इस लेख में Dhanwantari नामक MLM कंपनी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
धन्वन्तरि पुणे, महाराष्ट्र से रजिस्टर एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। यह लेख आपके बहुत सारे सवालों का जवाब देगा, जैसे
- Dhanwantari Business क्या है?
- Dhanwantari Income Plan क्या है?
- क्या Dhanwantari एक घोटाला है?
- मुझे Dhanwantari से जुड़ना चाहिए या नहीं?
चलिए फिर बिना देर एक यह लेख शुरू करते है।
Dhanwantari क्या है?
Dhanwantari एक भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है और इसकी शुरुआत 17 नवंबर 2009 को डॉ. रमेश पाटिल ने प्रकाश खलाटे और शशिकांत गुलुमकर के साथ मिलकर की थी।
यह कंपनी ज्यादातर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट की सेलिंग करती है। कंपनी की वेबसाइट अनुसार यह 100% शुद्ध और हर्बल प्रोडक्ट बेचती है।
Dhanwantari लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट में शामिल है। साथ ही इसकी वेबसाइट पर सभी जरुरी डॉक्युमेंट मौजूद है, यानी यह कंपनी डायरेक्ट सेलिंग रूल 2021 का पालन कर रही है।
इस कंपनी का पूरा लीगल नाम Dhanwantari Distributors Pvt Ltd है, जो सतारा, महाराष्ट्र से संचालित है।
Dhanwantari Company Profile
Name | DHANWANTARI DISTRIBUTORS PRIVATE LIMITED |
CIN | U51909PN2008PTC133043 |
Directors | SHASHIKANT SITARAM GULUMKAR, PRAKASH GANPAT KHALATE, RAMESH RAMCHANDRA PATIL |
Incorporation Date | 17 November 2008 |
Website | Dhanwantari.com |
Head office | Satara, Maharashtra |
[email protected] | |
Product Categories | Ayurvedic, Organic Farming, Personal Care, Nutrition |
पढ़िए: Yashbiz Plan in Hindi
Joining & Products
एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी होने के नाते, कोई भी व्यक्ति Dhanwantari से जुड़ सकता है।
डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के तहत, किसी भी MLM कंपनी से जुड़ने के लिए कोई जॉइनिंग फीस नहीं लगती है । लेकिन जुडने के लिए आपको कंपनी का एक पैकेज खरीदना होगा, जो अलग-अलग रेज़ में है। इन पैकेज में कंपनी के प्रोडक्ट होते है, जो DP (Distributor Price) पर मिलते है।
पैकेज नाम | कीमत |
– | 1000 Rs |
Silver | 2500 Rs |
Gold | 4000 Rs |
Diamond | 10000 Rs |
आपका मुनाफा आपके चुने हुए जॉइनिंग पैकेज पर निर्भर होगा और आप एक से अधिक पैकेज भी ले सकते है।
Dhanwantri में जुड़ने के बाद मुख्य रूप से प्रोडक्ट सेलिंग और रिक्रूटमेंट यानी लोगों को जोड़ने का काम करना होता है।
Dhanwantari लगभग 180+ प्रोडक्टस बेचती है, जिनमे से सबसे ज्यादा खाद्य सामग्री है। इसके साथ साथ यह आयुर्वेदिक दवाएं, पर्सनल केयर, जैविक खेती, ब्युटी, हाउसहोल्ड आदि प्रोडक्ट को भी बेचती है।
Dhanwantari के प्रोडक्ट पैकिजिंग अनुसार प्रीमियम दिखते है। लेकिन कुछ प्रोडक्ट का विवरण करने पर पता चलता है, कि अंतिम उपभोक्ता के लिए प्रोडक्ट (MRP) मार्केट से तुलना में महँगे है।
Dhanwantari Income Plan
Dhanwantari आपको 5 प्रकार की इनकम देती है, लेकिन हर इनकम शुरुआत में नहीं मिलेगी।
1. Retail Profit
Dhanwantari आपको अपने प्रॉडक्ट 40% तक डिस्काउंट पर देती है, जिन्हे आप आगे बेचकर मुनाफा कमा सकते है।
2. Matching Plan Income
कंपनी के जॉइनिंग पैकेज के साथ ही आप इस इनकम में शामिल हो जाते है, जिसमे आपको अपनी दोनों टीम (Left/Right) में रेफेरल (मेम्बर) को जुड़ना होता है।
अगर आपने दोनों टीम में 2:1 या 1:2 पेयर में रेफेरल (मेम्बर) करते है, तो 25% की मेचिंग इनकम मिलती है। यह मैचिंग इनकम डाउनलाइन द्वारा अंकित BV (Business Volume) पर निर्भर होती है।
BV हर प्रोडक्ट ख़रीद पर मिलने वाले पॉईंट है, जिसका इस्तेमाल भिन्न इनकम और डिस्ट्रिब्युटर रेंक निकालने में होता है।
जितने ज्यादा डिस्ट्रिब्युटर डाउनलाइन में जोड़ते है, उतना ज़्यादा कमीशन मिलता है।
3. Repurchase Income
जब आप खुद प्रोडक्ट ख़रीदते है और तो उसके BV पॉइंट्स मिलते है। 2500 BV पॉइंट पूरे करने पर कंपनी का 1 शेयर मिलता है। उसके बाद कंपनी अपने टोटल BV टर्नओवर में से 10%, सभी डिस्ट्रिब्युटर में एकत्रित शेयर अनुसार बांटटी है।
ध्यान रखिए जितने ज़्यादा शेयर इक्कठे करते है, उतना ज़्यादा कमीशन मिलता है।
4. Club Qualified Income
इस इनकम में 12 क्लब है और हर क्लब के तहत निश्चित सेल्फ BV और अपनी दोनों टीम (Left/Right) में BV पॉइंट बनाए रखने होते है।
क्लब | खुदकी BV | दोनों टीम में न्यूनतम BV | प्रोफ़िट (₹) | दोनों टीम में मासिक BV | रिवार्ड |
Club | 1000 | 15000 | 2000*6 | 2500 | Utility Bag Kit |
Sales Master | 2000 | 50000 | 5000*6/Month | 6000 | Training Seminars |
ATM | 3000 | 1 Lakh | 10000*6 | 12000 | 4G Mobile |
Smile | 5000 | 2 Lakh | 20000*6 | 24000 | Laptop |
Happy Club | 5000 | 5 Lakh | 50000/Month | 60000 | Travel Tour |
Luxury Club | 5000 | 10 Lakh | 1 lakh*6 | 1.5 lakh | Travel Tour (Ship) |
Dream | 5000 | 20 Lakh | 2 Lakh*6 | 3 Lakh | Alto Car |
Supreme | × | 50 Lakh | 5 Lakh*12 | 7.5 lakh | Europe Tour |
Elite | × | 1 Cr | 10 Lakh*12 | 20 lakh | USA Tour |
Royal | × | 3 Cr | 30 lakh*12 | 60 lakh | XUV Car |
Dream | × | 6 Cr | 60 lakh*12 | 1.2 cr | BMW Car |
Passion | × | 10 Cr | 1 Cr Lifetime | 3 Cr | Bangalow |
5. Repurchase Global Income
इसमें तीन क्लब है जिस पर यह इनकम मिलती है।
Luxury Income
अगर आपकी दोनों टीम (Left/Right) में Happy Club योग्य व्यक्ति जोड़ेगे, तो आपको गोल्ड पिन मिलती है। जो आपको 50,000 महीना इनकम दिलवाती है लेकिन आपको 5 सेमिनार में शामिल होना होगा।
Diamond Pin Income
अगर आपकी दोनों टीम (Left/Right) में गोल्ड पिन योग्य व्यक्ति जोड़ेगे तो आपको 1 लाख महीना इनकम मिलती है, लेकिन आपको 7 सेमिनार एक महीने में शामिल होना होगा।
Galaxy Pin Income
अगर आप टीम (Left/Right) में डाइमन्ड पिन योग्य व्यक्ति जोड़ेगे, तो आपको 2 लाख महीना इनकम मिलती है, लेकिन आपको 10 सेमिनार एक महीने में शामिल होना होगा।
पढ़िए: Highrich Business in Hindi
Dhanwantari Review
हमें उम्मीद है, कि आपको Dhanwantari कंपनी के बारे में उपयुक्त जानकारी मिल गयी होगी, साथ ही प्रोफाइल, प्लान और प्रोडक्ट समझ आ गया होगा।
Dhanwantari कंपनी का लॉन्च हुए 14 साल हो चुके है, लेकिन अभी भी भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडसट्री में इतनी प्रचलित नहीं है।
Vestige, Modicare, Mi Lifestyle जहाँ पूरे देश में लाखों एक्टिव डिस्ट्रीब्यूटर से साथ काम कर रही है, Dhanwantari का विकास काफी सीमित रहा है। हालांकि इसके प्रोडक्ट लिस्ट अच्छी है, लेकिन अन्य MLM कंपनी की तरह इसके प्रोडक्ट भी मार्किट की तुलना में काफी महेंगे है।
Dhanwantari एक लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इससे बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है। लेकिन इससे पहले MLM और इसके इनकम प्लान को समझना बेहद जरूरी है।
मार्केटिंग, प्रेजेंटेशन और टीम मैनेजमेंट जैसी जरूरी स्किल के बिना MLM में काम करना नामुमकिन है।
इसके अतिरिक्त MLM की सफलता दर मात्र 0.4% है और सफलता के लिए 3 से 4 साल का कठिन परिश्रम लगता है।
सवाल-जवाब
Dhanwantari की शुरुआत 17 नवंबर 2009 को डॉ.रमेश पाटिल ने प्रकाश खलाटे और शशिकांत गुलुमकर के साथ मिलकर की थी। इसका लीगल नाम Dhanwantari Distributors Pvt. Ltd है।
Dhanwantari के साथ आप बतौर वितरक (Distributor) जुड़ सकते है, जिसके आपको एक जॉइनिंग पैकेज खरीदना होगा। अधिक जानकारी के लिए Dhanwantari की वेबसाइट या किसी ऐक्टिव डिस्ट्रिब्युटर से बात कर सकते है।
Dhanwantari लगभग 180+ प्रॉडक्ट बेचती जिनमे से सबसे ज्यादा खाद्य सामग्री है, इसके साथ साथ यह आयुर्वेदिक दवाएं, शरीर और स्नान, जैविक खेती, ब्युटि, हाउसहोल्ड आदि प्रोडक्ट को भी बेचती है।
यह निर्णय पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। Dhanwantari एक MLM कंपनी होने के नाते इसमें सफलता पाना काफी कठिन है। प्रोडक्ट बेचना, रिक्रूटमेंट और मार्केटिंग में 3 से 4 साल का न्यूनतम परिश्रम लगता है। इसलिए अपनी अवस्था अनुसार ही निर्णय लें और सिर्फ मोटिवेशन में आकर गलत फैसला ना लें।
Dhanwantari समेत किसी भी MLM कंपनी में फिक्स सेलरी नहीं होती है। बल्कि स्वयं और डाउनलाइन द्वारा की गई प्रोडक्ट खरीद-बिक्री पर कमीशन मिलता है। यह कमीशन मुख्य रूप से आपकी डाउनलाइन टीम में हो रही प्रोडक्ट खरीद पर ज्यादा निर्भर करता है।
पढ़िए: TSS Business क्या है?
Iska plan kisi aur company ka dale ho…..
Jo daale ho wo rank hai hi nhi….. Galat jaankari mat failao….