिसमें eBiz पर 5,000 करोड़ का फ्रॉड करने का इंजाम लगा। पवन मल्हान और उनके बेटे हृतिक मल्हान पर गंभीर आरोप लगे और 389 करोड़ रुपये बैंक खाते में फ्रीज़ किये गए।



हैरान करने वाली बात यह है, कि eBiz के पिरामिड स्कीम होने और इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी इसके डायरेक्ट सेलर इसे सही बता रहे थे और इसके वापस शुरू होने की आशा कर रहे थे।

सिर्फ eBiz ही नहीं Safe Shop और Naswiz Retails जैसी बहुत सी बड़ी MLM कंपनी का प्लान भी समान था, लेकिन eBiz के फसने के बाद इन कंपनी ने अपने प्लान में बदलाव कर दिया है।

इसलिए जितने भी लोग जो डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में है, उन्हें पिरामिड स्कीम, पोंजी स्कीम और MLM में फर्क करना आना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसे फ्रॉड से बचा जा सके।

अक्सर लोग पैसे और झूठे दिखावे को देखकर eBiz, Future Maker और Osmose Technology जैसी फ्रॉड कंपनी से जुडते है, ऐसी कंपनिया आज नहीं तो कल, बंद होगी ही।

जो भी इस इंडस्ट्री से जुड़े है, उनके लिए डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन को समझना और पालन बेहद जरूरी है।



eBiz Fraud कैसे मुमकिन हुआ?

eBiz शुरू से ही पिरामिड स्कीम थी और यह एक ऐसी अकेली कंपनी MLM इंडस्ट्री में नही थी। बहुत कंपनी जो eBiz जैसे प्लान चलाकर भी बच निकली है।

eBiz के इतने बड़े फ्रॉड होने के कुछ बड़े कारण जरूर है,

  • सबसे पहले eBiz कंप्यूटर कोर्स बेचती थी, जिसकी कीमत लोग सच में हज़ारों में समझते थे। जबकि ऐसे और इससे बेहतर कोर्स इंटरनेट पर मुफ्त में मौजूद थे। इसलिए जितना भी निवेश आता था, कंपनी वो नेटवर्क में घुमाती रहती थी।
  • eBiz के शिकार अधिकतर युवा लोग ही हुए है, क्योकि उन्हें कार और लक्सरी जिंदगी दिखाकर जल्दी से लुभाया जा सकता है।
  • कंप्यूटर कोर्स होने के कारण अभिभावक अपने संतानों को eBiz के लिए पैसा दे देती थी।
  • eBiz ने खुदको डायरेक्ट सेलिंग कंपनी बताया और डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन 2016 में आयी। इसलिए कई सालों तक लोगो को डायरेक्ट सेलिंग और पिरामिड स्कीम में अंतर नही पता था। (ऐसे तो आज भी अधिकतर लोगों को नही पता है)
  • देश में बड़ी बेरोज़गारी के चलते कई लोग eBiz जैसी फ्रॉड स्कीम/कंपनी में जल्दी काम कर लेते है।
  • eBiz के मलतबी और फ्रॉड MLM Leaders, जिन्हें सही गलत पता होने के बावजुद भी eBiz के सहारे लोगो को सपने बेचे है।

eBiz से पैसा रिफंड कैसे पाए?

कई लोग जिन्होने eBiz में कभी पैसा लगाया था, उनके मन में सवाल है, कि eBiz से पैसा Refund कैसे पाए?

जब eBiz चालू थी, तब 30 दिन की वापसी पॉलिसी थी। जिसमें जॉइनिंग के 30 दिन के भीतर प्रॉडक्ट को रिटर्न करके अपना पैसा वापस पा सकते थे।

लेकिन अब eBiz पर कानूनी कार्यवाही चल रही है और सब कुछ ED (Enforcement Directorate) ने अपने हाथों में लिया है। पर अब तक किसी भी सरकारी विभाग से eBiz Refund की सूचना नही आई है।



कई लोग eBiz में एक साथ 3-4 ID लगाते थे, जिससे कई लोगों का 50,000 से लेकर 1 लाख रुपये तक eBiz में फसा है।

ऐसे लोगो को कंपनी के खिलाफ खुदसे FIR करनी चाहिए या सरकार से रिफ़ंड का आवेदन करना चाहिए।

हमें उम्मीद है, कि यह लेख आपके लिए मददगार होगा और आपको eBiz Fraud से जुड़ी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो हमसे कमेंट में जरूर पूछे।

6 thoughts on “eBiz Company क्या है? सबसे बड़ा नेटवर्क मार्केटिंग घोटाला”

  1. Can you also give some review about yashika garg dropservicing courses. Her profile is linkedin.com/in/yashikagarg-webdesigningexpert. She herself claims as a drop servicing mentor and she also charge a fee of around 7000rs. I don’t know she is real or fake but if it is really legit, I would definitely enroll for her online courses.

    Thank You.

    Reply

Leave a Comment