Amway क्या है? बिज़नेस या बड़ा घोटाला

Amway Company Details in Hindi: Amway विश्व के उन बड़े नामों में से एक है, जिसने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की शुरुआत की और नयी पहचान दी है। Amway का नाम सिर्फ डायरेक्ट सेलर को ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बाहर मौजूद लोगों को भी ज्ञात है।

लेकिन नए लोगों को Amway Business क्या है और Amway से जुड़कर पैसे कैसे कमाये? इस बारे में जानकारी नहीं होती है।


amway business plan

इसी विषय पर हमारी यह पोस्ट है, जिसमे हम आपको Amway India क्या है? और इसके फायदे व नुकसान बताएँगे।

Amway क्या है?

Amway मूल रूप से अमेरिकन कंपनी है, जिसकी शुरुआत नवंबर, 1959 में हुई थी। Amway की फुलफोर्म American Way है।

Amway के संस्थापक का नाम Jay Van Andel और Richard DeVos है। Amway का हेड-ऑफिस मिशिगन, अमेरिका में स्थित है।



Amway Founder

Amway की स्थापना से पहले Jay Van और Richard, Nutrilite (न्यूट्रिलाइट) नामक कंपनी के प्रॉडक्ट की डायरेक्ट सेलिंग करते थे। उस समय उन्हें ख़ुद की MLM कंपनी बनाने का विचार किया। जिसके अनुसार 1959 में 5000 डिस्ट्रीब्यूटर के साथ Amway को शुरू किया गया।

Amway ने बाद में Nutrilite को भी अपने अंदर खरीद लिया था।

एमवे 1959 से अब तक

1959 में Amway की शुरुआत के बाद लगातार अपना विस्तार करती जा रही है। Amway ने 1971 में ऑस्ट्रेलिया, 1973 में यूरोप, 1979 में जापान, 1987 में थाईलैंड, 1995 में चीन और 1997 तक भारत मे अपने कदम रखे। जिसके चलते Amway 108 से अधिक देशो में है और Amway का टर्नओवर 2019 में 8.4 बिलियन डॉलर रहा।

Amway के बाद Herbalife, Avon, Forever Living और Oriflame भारत समेत विश्व में चर्चित नाम है।

अब Amway के पास 17,000 से ज्यादा कार्यकर्मी है, इसके अतरिक्त डिस्ट्रिब्यूटर की संख्या लाखों में है।



Amway का सफर भारत में

  • Amway 1997 में भारत मे आयी थी। उससे पहले ही बहुत से देशो में Amway का विस्तार हो चुका था, परन्तु भारत मे आने के बाद, Amway को बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।
  • Amway के डायरेक्ट सेलिंग प्लान के खिलाफ बहुत से मामले दर्ज भी हुए है। जिसमे Amway के पिरामिड स्कीम होने का भी दावा किया गया था, जो भारत में गैरकानूनी है।
  • Amway भारत में मौजूद ना बराबर कंपनी में से एक है, जिसके राष्टीय स्तर पर इतने विज्ञापन चलाए गए है।
  • Amway के पीछे भारत मे सैकड़ो डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की शुरुआत हुई है, जो Amway को अपना रोल मॉडल मानकर मार्किट में उतरती है।
  • Amway भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर रखने वाली कंपनी में से एक है।
  • IDSA की 3 संस्थापक मेम्बर में से एक Amway है। (देखें: IDSA Member List)
  • वही पिछले 5 सालों में Amway का प्रदर्शन भारत में अच्छा नहीं रहा है, इंडस्ट्री में सस्ते प्रॉडक्ट के साथ मौजूद अन्य भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनिया इसका बड़ा कारण रही है।
  • Amway भारत की लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में से एक है और डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन का पालन करती है।

Amway Business Plan

अब सबसे जरूरी मुद्दे की बात आती है, कि Amway का MLM बिज़नेस प्लान क्या है?

Amway से आपको सबसे पहले बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ना होता है, जिसमे आपको एक फॉर्म भरना होता है। कोई भी व्यक्ति Amway का IBO (Independent Business Owner) बन सकता है। जुडने के बाद निश्चित राशि के Amway के प्रॉडक्ट खरीदना जरूरी है।

Amway का बिजनेस प्लान दो तर्क पर चलता है।

1. प्रॉडक्ट खरीद व बिक्री

जब बतौर डिस्ट्रीब्यूटर आप जुड़ते है, तो Amway डिस्ट्रीब्यूटर को MRP से कम कीमत में प्रॉडक्ट उपलब्ध करवाती है और डिस्ट्रीब्यूटर उस प्रॉडक्ट को आगे बेचकर रीटेल प्रॉफ़िट कमा सकते है।

उदाहरण के तौर पर मान ले, कोई Amway का प्रॉडक्ट है, जिसकी MRP 500 रुपए है। Amway डिस्ट्रीब्यूटर को वह प्रॉडक्ट 450 रुपए में देगी, अब जैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर वह प्रॉडक्ट आगे बेचता है, तो उसे 50 रुपए का प्रॉफिट होगा।



इस तरह से प्रॉडक्ट बिक्री व खरीद करके रीटेल प्रॉफ़िट कमा सकते है।

2. रिक्रूटमेंट

Amway में आपको रिक्रूटमेंट यानी लोगो को बुलाना होता है। जिसमे आपको अपने जैसे और लोगो को Amway से अपनी डाउनलाइन में जोड़ना होता है और अपना नेटवर्क बनाना होता है।

Amway network marketing plan

अब जब भी कोई आपकी डाउनलाइन में प्रॉडक्ट खरीदता है, तो उसका कुछ प्रतिशत मुनाफा आपको मिलता है, इसे पेसिव इनकम भी कहते है।

ध्यान रखें, सिर्फ लोगों को जोड़ने पर आपको पैसे नहीं मिलेंगे। बल्कि डाउनलाइन द्वारा नियमित प्रॉडक्ट खरीद पर आपकी कमाई होगी।

Amway Income Plan

एमवे इनकम प्लान में निम्न प्रकार की मुख्य इनकम है।



  1. Retail margin
  2. Trade discount
  3. Compensation Plan-core Plan
    • Monthly commission
    • Annual commission
  4. Founders Achievement Award (FAA) commission
  5. TTCA (Global Award Recognition)
  6. Core plus Discietionery Incentive
    • Early incentives
    • Leader incentives

शुरू में डिस्ट्रीब्यूटर को सभी इनकम नहीं मिलती है, हर एक इनकम हासिल करने के लिए कुछ शर्ते है, जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी है। Amway की इन सभी इनकम को आप इसके बिजनेस प्लान PDF के माध्यम से समझ सकते है।

Amway Products

Amway की प्रॉडक्ट लिस्ट लंबी है। जिसमे हेल्थ, कॉस्मेटिक, पर्सनल केअर, किचन अप्लाइन्स जैसे प्रॉडक्ट भी शामिल होते है। Amway Nutrilite प्रोटीन पाउडर और Nutrilite Daily Multivitamin इसके सबसे प्रचलित प्रॉडक्ट में से एक है।

Amway product list

Amway की प्रॉडक्ट लिस्ट कीमत के साथ देखने के लिए नीचे दी लिंक पर जा सकते।

इसके अतरिक्त आप Amway की प्रॉडक्ट केटालोग भी देख सकते है, जिससे आपको Amway के प्रॉडक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

Amway से जुड़ना चाहिए या नही?

अब अंत मे सवाल आते है, कि क्या Amway MLM बिज़नेस प्लान से जुड़ना चाहिए या नही



Amway एक MLM कंपनी है, इसलिए इससे कोई भी जुड़ सकता है। क्योंकि MLM प्लान से जुड़ने के लिए किसी भी क्वालिफिकेशन की जरूरत नही पड़ती है। परन्तु, नेटवर्किंग के लिए ज़बरदस्त कम्युनिकेशन और मार्केटिंग स्किल्स का होना जरूरी है। क्योंकि बिना इनके MLM में फ्युचर उज्ज्वल नहीं हो सकता।

Amway या किसी भी MLM कंपनी से जुड़ने का फैसला आपका खुदका होना चाहिए, क्योंकि इंसमे आपको अपना कीमती समय और पैसे लगाने पड़ेंगे। ऐसे में किसी के कहने और बातों में ना आये। सबसे पहले आप प्लान को डिटेल में समझे और प्रैक्टिकल होकर सोचे, कि क्या आप डायरेक्ट सेलिंग कर पाएंगे या नहीं। इसके अतिरिक्त कंपनी के प्रॉडक्ट की कीमत और क्वालिटी भी देखें।

वही आपको Amway के फायदे और नुक्सान पहले पता होने चाहिए।

Amway के प्रॉडक्ट की बात करे, तो वे क्वालिटी में अच्छे होते है, पंरतु Amway के प्रॉडक्ट की कीमत बहुत ज्यादा है। बेशक अधिकांश MLM कंपनी के प्रॉडक्ट थोड़े महंगे होते ही है, लेकिन Amway के प्रॉडक्ट भारत के मार्केट अनुसार बहुत ज्यादा महंगे है। The Hindu पर आई एक रिपोर्ट ने यह भी बताया है, कि Amway कैल्शियम-मैग्नीशियम की टैबलेट600 रुपए तक में बेचती है, जिसकी असल कीमत मात्र 60 रुपए के आस-पास है।

दूसरी ओर Vestige, Modicare, Mi LIfestyle और RCM जैसी सैकड़ो MLM कंपनी भारत में मौजूद है, जो कीमत अनुसार Amway की तुलना में काफी किफ़ायती है। बेशक हर कंपनी के प्रॉडक्ट की क्वालिटी और निर्माण प्रक्रिया अलग होती है, लेकिन हमारे देश में कीमत ज्यादा मायने रखती है।



MLM लोगों का बिजनेस है, लेकिन अगर लोग ही उस MLM कंपनी के प्रॉडक्ट खरदीने योग्य नहीं होंगे, तो बिजनेस कैसे चलेगा। वही Amway बहुत ज्यादा पुरानी कंपनी है, जो अब Market Saturation की समस्या का भी सामना कर रहीं है।

हमने Vestige vs Modicare vs Amway के लेख में भी जाना था, कि कैसे Amway इन भारतीय कंपनी से पीछे रह रही है।

इसके अतिरिक्त आपको MLM की परख भी होनी चाहिए, MLM में सफलता दर मात्र 0.4% है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता है।

4 thoughts on “Amway क्या है? बिज़नेस या बड़ा घोटाला”

  1. Without any investment unconditional n Unlimted profit…. Join AMWAY worlds top class direct selling company… Since from 60 yrs n overall 110 contries leading this business successfully …..if u want to change if u want to do something better…… Whatsapp for join AMWAY…. 9455805864

    Reply
  2. मुझे 2013 में amway के उपर हुये केस के बारे में जानना है

    Reply

Leave a Comment