Dewsoft Company क्या है? बिज़नेस या घोटाला?

आज के इस लेख में हम Dewsoft नामक MLM कंपनी की बात करने वाले है, जिसे Dewsoft Overseas या Dewsoft Education के नाम से भी जाना जाता है। यह कंपनी भारत की लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट में भी मौजूद है।

भारत में बहुत-सी MLM कंपनिया बाइनरी प्लान का उपयोग कर रही है और उन्ही में से एक Dewsoft Overseas भी है।


कई लोगो के मन में सवाल होता है, कि Dewsoft से जुड़ना चाहिए या नहीं? इसी सवाल पर यह पूरा लेख है, जिसमें हम बाइनरी प्लान पर कार्यरत इस कंपनी के बारे में जानेंगे।

Dewsoft Overseas क्या है?

Dewsoft एक भारतीय MLM कंपनी है, जिसके संस्थापक का नाम ऋषि सहदेव है। यह कंपनी Planet Dewsoft Private Limited नाम से MCA के तहत रजिस्टर है। यह जून, 2015 में दिल्ली से रजिस्टर हुई थी।

dewsoft overseas

हर एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के अपने प्रॉडक्ट या सर्विस होती है, जिसकी वह आगे बिक्री अपने डायरेक्ट सेलर से करवाती है। Dewsoft के पास अपने कोर्स मौजूद है, जो पैकेज के रूप में उपलब्ध होते है, जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।



Dewsoft Profile

NamePlanet Dewsoft Private Limited
CINU74900DL2015PTC281341
DirectorsRISHI SEHDEV, ANUBHA SEHDEV ATRI
Registration Date09 June 2015
Websitedewsoftoverseas.com
Head OfficeNEW DELHI
Email[email protected]

Dewsoft Business Plan

Dewsoft से कोई भी व्यक्ति बतौर डायरेक्ट सेलर (डिस्ट्रिब्यूटर) जुड़ सकता है। जुड़ते समय सबको इसके कोर्स को खरीदना होता है, जिसकी कीमत 9,500 रुपये है।

उसके बाद आपको इसमें रिक्रूटमेंट करनी होती है, यानी कि नए लोगो को कंपनी से अपनी डाउनलाइन में जोड़ना होता है, जिससे आपको कमीशन मिलता है।

याद रखें, डाउनलाइन में भी लोग जुड़ते समय Dewsoft के कोर्स खरीदे, तभी उनकी जोइनिंग पर कुछ कमीशन मिलेगा।

Dewsoft Products

Dewsoft के प्रॉडक्ट लिस्ट में बहुत सारे कोर्स मौजूद है, जिन्हें मुख्यत 4 श्रेणी में रखा गया है।

  • Personal Development
  • Hard Skills
  • Soft Skills
  • Social Skills

Dewsoft से जुड़ते समय आप जो राशि (9,500 रुपये) देंगे, वही इन कोर्स की कीमत है। जो बेशक बहुत ज्यादा है, जबकी आज के समय यह सारी स्किल्स आप इंटरनेट या यूट्यूब पर फ्री में सिख सकते है।



dewsoft-overseas-products

अगर आपको सिर्फ कोर्स ही चाहिए, तो Udemy जैसे प्लेटफार्म पर सभी कोर्स बहुत कम कीमत और कुछ उच्च शिक्षकों के द्वारा बनाए उपलब्ध है।

इसलिए प्रॉडक्ट अनुसार Dewsoft पीछे रह जाती है। इसके अतिरिक्त केंद्र डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन में भी ऑनलाइन सर्विस पर पाबंधी लगाई है और महाराष्ट्र राज्य डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।

इसलिए अपने प्रॉडक्ट अनुसार Dewsoft अन्य डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की तुलना में बहुत पीछे है।

Dewsoft Income Plan

Dewsoft Overseas द्वारा तीन प्रकार की इनकम प्रदान की जाती है, जोकि निम्नलिखित है:

  1. Incentive Income
  2. Travel Achievement
  3. Royalty Income

तो, चलिए इन तीनों प्रकार की इनकम को विस्तार से समझते है।



1. Incentive Income

Dewsoft द्वारा दी जाने वाली पहली इनकम का नाम Incentive Income है।

इसमें प्रॉडक्ट की बिक्री के अनुसार इनकम प्रदान की जाती।

नीचे दिए गए चार्ट पर आप यह देख सकते है, कि कितने प्रॉडक्ट की बिक्री करने पर कंपनी द्वारा कितने रुपए की इनकम प्रदान की जाती है।

Sales Commission
3₹ 2,000
6₹ 3,500
9₹ 3,000
9₹ 3,000
9₹ 4,000
9₹ 4,000
5₹ 10,500

पहली तीन प्रॉडक्ट बिक्री पर कंपनी द्वारा 2,000 रूपए Incentive Income के रूप में दिये जाते है। उसी प्रकार अगली 6 बिक्री पर 3,500 रुपये और जब 50 बिक्री डाउनलाइन में पूरी हो जाती है, तो कुल कमीशन आपका 30,000 रुपये रहता है।

डाउनलाइन में 50 बिक्री होने पर उसे 1 Mile कहा जाता है। 1 Mile को पूरा करने के बाद नीचे दिए गए चार्ट के अनुसार इनकम दी जाती है।



SalesCommission
3₹ 3,500
6₹ 3,500
9₹ 3,500
9₹ 4,000
9₹ 4,000
9₹ 4,000
5₹ 11,000

अब 1 Mile पूरा करने के बाद तीन प्रॉडक्ट की बिक्री पर कंपनी द्वारा 3500 रुपए Incentive Income के रूप में दिए जाते है।

2. Travel Achievement

Travel Achievement इनकम को हासिल करने के लिए कुछ शर्ते पूरी करनी होती है, जो कि कंपनी द्वारा हर साल निर्धारित की जाती है।

इस इनकम के तहत कंपनी कुछ योग्य डायरेक्ट सेलर (Achievers) को देश- विदेश की यात्राओं पर ले जाती है।

3. Royalty Income

Dewsoft द्वारा दी जाने वाली तीसरी प्रकार की इनकम का नाम Royalty Income है।

इस इनकम को पाने के लिए कंपनी में Diplomat लेवल पर होना जरूरी है और हर लेवल को हासिल करने की कुछ शर्ते है।



इस इनकम के तहत Dewsoft द्वारा 1 साल की कुल खरीद का कुछ प्रतिशत Royalty Income के रूप में प्रदान की जाती है।

नीचे दिए गए चार्ट के द्वारा आप यह देख सकते है, कि किस लेवल पर कंपनी द्वारा कितने प्रतिशत Royalty Income प्रदान की जाती है।

LevelRoyalty Income
Diplomat2%
Ambassador3%
Star Ambassador3%
Crown Ambassador3%
Jewel3%
Crown Jewel3%
Topaz3%
Sapphire3%
Emerald3%

Dewsoft Review

Dewsoft Overseas पर हमारा रिव्यु पूरी तरह से नकारात्मक है।

Dewsoft पैकेज के साथ बाइनरी प्लान चलाती है। Dewsoft का प्लान कई हद तक eBiz से मिलता है, जो 20 साल तक काम करने के बाद बंद हो चुकी है, जिसमें लाखों लोगो का करोड़ों में पैसा डूब चुका है।

Dewsoft का बाइनरी प्लान समझने और समझाने में बेहद आसान है। लेकिन जो पैसे डायरेक्ट सेलर कोर्स के लिए देते है, वो वास्तविक कीमत से कई गुणा ज्यादा है और व्यर्थ जाते है।



Dewsoft में कोर्स खरीद-बिक्री के नाम पर Money Circulation ही होता है और इसका प्लान पिरामिड स्कीम साबित होता है, जो लंबे समय तक डायरेक्ट सेलर के लिये फायदेमंद नहीं है।

Dewsoft FAQ

Dewsoft Overseas में जुडने के कितने पैसे है?

डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के कारण अब Dewsoft Overseas समेत किसी भी MLM कंपनी में जुडने की फीस नहीं देनी होती है। लेकिन अब प्रॉडक्ट खरीदने की जरूरत होती है, Dewsoft Overseas में 9,500 रुपये का पैकेज खरीदकर शुरुआत कर सकते है।

Dewsoft Overseas से जुडने के लिए क्या-क्या जरूरते है?

Dewsoft Overseas से जुडने के लिए आपके पास आधार-कार्ड होना चाहिए। अगर आप 18 वर्ष के कम उम्र के है, तो अभिभावक की जानकारी दे सकते है। इसके अलावा पेन-कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी Dewsoft Overseas को देनी होगी।

Dewsoft से इनकम कितनी होंगी?

जैसे ही कोई व्यक्ति Dewsoft के प्रॉडक्ट की बिक्री करता है, Dewsoft से उसे Incentive मिलता है और वही इनकम होती है।

क्या Dewsoft Overseas कंपनी फ्रॉड हैं?

नहीं, Dewsoft Overseas एक प्रमाणित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है, लेकिन यह इसके भविष्य का प्रमाण नहीं देता है।



Dewsoft Education क्या है?

Dewsoft Education इन्ही का एक पोर्टल है, जहाँ Dewsoft से खरीदे कोर्स को देख सकते है।

74 thoughts on “Dewsoft Company क्या है? बिज़नेस या घोटाला?”

    • यहाँ कोई फिक्स सैलरी नहीं मिलने वाली है, जितने ज्यादा लोगो को कंपनी में जोड़ोगे उतना कमीशन मिलेगा. लेकिन उन लोगो को ही अपने निचे लाना, जो अच्छे से MLM कर सके.

      Reply
    • Ji shi bat hai dewsoft me sb jhut bola jata hai aur to aur paisa lene ke bad bhi khul ke shi nii bolta hai
      Ye bhut hi fraud company hai aese koi bhi jyada din tk nii tik payega

      Reply
      • Pahle pakata hai fir training last hoga to aapko 10500 Paisa mangega fir kahega ki I’d jese hi banega Paisa aan suru isi ke lalach me aur jese hi Paisa pura doge wese hi girgit ki tarah rang badlta hai inlog aur last me aapko khaega ki name pho no ka list bnaao usi me admin jodo
        Kahega . Isliye dewsoft is a froud company isko india me banned kar dena chaiye mere sath bhi froud Kiya gya hai bhai log dewsoft ko banned Karo . It is a froud company and time waste .

        Thank you

        Reply
  1. mai aap ko saaf saaf bata doon yaha aap paise kaise kama sakte hai..
    Aap ko 9500 ka package kharidna hoga phir aap ko 2 logon ko samjana hai.. Koi bhi ho aap ko unko kaam( jo aap ko suru mai training mai sikhaya jayega) samjhana padega or unko bhi 9500 ka package subscribe karwana hai ..
    Jaise hi 2 logo ko aap add karenge aap ko RS 2,000 ka cheque milega…
    Aap uske baad wo 2 log or 2 _ 2 logo ko apne liye add karenge,uske baad ye silsila 2logo ko add karne wala chalta rahega or aap ko paise milte rahenge…App ko koi bhi kaam nahi karna padega..
    Dikkat suru mai hai lekin kuch mahine kaam karke aap acha khasa earn kar sakte hai ……….
    Soch lijiye kiya aap iss kabil hai??️️..

    Reply
    • Jaise 4-6 bade janwer kisi ek chhote janwer ka shikar karke apas me bantbant kar khate hai bilkul usi tarah networking company me hota hai. company to ek rupye deta nahi balki hm garibon ka jo 10000 paisa jma leta usko jitne upline hai sabko usi janwar ke farmule ki tarah use karti hai fir us garib ulta sidha samjhakr usko bhi wahi krne ke liye idea’s dete hain aur o krne se mna krta hai to uska 10000 rupye khatam ho jata hai yahi hai kaam. Waah re bhai log

      Reply
      • Tum mujhey 10000 rs do or 2 logo se ur dilwao 20000 rs total company me 30000 jama . Ismey se kuch nikaal ke aap logo ko pakda diya jayega. Kitno ko to ye bhi nahi milta.
        So company mota profit kama Rahi hai.
        So bycuttttt MLM COMPANY.

        Reply
    • Sir agar apko jldi bnna hai to binary plus generation plan krna pdega or company fdsa or idsa m registerde hini chahiye or or company m repurchase plan jruri hai or mlm company products base hoti hai , mlm m products sale hote hai ek network k thru jiski vjh se har insan ko ek bda pesa kmane ka moka milta hai

      Reply
  2. मैं इस कंपनी में जोड़ना चाहता हूं एजुकेशन सामने वालों को किस प्रकार से दिया जाएगा क्या आप मुझे समझा सकते हैं या फिर जोड़ना ही एक उद्देश्य है

    Reply
    • इधर जोड़ना ही प्रमुख मकसद है। और अब MLM मे एडुकेशन और होलिडे पैकेज का चलन नहीं रहा

      Reply
  3. क्या हम बिना computer कोर्स लिए इस company में जुड़ नही सकते। हम सीधे लोगो को जोड़े तो

    Reply
    • नहीं, आपके पैसो का बड़ा हिस्सा आपको जोड़ने वालो के पास जाएगा और आप जिन्हें जोड़ेंगे उनका पैसा आपको मिलेगा।

      Reply
  4. यह बेकार सिस्टम प्लान क्यो कि जितना पैसा लिया जाता है उसके 20 प्रतीशत का ही सामन मिलता है।
    एकदम बेकार है।

    Reply
  5. Bhai aap khud behut negative ho aap dusron ko kyo negative kar rahe ho aap samudra ko dekh kar uski Geharai nahin bata sakte aapki soch chhoti hai aap chhota hi shocte Ho han jodne ka kam hai to aap batao aap kis jagah nahin Jude rahe ho aapke family se yah aaspaas ke logon se aap bhi har jagah se Jude rahe ho

    Reply
  6. Duniya ki har field me success rate yahi hota hi
    Or rahi baat kam me success % ki to woh company ki galti nahi hoti khud jo banda join karta ji usi galti hoti hi isliye woh safal nahi ho pata

    Kyoki jab koi or safal ho sakta hi to woh kyo nahi

    Reply
  7. Is company mai koi bhi mat lagna ghar ghar jakar apki insult krvate hai har din apna petrol use kr ke jana padta hai or income monthly Ati eh wo bhi 5 ja 6 month bad wo bhi agr ap 3 ko sell krte hai yeh company bilkul sahi nhi hai ghar ghar jakr mint krni padti hai or isme study to bilkul bhi nhi hai yeh company juth ka bhandar hai.

    Reply

Leave a Comment