आज की इस पोस्ट के हम अल्टोस कंपनी की बात करने वाले है। जिसमे अल्टोस के MLM बिज़नेस प्लान (Altos MLM Business Plan in Hindi) के बारे में जानकारी देंगे।
Altos भारत में मौजूद डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में से एक है, जिसके बहुत सारे डायरेक्ट सेलर भारत में है। Altos को लेकर बहुत से लोगो के मन में सवाल भी होते है और खाशकर उन्हें जो पहली बार Altos या MLM के बारे में सुनते है।
इस लेख के माध्यम से हम इन सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। तो चलिये जानते है, Altos Enterprises Limited के बारे में.
Altos क्या है?
Altos एक भारतीय डायरेक्ट सेलिंग (MLM) कंपनी है, जिसकी शुरुवात 2000 में हुई थीं। इसके संस्थापक का नाम डॉ अश्विन गुप्ता है। Altos का हैड-ऑफिस लुधियाना, पंजाब में है।
Altos ने अपनी शुरुआत 7 प्रॉडक्ट के साथ की थी और 2002 में MCA के अंतर्गत रजिस्टर हुई थी और अब यह लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट में एक है।
Altos IDSA (Indian Direct Selling Association) की मेम्बर कंपनी है।
चूंकि Altos एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, तो कोई भी इससे बतौर डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता है। जिसमें Altos के प्रॉडक्ट को आगे बेचना और दूसरे लोगों को इस कंपनी से जोड़ने का काम होता है।
Altos का नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस प्लान कैसे काम करता है? इसके बारे में हम आगे बात करेंगे।
Altos Company Profile
Name | ALTOS ENTERPRISES LIMITED |
CIN | U52190PB2002PLC025539 |
Directors | MANMOHAN, CHARNJIT AHUJA, SANJEEV GUPTA, ASHOK KUMAR, ABHISHEK GUPTA |
Incorporation Date | 28 October 2002 |
Website | altosindia.net |
Head office | Ludhiana, Punjab |
[email protected] | |
Product Categories | FMCG, Personal Care, Wellness, Garment |
Altos Business Plan
Altos का बिज़नेस प्लान इतना उलझा हुआ नही है, यानी समझने में काफी आसान है। Altos बाइनरी प्लान पर आधारित है। जिसमे हर व्यक्ति को अपने नीचे दो-लेग बनाने होते है।
Altos Loyal Uses Plan
डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के तहत, Altos में जोइनिंग फ्री है, Altos से जुड़ने के लिए आपको कोई भी पैसे नही देने है। जुड़ने के लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट जिसमे आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल देना अनिवार्य है।
Altos से जुड़ने के बाद आपको कंपनी से प्रॉडक्ट लेने होते है और हर प्रॉडक्ट पर 50% तक छूट मिल सकती है और वही छूट प्रॉडक्ट की बिक्री करने पर रिटेल प्रॉफिट होता है।
अभी तक जो बिज़नेस प्लान में बताया वो Loyal User में आता है। अब बात करते है, Career Builder की, जिसमे लोगो को जोड़ने का काम होता है और कंपनी का प्रमुख इनकम प्लान है।
Altos Career Builder Plan
तो सबसे पहले आपको अपने नीचे Left और Right (दाये व बायें) में 1-1 व्यक्ति को जोड़ना होता है और इसी प्रकार उन दो व्यक्ति को भी अपने निचे 2 व्यक्ति को जोड़ने के लिए प्रेरित करना होता है। इस प्रकार आपको अपना बाइनरी नेटवर्क बनना होता है।
अब आपको अपने नेटवर्क के साथ प्रॉडक्ट बिक्री करनी होती है, जिसमे हर प्रॉडक्ट की अलग-अलग BV (Business Volume) होती है।
सबसे पहले आप Supervisor बनते है, जिसमे आपको लेफ्ट और राइट दोनो साइड में 500-500 BV के प्रॉडक्ट की ख़रीद करवानी होती है। जिसमे खरीद के अनुसार आपकी इनकम 50 से 100 रुपए तक होती है।
अब जब आपके नेटवर्क के left व right में 1000-1000 BV की कुल खरीद कंपनी के प्रॉडक्ट की होती है, तो आपकी इनकम 100 से 200 रुपए तक होती है और आपको डायरेक्टर की उपाधि दी जाती है। supervisor व director के बाद champion, manager, executive, chief executive, chairman के पद होते है, जो आपके नेटवर्क की ख़रीद पर बढ़ते है।
आप इन पदों को नीचे दिए, चार्ट से भी समझ सकते है।
लेवल | Left व Right में BV | औसतन कमाई |
---|---|---|
Supervisor | 500 | 50-100 Rs. |
Director | 1000 | 100-200 Rs |
Champion | 5000 | 750-1500 Rs |
Manager | 10,000 | 1500-2500 Rs |
Executive | 25,000 | 2,500-5,500 Rs |
Cheif Executive | 50,000 | 5,000-11,000 Rs |
Chairman | 1 Lakh | 7,500-19,500 Rs |
Altos Income Plan
पहली इनकम रिटेल प्रॉफिट है, जो प्रॉडक्ट की MRP पर छूट मिलती है, वही होती है।
जैसे की Altos फेस-वॉश की कीमत 200 रुपए है, तो 15% छूट होने पर डायरेक्ट सेलर को 170 रुपए में वह फेस-वॉश मिलेगा और इसी फेस-वॉश को 200 रुपए में किसी को की बेचने पर 30 रुपए का मुनाफा होगा।
दूसरी इनकम नेटवर्क मार्केटिंग जो की Career Builder में आपको बता दिया गया है। इसमें जितना ज्यादा कीमत के प्रॉडक्ट आपका नेटवर्क खरीदेगा, उतनी ज्यादा BV होगी और आपको उतना ज्यादा प्रॉफिट होगा।
इसके बाद अन्य बोनस Altos की तरफ़ से मिलते है। जो कि फिक्स BV (Business Volume) पूरे करने पर मिलते है।
Altos Products
अब हर MLM कंपनी में प्रॉडक्ट/सर्विस सबसे महत्पूर्ण होते है और इसी पर ही निर्भर आपकी इनकम होती है। Altos Product List की बात करे, तो Altos के पास कुल 150 से ज्यादा प्रॉडक्ट है, जिनमे से 90 फीसदी प्रॉडक्ट की मैन्यूफैक्चर Altos स्वयं करती है।
Altos प्रॉडक्ट लिस्ट में हेयर केयर, हेल्थ केयर, पर्सनल केयर, एग्रीकल्चर, गारमेंट के प्रॉडक्ट शामिल है। Altos समय-समय पर अपने प्रॉडक्ट पर 3+1 (3 पीस खरीदे, 1 मुफ्त पाए), 2+1, 1+1 प्रॉडक्ट स्कीम लाती रहती है।
Altos Review
Altos के बिज़नेस प्लान और प्रॉडक्ट को तो हमने जान लिया है, लेकिन अब सवाल आता है, कि Altos से जुड़ने के फायदे और नुकसान क्या है? क्या Altos का प्लान जुड़ने लायक है? और वास्तव में Altos से इनकम कितनी होगी?
सबसे पहले तो Altos प्रॉडक्ट आधारित MLM कंपनी है और जो की जुड़ने की कोई फीस नही लेती है। एक तरह से Altos डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन का पालन कर रही है। इसलिए Altos के गायब हो जाने का और फ्रॉड के अवसर कम है। Altos के प्रॉडक्ट की कीमत भी सामान्य ही है, जो की किफायती शाबित होता है,
Altos में कई प्रॉडक्ट की BV बहुत कम है, जो की एक कमी हमे Altos में दिखी है। क्युकी BV कम होने पर उस प्रॉडक्ट पर प्रॉफिट कम हो जाता है।
इसके अलावा Altos का प्रदर्शन अधिकतर भारतीय MLM कंपनी जैसे Vestige, Modicare और RCM से काफी बुरा रहा है और इसका कोई खास प्रभाव डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में नहीं रहा है।
हमें उम्मीद है,कि आपको Altos पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। अगर कोई भी सवाल या सुझाव है,तो कमेंट में जुरूर बताये।
Altos enterprises. Me bussiness kaise kre
Altos kya hai..
Sir me cosmetic ka wholesale Store Lena chahta hu shuruat kese kare
Altos me products kese sell karte h