इस लेख में हम Smart Value कंपनी का Review करने वाले है, जो एक भारत की ही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है।
Smart Value बहुत सारे ऑफर और ट्रिप अपने डिस्ट्रीब्यूटर के लिए लाती है, जिन्हें पाने के लिए शर्ते दी जाती है। Smart Value को APLL के साथ जोड़ा जाता है, जो कम्प्युटर कोर्स बेचती है।
Smart Value क्या है? इसके प्रॉडक्ट और इनकम प्लान क्या है, साथ ही APLL पर इस लेख में हम चर्चा करेंगे।
Smart Value क्या है?
Smart Value एक भारतीय कंपनी है, जो 20, दिसंबर 2006 को MCA के तरह दिल्ली से रजिस्टर हुई है। इसका पूरा नाम Smart Value Limited है।
बोड्डू प्रसाद रेड्डी, शिवकुमार कृष्णमूर्ति और निर्मला अरोड़ा Smart Value के वर्तमान निदेशक है।
Smart Value और APLL को साथ में देखा गया है। APLL, Asian Pacific Learning Leverage Private Limited नाम से MCA के अंदर रजिस्टर है।
APLL खुदकों एक एडुकेशन प्लेटफॉर्म बताती है, लेकिन कई लोगों के APLL के फ्रॉड होने की बात कई है, इस विवाद पर हमने इस लेख के अंत में बात की है।
Joining Smart Value
Smart Value से कोई भी व्यक्ति बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है।
जुड़ने के लिए इसके प्रॉडक्ट खरीदने जरूरी होते है, साथ ही इसमें दूसरे लोगो को भी कमीशन के लिए जोड़ना होता है।
Smart Value में शामिल होने के लिए, कानूनी पहचान प्रमाण जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी की आवश्यकता होती है।
शामिल होने के लिए कंपनी के किसी भी मौजूदा Associate से संपर्क कर सकते है और उसकी Sponsor ID से, आप कंपनी में शामिल हो सकते है।
जॉइन करने के बाद आपको सभी प्रकार की इनकम को पाने के लिए 100 Miles (13,000 से लेकर 22,000 रुपए) तक के प्रॉडक्ट की खरीद करनी जरूरी है।
Smart Value Income Plan
Smart Value कुल 6 प्रकार की इनकम देने का वादा करती है, जोकि निम्नलिखित है।
- Referral Income
- Retail Profit
- Quantity Volume Income
- Business Point Commission
- Retail Consistency Bonus (RCB)
- Flagship Bonus
शुरू में सभी इनकम नहीं मिलती है और हर इनकम को पाने की कुछ शर्तें है।
Smart Value के प्लान को समझने से पहले कुछ पहलू जैसे कि BV और Miles को समझना चाहिए।
Miles: हर प्रॉडक्ट की खरीद पर आपको कुछ Miles मिलते है, जोकि इनकम की गणना में उपयोग की जाती है।
BP: इसका फुल फॉर्म Business Point होता है और यह एक प्रकार की कंपनी की मुद्रा यूनिट है, जिसका प्रयोग इनकम को राष्ट्रीय मुद्रा में बदलने के लिए होता है।
1. Referral Income
Smart Value का इनकम प्लान 1:2 अथवा 2:1 बाइनरी प्लान है।
Smart Value प्लान के तहत आप अपने किसी एक लेग में 2 डाउनलाइन और किसी एक लेग में एक डाउनलाइन बना सकते हैं, जिसे मैचिंग पेयर कह सकते है
Referral Income को पाने के लिए रिक्रूटमेंट करानी होती है, अर्थात डाउनलाइन में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने होते है। इस इनकम को पाने के लिए आपको कुछ निश्चित Miles की मैचिंग करनी होती है। नीचे दिए गए चार्ट में आप देख सकते हैं की कितने Miles मैचिंग करने पर आपको कितने रुपए दिए जाते है।
Miles | कमीशन |
पहले 900 Miles | 4800 रुपये |
दूसरे 900 Miles | 4700 रुपये |
तीसरे 900 Miles | 4700 रुपये |
चौथे 900 Miles | 4700 रुपये |
पांचवे 900 Miles | 4700 रुपये |
इसके बाद प्रति 900 Miles | 3400 रुपये |
पहले 900 Miles में कमीशन 300 Miles के आधार पर 1600 रुपये 3 बार दिये जाते है।
2. Retail Income
इस इनकम के अनुसार आप कंपनी के प्रॉडक्ट को MRP पर बेचकर Retail Profit अर्थात खुदरा मुनाफा कमा सकते है।
कंपनी द्वारा मेंबर को प्रॉडक्ट AP (Associate Price) पर प्रदान किया जाता है, जोकि कंपनी का एक खुद का प्राइस होता है जिसके तहत प्रॉडक्ट 15 से 36% की छूट पर मिलते है।
निम्नलिखित फार्मूले के द्वारा आप Retail Profit निकाल सकते हैः
MRP - AP = Retail Profit
3. Quantity Volume Income
इस इनकम के अंतर्गत आप कंपनी के कॉम्बो प्रॉडक्ट बेच कर अधिकतम मुनाफा कमा सकते है, क्योंकि कॉम्बो प्रॉडक्ट पर कंपनी द्वारा ज्यादा प्रतिशत की छूट दी जाती है।
4. Business Point Commission
इस इनकम के अंतर्गत दोनो लेग का कुल मिलाकर 100 Miles पूरा करने पर कंपनी द्वारा 1 BP प्रदान किया जाता है।
ध्यान रखें, कुल 100 Miles 1:2 या 2:1 के अनुपात में ही होने चाहिए। हर 100 Miles पूरा करने पर 1 BP मिलता है।
1 से 5 BP अर्जित करने पर प्रति BP 500 रुपए इनकम दी जाती है और 5 से अधिक BP अर्जित करने पर कंपनी के कुल साप्ताहिक टर्नओवर के अनुसार BP का मूल्य निकालकर इनकम दी जाती है।
5. RCB (Retail Consistency Bonus)
इस इनकम को पाने के लिए आपको लगातार तीन हफ़्ते 2 BP अर्जित करने होते है और यह कार्य करने पर कंपनी द्वारा Star Retailer (SR) की उपाधि दी जाती है।
अगर आप SR बनने के बाद 1 सप्ताह में 1 से 5 BP अर्जित करते है, तो RCB के रूप में लगभग प्रति BP 150 रुपए दिए जाते है।
इस इनकम के अंतर्गत Car Fund और House Fund भी दिया जाता है।
Car Fund पाने के लिए 1 सप्ताह में 6 BP से 500 BP अर्जित करने होते है और Car Fund के रूप में प्रति BP लगभग 150 रुपए अतिरिक्त कंपनी द्वारा दिए जाते है।
इसी प्रकार House Fund पाने के लिए 1 सप्ताह में 500 से ज्यादा BP अर्जित करने होते है और House Fund के रूप में भी अतिरिक्त 150 रुपए अतिरिक्त कंपनी द्वारा दिए जाते है।
Smart Value Products
Smart Value Product List में हेल्थ, फैशन, FMCG, एग्रीकल्चर और एजुकेशन कोर्स (बुक व DVD) मौजूद है।
इसमें शुरुआत में प्रॉडक्ट कॉम्बो खरीदने होते है, जिनकी कीमत 6,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक है। हर कॉम्बो पर Miles तय होते है, जिनका उपयोग अलग-अलग इनकम गिनने के लिए किया जाता है।
MLM कंपनी होने के कारण अंतिम उपभोक्ता के लिए Smart Value के प्रॉडक्ट महंगे हो सकते है। इसलिए आपको अपने स्तर पर प्रॉडक्ट की क्वालिटी व कीमत को मध्य नज़र रखते हुए, जुडने का फैसला लेना होगा।
Smart Value Review
यह जानकारी Smart Value के प्लान और प्रॉडक्ट की थी। अब बात करते है, Smart Value पर हमारे निजी रिव्यु की।
सबसे पहले तो Smart Value से जुड़ने के लिए एक बड़ी राशि के प्रॉडक्ट खरीदने पड़ते है, जो हर किसी के बजट में नहीं है।
जहाँ अब अधिकतर डायरेक्ट सेलिंग कंपनी 1000 से लेकर 2000 रुपये के प्रॉडक्ट खरीदने के लिए प्रेरित करती है। Smart Value में महंगे कॉम्बो खरीदने होते है, जो इसकी बड़ी कमी है।
अगर अन्य प्रशिद्ध डायरेक्ट सेलिंग कंपनी जैसे Vestige, RCM, Modicare से तुलना करे, तो Smart Value के प्रॉडक्ट कीमत अनुसार कई हद तक सामान्य है।
लेकिन कुछ प्रॉडक्ट Smart Value में अलग ही है, जैसे शैक्षिक बुक और DVD।
इन प्रॉडक्ट की जरूरत हर किसी को होती नहीं है और 21 शताब्दि में सब कुछ इंटरनेट से मुफ्त में सिख सकते है, ऐसे में Smart Value से बुक और DVD खरीदने की जरूरत नहीं है, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है।
APLL के नाम पर घोटाला
अब कुछ घोटाले APLL के नाम पर सामने आ रहे है। यह Smart Value के साथ काम करती है, लेकिन यह जानकारी APLL की वेबसाइट पर नहीं है।
APLL अपने कंप्यूटर कोर्स बेचती है, जिनकी फीस हज़ारों में है और इसमें कोई बुराई नहीं है।
लेकिन APLL अपने कोर्स को नेटवर्क मार्केटिंग प्लान के तहत बेचती है और लोगो से ठगी हो रही है।
पहले इसमें लोगो को मीटिंग के नाम पर 200 रुपए लिए जाते है और फिर उन्हें कोर्स खरीदने को कहा जाता है। उसके बाद जो लोग जुड़ते है, उन्हें और नए लोगो को APLL से जोड़ने के कहा जाता है व बड़ा कमीशन देने का वादा करती है।
सबसे पहले तो APLL ने ऐसे प्लान के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी नहीं दी है। दूसरी बात कंप्यूटर कोर्स के नाम पर मनी सर्कुलेशन हो रहा है।
eBiz घोटाले की तरह ही APLL पिरामिड स्कीम शाबित होती है, जहाँ महंगे कोर्स के नाम पर विद्यार्थी का पैसा विद्यार्थी में ही घुमाया जा रहा है।
जबकि आज के समय में YouTube और इंटनरेट पर फ्री या बहुत सस्ते में अच्छे से अच्छा कोर्स कर सकते है। तो शिक्षा के लिये इन संस्था के पास जाने की जरूरत नहीं है।
IT क्षेत्र में सर्टिफिकेट से कई गुना ज्यादा मायने स्किल्स रखती है। जहाँ तक प्लेसमेंट यानी नौकरी देने की बात आती है, APLL का कहना है, कि आपको ग्रेजुएशन करना होगा। फिर क्या मतलब इतने महंगे कोर्स में पैसे लगाने का और कंपनी बड़े-बड़े वादे करती है।
अंतिम निर्णय आपका अपना होना चाहिए, सिर्फ पैसे के लालच में आकार Smart Value या APLL से ना जुड़े, बल्कि वास्तविकता को समझकर कदम उठाए।
Aapne jake dekh h kya to Aap isa kesa bol sakte h
I think this is the best because Tally class kehi bhai /behan 19,000rs h jo sab kare he…
Are mai 2 sal se vaha pe hu madem…. Mai bhi vaisa hi sochta hu ki APLL fraud hai .. aapko kya aapko to paisa mil raha hai to aapko accha hi lagega.. paisa to muze bhi mil raha lekin maine paisonka lalach nahi kiya . Satya ko dekha
Bilkul sahi aapko paisa mil rha h to aap q jhut bolenge aap fraud karne mei maahir honge lekin jiska paisa doobta hai jo bht ummid ke saath apne rozgaar ko badhane ke liye jaate hain unhe kamaai ka jhaansa dekar usey dhagte hain unhe kya pata kiseke baap ne itna mehnat karke diya hai or unka paisa dhagte hain mujhe bhi kaam ki zarurat thi main bhi wahan gayi thi mujhe is company ke baare mei kuchh nhi pata tha unhone bht chalaaki se mera brain wash kiya kaam ke lalach se bulaya fir computer course ke liye paisa maanga wo bhi kaise kaise mummy ne jugaad karke diya fir jis din training ke liye bulaya or kaha kisiko invite karo ye karo wo karo products kharido tab mujhe smjh aaya ki kitna fraud hai ye bhi koi kaam hai or jhut bolke bina company ka naam bole kisiko kaam ka lalach paison ka ghumne ka lalach dekar bulana mujhse nhi ho sakta isliye maine apna paisa return maanga lekin unhone nhi diya bola paisa return nhi hota hai tumne apna leagal documents diya hai yahan join hone ke liye isliye tum police ke paas bhi jaogi to nhi milega isliye mera pura paisa doob gaya or ab tak nhi milaye company unke liye hai jisey jhut bolna chalaaki karna kisi berozgaar ko berehmi se loootna aata ho…..
Aapne jake dekh h kya to Aap isa kesa bol sakte h
I think this is the best because Tally class kehi bhai /behan 19,000rs h jo sab kare he…
This is bunnies….
Didi aapko to thik hi lagega but dehat ke gareeb logo kya jevar benchkar ye sab karte hai course aur in logo Ka center bhag jata hai sab sale froud hai network marketing vale
Aap yah sab galat bol rahe ho ham mante Hain itna Tarika se do rupya Diya jata hai Priya jo bolata hai vah Karta bhi hai yah sab bol kar aapko kya mil jaega ham website per liye hoga to do char rupya milega aapko bus Aisa bahut padega aapko rupya mil jaega do char usse kya hoga ham log ka kuchh nahin hone wala hai aapko Aisa isliye lag raha hai kyunki aap mehnat nahin kiye honge ismein
It is rare company education ke rup me thag rhi future brabad kr rhi h
You are right bro..ye sb froud Ho Raha hai hum logo ke sath.
Isme aap ₹earn kar sakte h but iske liye aapko thak dalal banna padega dusro ko dhokha dena padega aur phir usse bhi dusre ko dhokha dilwana padega .isme batya jata h ki hum aapko dusro se baat karna buisness karna aur bahut sare skills sikhate h. But sach to ye h ki ye aapko dusro ko aapni baaton me fasana aur Dhokha dena sikhati h
Bhaiya mere bhi 17500 gye mai lut gya barbaad ho gya
कैसा भाई
Meri mummy papa ne 17500 rupay majdoori ka kam karke arrange kiye the ?
Itne Prem se behla fusla kar thag hoti hai ?
wow gjb ki bat to ye hai isme sarkar bhi sath deti hai
Jai ho India
Bhrastachar se bharmar